By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: बड़ी ख़बर : प्रदेश की जनता को अब मिलेगी ये सुविधा, सीएम धामी ने विभागों को दिए ये निर्देश
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > बड़ी ख़बर : प्रदेश की जनता को अब मिलेगी ये सुविधा, सीएम धामी ने विभागों को दिए ये निर्देश
उत्तराखंडराजनीति

बड़ी ख़बर : प्रदेश की जनता को अब मिलेगी ये सुविधा, सीएम धामी ने विभागों को दिए ये निर्देश

The Hill India Desk
Last updated: May 4, 2023 12:43 pm
The Hill India Desk
Published: May 4, 2023
Share
SHARE

देहरादून @ शगुुफ्ता परवीन : उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अब प्रदेश की जनता को ये सुविधा मिलेगी। CM पुष्कर सिंह धामी ने विभागों को ये निर्देश दिए हैं। जन सेवाओं से जुड़े मामलों में ऑनलाईन प्रक्रियाओं को आसान बनाने पर ध्यान दिया जाए। लोगों को एक ही प्लेटफॉर्म पर पर सभी सुविधाएं आसानी से मिले, इसके लिए जन सुविधा से जुड़े सभी विभागों को एक अम्ब्रेला में लाया जाए। सेवा के अधिकार में अधिक से अधिक सेवाएं जोड़ी जाएं। तकनीक का विकास जिस तेजी से हो रहा है, सेवाओं का लाभ आम जनमानस को तेजी से मिले, इसके लिए उनको जागरूक भी किया जाए।

ऑनलाईन प्रक्रियाओं के तहत जो भी सेवाएं दी जा रही हैं, इन सेवाओं का व्यापक स्तर पर आम जन तक प्रसार भी किया जाए। राज्य में युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के पर्याप्त अवसर मिले, रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में सभी विभागों को तेजी से कार्य करने होंगे। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए उच्च शिक्षा एवं तकनीकि शिक्षा विभाग को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

उच्च शिक्षा के साथ-साथ युवाओं के कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए। हमें युवाओं को रोजगार परक शिक्षा की दिशा में आगे ले जाने के लिए तेजी से कार्य करना है। मुख्यमंत्री ने ये निर्देश सचिवालय में सशक्त उत्तराखण्ड @ 25 के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए आईटीडीए एवं उद्योग विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिये।

आईटीडीए की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सेवा के अधिकार में और जन सेवाओं को जोड़ा जाए। लोगों को घर बैठे ही अधिकांश सेवाओं का लाभ आसानी से एक ही प्लेटफार्म से मिल जाए, इस दिशा में कार्य किया जाए। राज्य के जिन क्षेत्रों में मोबाईल कनेक्टिविटी की अभी भी समस्या है, उनका जल्द समाधान हो, इस दिशा में तेजी से कार्य किये जाएं।

विभिन्न सरकारी योजनाओं का आम जन को पूरा लाभ मिले, इसके लिए ऐसा सिस्टम विकसित किया जाए कि लोगों को उनकी पात्रता के अनुसार एक क्लिक पर सारी जानकारी उपलब्ध हो सके। विभागों द्वारा भविष्य की आवश्यकताओं को देखकर दीर्घकालिक योजनाएं बनाई जाएं।

उद्योग विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि भारत सरकार द्वारा सहायतित योजनाओं में तेजी से कार्य किये जाएं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार के अनेक संभावनाएं हैं, युवाओं को कौशल विकास के साथ ही अधिक से अधिक रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने पर ध्यान दिया जाए। राज्य में अधिक से अधिक औद्योगिक गतिविधियां हों, बाहर से निवेशक आयें, इस दिशा में तेजी से प्रयास करना हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न विभागों के जो बड़े प्रोजक्ट तेजी से आगे नहीं बढ़ रहे हैं, उनकी जल्द समीक्षा की जायेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी भूमि का सही तरीके से उपयोग हो, इसके लिए जो भी कार्य किये जाएं, वे मास्टर प्लान के तहत ही हों। उन्होंने कहा कि मसूरी एवं नैनीताल में पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। हमें ऐसी व्यवस्था पर भी ध्यान देना होगा कि पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को अधिक जाम की स्थिति से न गुजरना पड़े।

