By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: सीएम धामी ने बनबसा सीमा चौकी पर SSB जवानों से की मुलाकात, बोले – सीमाओं की सुरक्षा में तैनात जवान हैं देश की शान
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > सीएम धामी ने बनबसा सीमा चौकी पर SSB जवानों से की मुलाकात, बोले – सीमाओं की सुरक्षा में तैनात जवान हैं देश की शान
उत्तराखंडफीचर्ड

सीएम धामी ने बनबसा सीमा चौकी पर SSB जवानों से की मुलाकात, बोले – सीमाओं की सुरक्षा में तैनात जवान हैं देश की शान

The Hill India News
Last updated: May 12, 2025 2:23 am
The Hill India News
Published: May 12, 2025
Share
SHARE

बनबसा/चंपावत। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को भारत-नेपाल सीमा पर स्थित 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) बनबसा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने SSB के अधिकारियों व जवानों से मुलाकात कर सीमा सुरक्षा में उनके योगदान की सराहना की।

Contents
सीमा चौकियों की सुविधाओं का लिया जायज़ा‘प्रथम गांवों’ के महत्व को किया रेखांकित

मुख्यमंत्री ने कहा,

“सीमाओं की सुरक्षा में तैनात हमारे जवान देश की असली शान और गौरव हैं। इनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और साहस प्रेरणास्पद है।”

उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बनाए रखना बेहद आवश्यक है, और इसके लिए राज्य सरकार केंद्र सरकार एवं सुरक्षा एजेंसियों के साथ पूर्ण समन्वय में कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य की सीमाएं सुरक्षाबलों की सतर्कता से पूरी तरह अभेद हैं, और इनकी सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सीमा चौकियों की सुविधाओं का लिया जायज़ा

मुख्यमंत्री धामी ने सीमा चौकियों पर अवस्थापना सुविधाएं, संचार व्यवस्था और जवानों के लिए उपलब्ध संसाधनों का जायज़ा लिया और आवश्यक सुधारों के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने जवानों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं, अनुभवों और ज़मीनी परिस्थितियों की जानकारी प्राप्त की।

‘प्रथम गांवों’ के महत्व को किया रेखांकित

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा माणा जैसे सीमावर्ती गांवों को ‘प्रथम गांव’ कहे जाने की चर्चा करते हुए कहा कि यह देश की सीमाओं को केवल भौगोलिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी महत्वपूर्ण बनाता है। उन्होंने सीमाओं की रक्षा कर रहे हर जवान को राष्ट्र की पहली पहचान का रक्षक बताया।

मुख्यमंत्री धामी ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को कायरतापूर्ण करार देते हुए कहा कि भारत की सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा,

“इस समय पूरा देश एकता और राष्ट्रवाद की भावना से एकजुट है, और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”

मुख्यमंत्री ने अंत में सभी सुरक्षा बलों के समर्पण को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र सेवा में उनका योगदान अतुलनीय है।

इस अवसर पर SSB डीआईजी अमित शर्मा, जिलाधिकारी चंपावत नवनीत पांडे, जिलाधिकारी उधम सिंह नगर नितिन भदोरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, एसपी चंपावत अजय गणपति समेत SSB के अन्य अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

May be an image of 8 people and text

May be an image of 6 people

May be an image of 3 people

You Might Also Like

सेक्स टॉय का शौकीन था चैतन्यानंद बाबा, दिल्ली पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे
Uttarakhand: अतिवृष्टि से बाधित चीरबासा हैलीपैड़ हैली सेवाओं के लिए हुआ तैयार, रेस्क्यू कार्य करने में मिलेगी मदद
कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह का सवाल, बीजेपी नेता बोले – “मौलाना दिग्विजय केवल सनातन का विरोध करते हैं”
G-20 Summit 2023: ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक, मीटिंग से ठीक पहले पहुंचे अक्षरधाम मंदिर
कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की रेप-मर्डर कांड को लेकर, जूनियर डॉक्टरों ने ठुकराई ममता बनर्जी की अपील
TAGGED:Banbasa border postbordersCM Dhamicountrysoldiers deployedSSB jawans
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

आदि कैलाश यात्रा पर फिर मौसम की मार! एस बैंड में 10 मीटर सड़क ध्वस्त, 550 से ज्यादा यात्री फंसे; ILP जारी करने पर रोक

The Hill India News
The Hill India News
September 28, 2026
कुत्ता अचानक काटने को दौड़े, मुंह से निकले झाग और लड़खड़ाकर चले? इन 10 संकेतों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज
रिकॉर्ड तेजी के बाद सोना-चांदी धड़ाम! चांदी ₹6,000 टूटी, सोना भी ₹2,600 से ज्यादा सस्ता; जानें आज का भाव
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 6 साल बाद फिर उठे सवाल! बहन श्वेता का दावा- ‘पैर टूटा था, आंखों पर चोट थी’, पोस्टमॉर्टम को लेकर कही बड़ी बात
शेयर बाजार में मचा हाहाकार! सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 23,000 के करीब; कच्चे तेल और US-Iran तनाव ने बढ़ाई चिंता
बारिश ने रोका भारत-अफगानिस्तान मुकाबला, बिना गेंद खेले सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया; 1 अक्टूबर को अगला मैच
लालकुआं में महिला आत्महत्या मामले का बड़ा खुलासा! आपत्तिजनक फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल करने वाला आरोपी आशिक अली गिरफ्तार, मोबाइल बरामद
बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत! आज से तीन दिन नहीं होगी देशव्यापी हड़ताल, IBA-UFBU की बातचीत के बाद टला आंदोलन
उत्तरकाशी में बर्फबारी का कहर! गोमुख-तपोवन में फंसे 121 ट्रेकर सुरक्षित निकाले गए, 136 पर्वतारोहियों के लिए 3 हेलीकॉप्टर रवाना; दो दिन बाद फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा
‘गुगली मास्टर’ हरीश रावत की अगली गेंद कहां गिरेगी? त्रिवेंद्र सिंह रावत के तंज से गरमाई हरिद्वार की सियासत
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?