By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: पटना डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा: प्रेम प्रसंग में प्रेमी ने भाई-बहन को जिंदा जलाया, MLA पर भी FIR
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > पटना डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा: प्रेम प्रसंग में प्रेमी ने भाई-बहन को जिंदा जलाया, MLA पर भी FIR
देशफीचर्ड

पटना डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा: प्रेम प्रसंग में प्रेमी ने भाई-बहन को जिंदा जलाया, MLA पर भी FIR

The Hill India News
Last updated: August 3, 2025 4:10 am
The Hill India News
Published: August 3, 2025
Share
SHARE

पटना: बिहार की राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नदवा गांव में हुए भाई-बहन की निर्मम हत्या के मामले में पटना पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। दोनों नाबालिग भाई-बहन को किरासन तेल डालकर जिंदा जला दिया गया था। इस जघन्य हत्याकांड के पीछे प्रेम-प्रसंग की गहरी साजिश सामने आई है। मामले में मुख्य आरोपी शुभम कुमार और उसके सहयोगी रोशन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पहले ईंट से मारा, फिर जलाया जिंदा

पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हत्या की यह घटना सोची-समझी साजिश थी। शुभम ने एक दुकान से किरासन तेल खरीदा और रोशन के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। दोनों आरोपी रात में पीड़ित के घर पहुंचे। जब भाई सो रहा था, शुभम ने पहले उसे ईंट से कुचलकर मार डाला। इसके बाद लड़की को भी मौत के घाट उतारा और दोनों पर किरासन तेल डालकर आग लगा दी। फिर दरवाजा बाहर से बंद कर आरोपी फरार हो गए।

“अगर वो मेरी नहीं हो सकती तो किसी की नहीं होगी”

जांच में सामने आया कि मृतका और शुभम स्कूल के समय से प्रेम संबंध में थे। लेकिन परिवार की असहमति के कारण उनका रिश्ता टूट गया। हाल ही में शुभम को पता चला कि लड़की किसी और के संपर्क में है, जिससे वह बुरी तरह बौखला गया और बदला लेने की ठान ली। पुलिस के मुताबिक, शुभम ने अपने दोस्त रोशन के साथ मिलकर हत्या की प्लानिंग की और एक हफ्ते तक मौके की तलाश करता रहा।

रोशन ने मिलाया था दोनों को, हत्या में निभाई भूमिका

बताया जा रहा है कि रोशन और मृतका एक ही क्लास में पढ़ते थे और रोशन ने ही शुभम और लड़की की दोस्ती कराई थी। इस घटना में रोशन ने शुभम को सहयोग किया और साक्ष्य छिपाने में मदद की। किरासन तेल खरीदने वाले दुकानदार से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी का घर घटनास्थल से महज 3-4 किलोमीटर दूर है।

माले विधायक गोपाल रविदास पर भी दर्ज हुआ केस

इस पूरे मामले में एक और बड़ा मोड़ तब आया जब पुलिस ने भाकपा-माले विधायक गोपाल रविदास के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया। हालांकि अभी तक उनके खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के पीछे की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही चार्जशीट की तैयारी

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और गुस्से का माहौल है। स्थानीय लोग इस नृशंस हत्या से स्तब्ध हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT का गठन किया था और अब चार्जशीट की तैयारी की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की बात कही जा रही है।

You Might Also Like

ISI के इशारे पर लश्कर ने रची साजिश: पहलगाम आतंकी हमले में NIA का बड़ा खुलासा – सूत्र
थराली बैली ब्रिज प्रकरण में तत्काल एक्शन: तीन अभियंता सस्पेंड, शासन ने दिखाई सख्ती
उत्तराखंड : कांग्रेस के उपाध्यक्ष और धनौल्टी से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे जोत सिंह बिष्ट और उनके पुत्र हुए आप के
नई दिल्ली : 2021 में अभियोजन की मंजूरी के 248 मामलों सहित 2724 भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई-केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह
मतदाता सूची विवाद पर आज होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई  ‘जनता की वकील’ बनकर सुप्रीम कोर्ट पहुचेंगी ममता बनर्जी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में, पीएम आवास के बाहर धरना स्थल छावनी में तब्दील

The Hill India News
The Hill India News
July 21, 2026
हरिद्वार आम महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: किसान उत्तराखंड की असली ताकत, एप्पल मिशन पर 80% सब्सिडी और ‘हिमालय ब्रांड’ से ग्लोबल पहचान
उत्तराखंड हाईकोर्ट की पुलिस को सख्त फटकार: प्रभात ध्यानी की ट्रेन से गिरफ्तारी पर पूछा- क्या नागरिकों की स्वतंत्रता छीन ली गई है?
राहुल गांधी का 7 लोक कल्याण मार्ग पर धरना: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम
बारिश का महाअलर्ट: दिल्ली से हिमाचल और यूपी-बिहार तक मौसम का कहर, 20 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी; प्रशासन अलर्ट पर
छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस: राहुल, प्रियंका और खड़गे का पीएम आवास तक मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘मेरी पीठ में खंजर घोंपा, सारे चोर भाजपा में चले गए’— ममता बनर्जी का बड़ा हमला, विपक्षी एकता की भी दोहराई अपील
मध्यप्रदेश में UCC को मिली विधानसभा की मंजूरी: हंगामे, ‘जय श्रीराम’ के नारों और तीखी बहस के बीच पास हुआ ऐतिहासिक विधेयक
पेपर लीक पर उत्तराखंड में उबाल: गैरसैंण से हल्द्वानी तक छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में…’ बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट में मतभेद, अब चीफ जस्टिस तय करेंगे कानूनी दिशा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?