By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: बेंगलुरु : प्रधानमंत्री मोदी ने केम्पेगौडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 का उद्घाटन किया
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > बेंगलुरु : प्रधानमंत्री मोदी ने केम्पेगौडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 का उद्घाटन किया
देशफीचर्ड

बेंगलुरु : प्रधानमंत्री मोदी ने केम्पेगौडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 का उद्घाटन किया

The Hill India News
Last updated: November 11, 2022 4:23 pm
The Hill India News
Published: November 11, 2022
Share
SHARE

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने बेंगलुरु स्थित केम्पेगौडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2  का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान हवाई अड्डे के अधिकारियों से भी बातचीत की, जहां उन्हें टर्मिनल-2 बिल्डिंग के मॉडल के संबंध जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री ने वहां स्थित अनुभव केंद्र की सुविधा का भी निरीक्षण किया और हवाई अड्डे के टर्निमल-2 के भीतरी रास्ते का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां टर्मिनल-2 के बारे में एक लघु फिल्म भी देखी।

बेंगलुरू के केम्पेगौडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 का निर्माण करीब 5000 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। यह टर्मिनल हवाई अड्डे की यात्री वहन क्षमता को दोगुना कर प्रतिवर्ष 5 से 6 करोड़ यात्री कर देगा। अभी यहां ढाई करोड़ यात्रियों के आवागमन की सुविधा है।

टर्निमल-2 का डिजाइन उद्यान शहर बेंगलुरू के प्रति श्रद्धांजलि है और यहां आने के बाद यात्रियों को ऐसा अनुभव होगा जैसे कि वे एक उद्यान में टहल रहे हैं। यहां आकर यात्री 10,000 हजार वर्ग मीटर से अधिक लम्बी हरित दीवारों, हैंगिग गार्डन और आउट डोर गार्डन में से गुजरेंगे। इस हवाई अड्डे ने पहले ही पूरे परिसर में 100 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा के जरिए संवहनीयता का लक्ष्य हासिल कर लिया है। टर्मिनल 2 की इमारत का डिजाइन भी संवहनीयता के सिद्धांत के आधार पर तैयार किया गया है। संवहनीयता की पहलों पर आधारित टर्मिनल 2 विश्व का ऐसा सबसे बड़ा टर्मिनल होगा जिसे अमेरिका की जीबीसी (ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल) ने परिचालन शुरू होने से पहले ही प्लेटिनम रेटिंग दे दी है। टर्मिनल-2 में लगाई जाने वाली सभी कलाकृतियां ‘नौरस’ के कथ्य पर आधारित हैं। इन कलाकृतियों में कर्नाटक की संस्कृति और विरासत के साथ-साथ व्यापक भारतीय लोकाचार का भी दर्शन होता है।

कुल मिलाकर टर्मिनल-2 की इमारत का डिजाइन और वास्तुशिल्प चार निर्देशित सिद्धांतों पर आधारित है- उद्यान में टर्मिनल, संवहनीयता, प्रौद्योगिकी तथा कला एवं संस्कृति। इन सभी विशिष्टताओं के साथ टर्मिनल-2 एक अत्याधुनिक किंतु प्रकृति संचालित टर्मिनल है और यह सभी यात्रियों को स्मरणीय अनुभव प्रदान करता है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री के साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री बसवराज बोम्मई, कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत और केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद जोशी भी उपस्थित थे।

Image

Image

Image

Image

You Might Also Like

बदरीनाथ की सुरक्षा और चारधाम यात्रा की तैयारियों पर उठे सवाल; विधायक लखपत बुटोला ने सरकार को घेरा
Uttarakhand: धामी सरकार की युवाओं को बड़ी सौगात, खाद्य संरक्षा एवं औषधि विभाग में रिक्त पदों पर होंगी जल्द भर्तियां
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ‘महायुद्ध’ की आहट: जहाजों पर फायरिंग के बाद समुद्र में बढ़ा तनाव, ट्रंप की ‘नो डील-नो रिलीफ’ नीति से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: आईएएस राम विलास यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
महिला ट्रेनी IPS हैरेसमेंट केस में बड़ा ट्विस्ट: ‘सुसाइड ड्रामा’, लेटर और रिश्ते के दावे से जांच ने पकड़ी नई रफ्तार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद कांग्रेस पर कार्रवाई से सियासत गरमाई, मुकदमों और वाहन जब्ती के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान—“अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे”

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?