उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड : कांग्रेस के उपाध्यक्ष और धनौल्टी से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे जोत सिंह बिष्ट और उनके पुत्र हुए आप के

खबर को सुने

आज कांग्रेस के उपाध्यक्ष और धनौल्टी से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे जोत सिंह बिष्ट और उनके पुत्र को आम आदमी पार्टी में शामिल कर लिया। उन्होंने आज कांग्रेस के सभी पदों से मुक्त होकर आम आदमी पार्टी का दिल्ली में दामन थाम लिया है। उन्हें दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड प्रदेश के अध्यक्ष दीपक बाली ने बयान जारी करते हुए कहा कि आप पार्टी का परिवार प्रदेश में लगातार बढ़ रहा है और हमारी नीतियों को लोग समझने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि जोत सिंह बिष्ट की ओर से आम आदमी पार्टी का दामन थामने से जहां एक ओर पार्टी और मजबूत होगी वहीं उनके सालों के तर्जुबे से पार्टी को नई ताकत मिलेगी। उन्होंने आगे बताया कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है, जिस पर जो सवार होगा वे डूब जायेगा और जोत सिंह बिष्ट एक सुलझे नेता हैं, जिनका पहले से ही प्रदेश के प्रति एक गहरा विजन रहा है और उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थामकर प्रदेश के लिए अपनी सोच उजागर की है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी धरातल में काम करने वाली पार्टी है और ऐसे लोग जो काम का विजन रखते हैं उन सभी का हमारी पार्टी में स्वागत है। कांग्रेस में सच्चे कार्यकर्ताओं की कद्र नहीं है
उन्होंने कहा कि कल शनिवार को देहरादून स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और जोत सिंह बिष्ट पहुंचेंगे। वहां उनका स्वागत होगा। इसके बाद वे मीडिया से रूबरू होंगे। उन्होंने जोत सिंह को आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर बहुत शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button