By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: मुख्यमंत्री ने किया जागर लोक संस्कृति उत्सव में प्रतिभाग, ‘‘उत्तराखण्ड का लोक पुत्र प्रीतम भरतवाण’’ पुस्तक का किया विमोचन
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: मुख्यमंत्री ने किया जागर लोक संस्कृति उत्सव में प्रतिभाग, ‘‘उत्तराखण्ड का लोक पुत्र प्रीतम भरतवाण’’ पुस्तक का किया विमोचन
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: मुख्यमंत्री ने किया जागर लोक संस्कृति उत्सव में प्रतिभाग, ‘‘उत्तराखण्ड का लोक पुत्र प्रीतम भरतवाण’’ पुस्तक का किया विमोचन

The Hill India News
Last updated: September 4, 2024 1:24 am
The Hill India News
Published: September 4, 2024
Share
SHARE

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सर्वे चौक स्थित आई. आर. डी. सभागार में आयोजित जागर लोक संस्कृति उत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सचिदानन्द सेमवाल द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘उत्तराखण्ड का लोक पुत्र प्रीतम भरतवाण’’ का विमोचन करते हुए उन्हें उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति का ब्राण्ड एम्बेसडर बताया। उन्होंने कहा कि पद्मश्री प्रीतम भरतवाण ने देवभूमि की पवित्र लोकपरम्पराओं एवं लोक संस्कृति को विश्व में पहुंचाने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने ऐसे आयोजनों को राज्य की प्राचीन समृद्ध लोक संस्कृति का उत्सव बताते हुए कहा कि जागर को उत्तराखण्ड की संस्कृति में देवताओं के आह्वान का भी माध्यम माना गया है।

मुख्यमंत्री ने जागर एकेडमी के माध्यम से युवाओं को इस विधा से जोडने के लिये प्रीतम भरतवाण के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जागर एवं ढोल वादन हमारी सांस्कृतिक पहचान है। यह हमें अपनी विरासत की गहराई से जोडती है। अपनी लोक संस्कृति की इस समृद्ध विधा को युवा पीढी के साथ पीढी दर पीढी आगे बढाने के प्रयासों से हमारे युवा इस परम्परा को आगे बढाने का कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राज्य की लोककला, लोक संस्कृति की समृद्धि के लिये निरन्तर प्रयासरत है। नवोदित व उदीयमान प्रतिभावान साहित्यकारों को भी सम्मान दिये जाने की परम्परा शुरू की गई है। लोक कलाकारों की सूची तैयार कर उन्हें प्रोत्साहित कर सहायता प्रदान की जा रही है। कोरोना काल में 3200 लोक कलाकारों को पैकेज के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान करने का कार्य किया गया है। 60 वर्ष से अधिक आयु के लोक कलाकारों को 03 हजार रू0 मासिक पेंशन दी जा रही है। पौराणिक मेलों को उनके मूल स्वरूप में स्थापित करने के लिये भी मदद दी जा रही है। कलाकारों को बेहतर मंच मिले इसके भी प्रयास किये जा रहे है। जागर गायन शैली एवं प्राचीन परम्परागत लोक कला व लोक संस्कृति को गुरू शिष्य परम्परा के माध्यम से पहचान दिलाने एवं लोक कला व लोक संस्कृति से जुडी लिपियों को प्रकाशित करने तथा आर्ट गैलरी के माध्यम से उन्हें संरक्षित करने का भी कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने पुस्तक के लेखक सच्चिदानंद सेमवाल के प्रयासों की भी सराहना करते हुए कहा कि उनका यह प्रयास प्रीतम भरतवाण के सदप्रयासों को जन-जन तक पहुंचाने में मददगार होगा। मुख्यमंत्री ने सभी से अपनी लोक संस्कृति को सहेजने तथा इसे भावी पीढी तक पहुंचाने में समर्पित भाव से कार्य करने की भी अपेक्षा की।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रीतम भरतवान को जागर संस्कृति का प्रतीक तथा लोक संस्कृति का संवाहक बताते हुए विश्व में लोक संस्कृति को पहचान दिखाने वाला बताया, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रीतम भरतवाण ने जागर एवं ढोल संस्कृति को विश्व तक पहुंचाने का कार्य किया। मुख्य सचिव राधा रतूडी ने उनके प्रयासों को युवा पीढी को अपनी संस्कृति से जोडने का माध्यम बताया। पूर्व डीजीपी तथा साहित्यकार सोमवारी लाल उनियाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये। पुस्तक के लेखक सच्चिदानंद सेमवाल ने पुस्तक की विषय वस्तु की जानकारी दी। पद्मश्री प्रीतम भरतवाण ने मुख्यमंत्री सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों का आभार व्यकत किया। इस अवसर पर बडी संख्या में लोक संस्कृति एवं साहित्य से जुडे गणमान्य लोग उपस्थित थे।

