By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड में सीएम धामी ने लॉन्च की ई-रूपी प्रणाली और चार नई कृषि नीतियाँ
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड में सीएम धामी ने लॉन्च की ई-रूपी प्रणाली और चार नई कृषि नीतियाँ
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड में सीएम धामी ने लॉन्च की ई-रूपी प्रणाली और चार नई कृषि नीतियाँ

The Hill India News
Last updated: May 17, 2025 10:19 am
The Hill India News
Published: May 17, 2025
Share
SHARE

देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सचिवालय में आधुनिक तकनीक पर आधारित ई-रूपी प्रणाली और चार नई कृषि नीतियों का शुभारंभ किया। इन योजनाओं का उद्देश्य राज्य के किसानों को तकनीकी लाभ पहुंचाना, कृषि विविधता को बढ़ावा देना और स्थानीय युवाओं को कृषि आधारित रोजगार से जोड़ना है।

Contents
ई-रूपी प्रणाली से किसानों को क्या मिलेगा?चार कृषि नीतियों की प्रमुख बातें:1. कीवी नीति2. ड्रैगन फ्रूट नीति3. सेब तुड़ाई उपरांत प्रबंधन योजना4. मिलेट नीति

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रणाली राज्य के अन्नदाताओं के लिए पारदर्शी, तेज और बिचौलिया-मुक्त डिजिटल भुगतान का माध्यम बनेगी। इसके तहत किसानों को मिलने वाली अनुदान राशि ई-वाउचर (SMS या QR कोड) के रूप में सीधे मोबाइल पर प्राप्त होगी, जिसे अधिकृत केंद्रों पर खाद, बीज और दवाइयों की खरीद में इस्तेमाल किया जा सकेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य की कृषि संरचना को नई दिशा देने के लिए चार महत्वाकांक्षी योजनाएं भी शुरू कीं, जिनमें कीवी नीति, ड्रैगन फ्रूट नीति, सेब तुड़ाई उपरांत प्रबंधन योजना और मिलेट नीति शामिल हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि सरकार जल्द ही फ्लावर और हनी पॉलिसी भी लाएगी।

ई-रूपी प्रणाली से किसानों को क्या मिलेगा?

  • डिजिटल वाउचर के ज़रिए अनुदान सीधे किसानों को

  • बिचौलिया रहित खरीद प्रणाली

  • ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण देने के निर्देश

चार कृषि नीतियों की प्रमुख बातें:

1. कीवी नीति

  • कुल लागत: ₹894 करोड़

  • लक्ष्य: 3,500 हेक्टेयर में उत्पादन

  • वार्षिक 14,000 मीट्रिक टन कीवी उत्पादन

  • 9,000 किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

2. ड्रैगन फ्रूट नीति

  • लागत: ₹15 करोड़

  • 228 एकड़ में ड्रैगन फ्रूट उत्पादन

  • 350 मीट्रिक टन उत्पादन का लक्ष्य

  • छोटे एवं मध्यम किसानों पर केंद्रित योजना

3. सेब तुड़ाई उपरांत प्रबंधन योजना

  • कुल लागत: ₹144.55 करोड़

  • 5,000 हेक्टेयर क्षेत्र में अति सघन बागवानी

  • 22 सीए स्टोरेज व सॉर्टिंग-ग्रेडिंग इकाइयाँ

  • व्यक्तिगत किसानों को 50% और समूहों को 70% तक अनुदान

4. मिलेट नीति

  • लागत: ₹135 करोड़

  • 70,000 हेक्टेयर भूमि पर मोटा अनाज (मिलेट्स) उत्पादन

  • ₹4,000 प्रति हेक्टेयर तक बुआई पर प्रोत्साहन

  • ₹300 प्रति क्विंटल खरीद पर अतिरिक्त प्रोत्साहन

कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी सहित राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारी, किसान प्रतिनिधि और कृषि विशेषज्ञ उपस्थित रहे। कृषि मंत्री ने बताया कि इन योजनाओं से न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि राज्य में कृषि आधारित स्वरोजगार और प्रसंस्करण इकाइयों को भी बल मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने इन पहलों को उत्तराखंड को आत्मनिर्भर और अग्रणी कृषि राज्य बनाने की दिशा में मील का पत्थर बताया और कहा कि इन योजनाओं से पर्वतीय क्षेत्रों में पलायन पर भी रोक लगेगी।

May be an image of 3 people, crowd, dais and text

May be an image of one or more people, table and dais

You Might Also Like

उत्तराखण्ड : यमकेश्वर ब्लाक के धारकोट गांव का प्राइमरी स्कूल बना पहला स्मार्ट स्कूल
मैं भारत और पाकिस्तान दोनों के बहुत करीब हूं’, तनाव पर बोले ट्रंप, जताई समाधान की उम्मीद
उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री धामी से सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ’ फैरेल ने मुलाकत की
भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ी चौकसी, अब 52 गांवों में रात को घूमने पर लगी पावंदी
टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी
TAGGED:CM Dhamie-rupi systemnew agricultural policiesUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में, पीएम आवास के बाहर धरना स्थल छावनी में तब्दील

The Hill India News
The Hill India News
July 21, 2026
हरिद्वार आम महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: किसान उत्तराखंड की असली ताकत, एप्पल मिशन पर 80% सब्सिडी और ‘हिमालय ब्रांड’ से ग्लोबल पहचान
उत्तराखंड हाईकोर्ट की पुलिस को सख्त फटकार: प्रभात ध्यानी की ट्रेन से गिरफ्तारी पर पूछा- क्या नागरिकों की स्वतंत्रता छीन ली गई है?
राहुल गांधी का 7 लोक कल्याण मार्ग पर धरना: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम
बारिश का महाअलर्ट: दिल्ली से हिमाचल और यूपी-बिहार तक मौसम का कहर, 20 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी; प्रशासन अलर्ट पर
छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस: राहुल, प्रियंका और खड़गे का पीएम आवास तक मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘मेरी पीठ में खंजर घोंपा, सारे चोर भाजपा में चले गए’— ममता बनर्जी का बड़ा हमला, विपक्षी एकता की भी दोहराई अपील
मध्यप्रदेश में UCC को मिली विधानसभा की मंजूरी: हंगामे, ‘जय श्रीराम’ के नारों और तीखी बहस के बीच पास हुआ ऐतिहासिक विधेयक
पेपर लीक पर उत्तराखंड में उबाल: गैरसैंण से हल्द्वानी तक छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में…’ बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट में मतभेद, अब चीफ जस्टिस तय करेंगे कानूनी दिशा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?