बैठक में जानकारी दी गई कि अपणि सरकार पोर्टल के माध्यम से 485 सेवाएं लोगों तक पहुचाई जा रही है। जिसमें से 265 सेवाएं सेवा के अधिकार में ली गई है। सेवा के अधिकार में और सेवाओं को जोड़ने के लिए कार्य किया जा रहा है। सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आय के संसाधन बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे हैं। रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए कनेक्टिविटी, डिजिटल साक्षरता एवं कौशल विकास की दिशा में कार्य किये जा रहे हैं। उद्योग विभाग द्वारा स्वरोजगार की योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। स्वरोजगार की ओर लोगों का रूझान तेजी से बढ़ रहा है। एमसएमई के तहत भी अनेक कार्य किये जा रहे हैं।

बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, प्रो. दुर्गेश पंत महानिदेशक यूकॉस्ट, अपर सचिव विजय कुमार जोगदाण्डे, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा, निदेशक आई.टी.डी.ए नितिका खण्डेलवाल, अपर सचिव नवनीत पाण्डे, मनोज पंत एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- “देशभक्ति और सेवा का अनुपम उदाहरण हैं अटल जी”
मुख्यमंत्री धामी ने की PM मोदी से भेंट, उत्तराखण्ड के विकास के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर हुआ विचार-विमर्श
बंगाल में सत्ता परिवर्तन की आहट: सुवेंदु अधिकारी बन सकते हैं नए मुख्यमंत्री, BJP विधायक दल की बैठक पर टिकी निगाहें
उत्तराखण्ड : पिछले साढ़े तीन साल में 20 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी -सीएम धामी
Big News : उत्तराखण्ड को मिले 24 सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर
TAGGED:Chief Minister Pushkar Singh DhamiDehradunGovernmentUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: युवाओं के ‘भविष्य’ पर सियासी बिसात: राहुल गांधी का देहरादून दौरा और उत्तराखंड पेपर लीक की सुलगती राजनीति

The Hill India News
The Hill India News
July 17, 2026
गगनयान मिशन के बीच ISRO में इस्तीफों की लहर, 100 से अधिक वैज्ञानिकों के जाने पर केंद्र सख्त, बदले एग्जिट नियम, बड़े अंतरिक्ष मिशनों पर बढ़ी चिंता
उत्तर प्रदेश: चार दशक का दबदबा कैसे हुआ खत्म? आजम खान के राजनीतिक पतन की पूरी कहानी, अब ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर यूनिवर्सिटी भी कार्रवाई के घेरे में
24 साल बाद बदला IRCTC का चेहरा: नई वेबसाइट से टिकट बुकिंग होगी पहले से तेज, आसान और स्मार्ट, यात्रियों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: ‘9वीं में तीसरी भाषा नहीं, 6वीं से हो शुरुआत’, छात्रों पर बढ़ते बोर्ड परीक्षा के दबाव पर जताई गंभीर चिंता
E-20 पेट्रोल विवाद पर ऐतिहासिक फैसला: उपभोक्ता अदालत ने कार कंपनी को नई गाड़ी देने या पूरी रकम ब्याज सहित लौटाने का दिया आदेश
उत्तराखंड: सिलक्यारा टनल में फिर दर्दनाक हादसा, शॉटक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
रविन्द्र जुगरान की शिकायत पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु का त्वरित संज्ञान, मसूरी के कोलूखेत क्षेत्र में अवैध कटान और अतिक्रमण की जांच के आदेश
एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (यूईटी-2026-27) का परिणाम घोषित किया
“छात्रों की गूंज” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डोईवाला में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, राहुल गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने का लिया संकल्प।
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?