You Might Also Like

उत्तराखंड आंदोलन के ‘फील्ड मार्शल’ दिवाकर भट्ट का निधन: पहाड़ ने अपना एक अडिग प्रहरी खो दिया
मून मिशन के बाद अब सूर्य मिशन, दो सितंबर को ISRO लॉन्च करेगा आदित्य-एल 1 का प्रक्षेपण
Uttarakhand: सीएम धामी ने किया ‘सांसद खेल महोत्सव’ का शुभारंभ — बोले, “प्रदेश में बनेंगी 23 खेल अकादमियां, खेल संस्कृति को मिलेगा नया आयाम”
Uttarakhand: म्यांमार में फंसे उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षित वापसी का, CM धामी ने विदेश मंत्री से किया अनुरोध
देवभूमि में मानवता शर्मसार: नैनीताल में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ पिलाकर दरिंदों ने की हैवानियत
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

1 सितंबर से बदलेंगे LPG, ITR, बैंक FD और क्रेडिट कार्ड से जुड़े बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर—जानिए 7 महत्वपूर्ण बदलाव

The Hill India News
The Hill India News
August 29, 2026
फ्लैट के लिए 78 साल के रिटायर्ड IAS पिता को ‘मानसिक बीमार’ बताने की कोशिश! बेटे की याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने लगाई ₹5 लाख की फटकार
दिल्ली में पिता ही बना बेटे का कातिल! डॉक्टर के पास ले जाने के बहाने बुलाया, पत्थर से हमला और गला घोंटकर कंटेनर में फेंकी लाश; 6 दिन में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा
बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का चमत्कार! 10 लाख की ओपनिंग से 22वें दिन 6.50 करोड़ की छलांग, शोज बढ़े तो कमाई ने भी पकड़ी रफ्तार
“मां, ये लोग मुझे मार डालेंगे…” चीखती रही प्रसूता, कुछ ही घंटों बाद जच्चा-बच्चा की मौत; रीवा अस्पताल में हंगामा, नर्सिंग स्टाफ निलंबित
वायरल वीडियो ने खोली वारदात की परतें: मंगलौर में महिला को जबरन ले जाने और कथित दुष्कर्म-मारपीट का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
गोदावरी के पुल पर 3 साल के मासूम को छोड़ नदी में कूदे माता-पिता, अंधेरी रात में स्कूटर से चिपककर रोता रहा बच्चा; कर्ज ने ली जिंदगी?
सोनिया गांधी की किताब पर क्यों मचा बवाल? मोदी, RSS और चीन वाले अध्यायों पर विवाद, पेंगुइन के कदम से बढ़ी सियासी हलचल
उत्तराखंड को आज मिलेगी खेल की नई उड़ान: सीएम धामी करेंगे प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, 94 पदों को भी मंजूरी
नेपाल में बाढ़ का भीषण कहर: 586 मौतें, 2400 से ज्यादा लोग लापता; 320 भारतीयों से संपर्क टूटा, 15 हजार से अधिक जवान रेस्क्यू में जुटे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?