दिल्लीफीचर्ड

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी आज लेंगी शपथ, साथ ही ये 5 नेता मंत्री पद की लेंगे शपथ

खबर को सुने

दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार शाम को राज निवास में होगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शपथ ग्रहण समारोह के समय के बारे में आधिकारिक जानकारी सामने आ चुकी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आतिशी को शपथ ग्रहण की तिथि से दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किया और अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा स्वीकार किया। राष्ट्रपति ने 5 मंत्रियों की नियुक्ति को मंजूरी दी। राज निवास में शपथ ग्रहण समारोह 21 सितंबर को होगा।

राज निवास में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शनिवार को आतिशी के साथ-साथ कुल 5 मंत्री शपथ लेंगे। इनमें सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत का नाम शामिल है। इससे पहले अधिकारियों ने कहा था कि “सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शपथ ग्रहण समारोह शनिवार दोपहर या शाम को आयोजित होने की उम्मीद है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button