By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की..
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की..
उत्तराखंड

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की..

Rajesh Dabral
Last updated: April 4, 2022 10:56 am
Rajesh Dabral
Published: April 4, 2022
Share
SHARE

आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रदेश में सड़क एवं पुलों के निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।उन्होंने कहा कि कार्यों को निर्धारित समयवधि में पूरा करने के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। कार्यों की गुणवत्ता में कोई शिकायत आई तो, संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। जनहित में अधिकारियों को कार्य संस्कृति एवं कार्य व्यवहार में सुधार लाना होगा साथ ही प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने हैं। प्रदेश के विकास को गति देने के लिए वे न तो स्वयं चैन की नींद सोयेंगे और न अधिकारियों को सोने देंगे।” मुख्यमंत्री श्री धामी ने लोक निर्माण विभाग के अवशेष कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रत्येक 15 दिन में मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग टारगेट का ग्राफ बनाकर लक्ष्य पूरा करें। उन्होंने चारधाम यात्रा मार्गों पर लैण्ड स्लाईड जोन के लिए 7 दिन में एक्शन प्लान बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही लैण्ड स्लाईड जोन में उपकरणों की व्यवस्था, रिस्पांस टाइम कम करने व संवेदनशील लैण्ड स्लाईड जोन पर लोंगटर्म ट्रीटमेंट कर स्थाई समाधान निकालने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा बैठक में अधिकारियों के अधूरी तैयारी के साथ आने पर बैठक बीच में ही स्थगित कर दी। उन्होंने अधिकारियों को एक सप्ताह बाद, पिछले पांच सालों में हुए कार्यों व प्रगतिशील कार्यों की जानकारी के साथ आने के निर्देश दिए।बैठक में कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी , मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, सचिव श्री एस. ए. मुरूगेशन एवं संबधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

You Might Also Like

Uttarakhand: “सोशल मीडिया मंथन” में CM धामी का संबोधन: कहा- “ब्रांड उत्तराखंड को मजबूत करने में कंटेंट क्रिएटर्स निभाएं अग्रणी भूमिका”
देहरादून: बार एसोसिएशन ने किया न्यायिक कार्यों का पूर्ण बहिष्कार, डीएम के ट्रांसफर की मांग पर अड़े
PCCF की कुर्सी को लेकर हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम रोक, विनोद सिंघल ही रहेंगे हॉफ
उत्तराखण्ड : खबर का असर पौड़ी अस्पताल में कतिपय समस्याओं पर मुख्यमंत्री ने तलब की रिपोर्ट
भर्ती घोटाले के वांछित अभियुक्त के घर की पुलिस टीम ने की कुर्की
TAGGED:Cम Pushkar Singh DhamiPublic Works Departmentreview meetingSecretariat.
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डशिक्षा

कलेक्टर की क्लास में 60 छात्र फेल! विराट कोहली के बारे में सब पता, लेकिन संविधान-सेल और खाद पर नहीं दे पाए जवाब; प्राचार्य-शिक्षक को नोटिस

The Hill India News
The Hill India News
September 12, 2026
गढ़वाल विवि में बदला छात्र राजनीति का मिजाज! ABVP का मजबूत गढ़ ढहा, हिमांशु भंडारी की बंपर जीत; विरोधी गुटों ने मारी बाजी
पिथौरागढ़ में बारिश-बाढ़ ने मचाई तबाही! चीन सीमा को जोड़ने वाला 170 फीट लंबा बैली ब्रिज बहा, तीन घाटियों का संपर्क कटा
ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला, कांग्रेस के दोनों अहम पदों से इस्तीफा; बोले- ‘मेरी वजह से पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं आनी चाहिए’
पौड़ी छात्रसंघ चुनाव में NSUI की बंपर जीत, अध्यक्ष-सचिव समेत 3 बड़े पदों पर कब्जा; कैंपस में जमकर गूंजे जीत के नारे
उत्तराखंड में बैंक हड़ताल से थमी बैंकिंग सेवाएं, फाइव-डे बैंकिंग समेत 6 मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन; अब बड़े आंदोलन की चेतावनी
चमोली में खतरे की घंटी! जिले का 33% से ज्यादा हिस्सा हाई रिस्क जोन में, 24 फैक्टर्स ने खोली भूस्खलन की पूरी कहानी; सड़क कटिंग और वनक्षरण भी बड़े कारण
निजी गाड़ी से डिलीवरी की तो खैर नहीं! परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 100 से ज्यादा दोपहिया सीज; डिलीवरी बॉय बोले- ‘जितना कमाएंगे नहीं, उससे ज्यादा टैक्स देना पड़ेगा’
आम Vs खास! मंत्री की दीवार पर आई आफत तो मिनटों में दौड़ा पूरा सिस्टम, अफसरों ने खोले ड्रेनेज के ढक्कन; सवाल- आम आदमी की बारी कब?
धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले: इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड ₹25 हजार, खिलाड़ियों के लिए 283 पद रिजर्व, वकीलों को भी बड़ी राहत
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?