By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का संकल्प – “2027 में 60 पार, बनेगी जीत की हैट्रिक!
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का संकल्प – “2027 में 60 पार, बनेगी जीत की हैट्रिक!
उत्तराखंडफीचर्डराजनीति

भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का संकल्प – “2027 में 60 पार, बनेगी जीत की हैट्रिक!

The Hill India News
Last updated: July 1, 2025 2:34 pm
The Hill India News
Published: July 1, 2025
Share
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा के निर्विरोध नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने एक बार फिर से कमान संभालते ही 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए बड़ा लक्ष्य तय कर दिया है। उन्होंने ऐलान किया है कि भाजपा 2027 में “60 पार” के लक्ष्य को हासिल करते हुए विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करेगी।

महेंद्र भट्ट उत्तराखंड भाजपा के पहले ऐसे नेता बन गए हैं जिन्हें लगातार दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का गौरव मिला है। अध्यक्ष पद की दोबारा जिम्मेदारी संभालते ही उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा,

“हम 2027 में जीत की हैट्रिक बनाएंगे और 60 सीटों का आंकड़ा पार कर उत्तराखंड में इतिहास रचेंगे।”

भट्ट ने यह भी साफ किया कि पार्टी अब पंचायत चुनावों को लेकर पूरी तरह तैयार है। भाजपा प्रत्येक ग्राम पंचायत में अपने अधिकृत प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगी और उन्हें जिताने के लिए जमीनी रणनीति तैयार की जा चुकी है। उनका लक्ष्य है कि हर पंचायत में पार्टी का झंडा फहराया जाए।

अपने चयन पर प्रतिक्रिया देते हुए भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उत्तराखंड संगठन पर जो विश्वास जताया है, वह उसे निष्ठा, मेहनत और जीत के संकल्प से पूरा करेंगे।

महेंद्र भट्ट ने इस मौके पर कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा,

“हर चुनौती में कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी है। केदारनाथ सीट से कमल खिलाकर हमने विपक्ष को करारा जवाब दिया है।”

भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड भाजपा ने 22 लाख प्रांतीय सदस्य बनाए हैं, जिनमें से 15,000 सक्रिय कार्यकर्ता हैं। यह संगठन की मजबूती और आम जन में पार्टी की गहराई को दर्शाता है।

भट्ट ने अपने संबोधन के अंत में कहा,

“हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ की दिशा में अग्रसर हैं। उत्तराखंड भाजपा का यह पुनः संकल्प है कि वह 2027 में रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल कर एक सशक्त और स्थिर सरकार बनाएगी।”


महेंद्र भट्ट का यह “60 पार” का नारा भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह और लक्ष्यबद्धता को फिर से जीवंत कर रहा है। यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल इस चुनौती का कैसे जवाब देते हैं।

You Might Also Like

गुजरात :संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की
निमिषा प्रिया को यमन में मिली बड़ी राहत, फांसी की सजा पर फिलहाल रोक
रोनाल्डो ने किया सलमान खान को इग्नोर, वायरल Video को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
बॉन्डी बीच गोलीबारी मामले में बड़ा खुलासा: हैदराबाद मूल का था संदिग्ध साजिद अकरम, भारत या तेलंगाना से कोई कट्टरपंथी लिंक नहीं— पुलिस
ऑफिस आते-जाते समय हुए हादसे को भी ‘ड्यूटी पर’ माना जाएगा: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला
TAGGED:BJP Presidenthat-trick of victories!Mahendra Bhatt's resolutionWe will cross 60 in 2027
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडदुर्घटनाफीचर्ड

उत्तराखंड में दर्दनाक बस हादसा: गूलर में गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 9 की मौत और 25 घायल; सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश, मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख मुआवजे का ऐलान

The Hill India News
The Hill India News
November 17, 2026
IPL 2027 से पहले एमएस धोनी का बड़ा ऐलान! क्रिकेट के मैदान पर नहीं दिखेगा ‘थाला’ का जलवा, CSK ने सौंपी नई जिम्मेदारी; अब मेंटर बनकर तैयार करेंगे युवा खिलाड़ियों की फौज
IPL 2027: RCB के इन 3 युवा खिलाड़ियों पर टिकी फ्रेंचाइजी की नजर! रिटेंशन से पहले बढ़ा सस्पेंस, क्या सुयश-रसिख और विहान को मिलेगा मौका?
कश्मीर में लश्कर के आखिरी सक्रिय कमांडर लतीफ भट का खेल खत्म! एनकाउंटर के बाद सामने आया CCTV फुटेज, साथी उमर निसार के साथ घूमता दिखा 22 साल का आतंकी
उत्तराखंड में 8 घंटे के भीतर दो भीषण सड़क हादसों से मचा हाहाकार! टिहरी-रुद्रप्रयाग में 13 लोगों की दर्दनाक मौत, 31 घायल; शादी की खुशियां मातम में बदलीं, राष्ट्रपति और PM मोदी ने जताया दुख
हरिद्वार कुंभ में नहीं होगी LPG सिलेंडरों की किल्लत! करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सरकार अलर्ट, गैस कंपनियों को अभी से तैयारी पूरी करने के निर्देश
पति के लापता होने के बाद जमीन हड़पने की साजिश का आरोप! भाई बनकर जीता भरोसा, फिर खाली कागजों और फर्जी हस्ताक्षरों से संपत्ति हड़पने की कोशिश का दावा
यूपी चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा सियासी प्लान! ब्राह्मण, जाट, गुर्जर और भूमिहारों को साधने की तैयारी, नाराजगी दूर करने के लिए पूरे प्रदेश में होंगी जातिवार बैठकें
उत्तराखंड में जनगणना 2027 का डिजिटल आगाज! अब घर बैठे खुद दर्ज करें अपने परिवार की जानकारी, CM धामी ने सपरिवार किया स्व-गणना; जानिए कब तक और कैसे भरना होगा फॉर्म
उत्तराखंड चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा सियासी दांव! कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, चौबट्टाखाल में 38 से अधिक नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?