देशफीचर्ड

विकसित कृषि संकल्प अभियान’ से कृषि क्रांति की ओर एक और कदम: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

खबर को सुने

नई दिल्ली : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन से राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ वर्चुअल माध्यम से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने 29 मई से 12 जून 2025 तक आयोजित होने वाले ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ को राष्ट्रव्यापी स्तर पर सफल बनाने का आह्वान किया।

चौहान ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘लैब टू लैंड’ विजन को साकार करने की दिशा में एक सशक्त पहल है। अभियान का मुख्य उद्देश्य कृषि उत्पादन में वृद्धि, किसानों की आय में सुधार, तथा देश की खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करना है।

इस अभियान के अंतर्गत देशभर में 2,170 वैज्ञानिकों की टीमें गठित की गई हैं, जो गांव-गांव जाकर किसानों को उन्नत तकनीकों एवं शोध आधारित जानकारी प्रदान करेंगी। यह अभियान ‘एक राष्ट्र, एक कृषि, एक टीम’ के दृष्टिकोण को मजबूती प्रदान करेगा।

कृषि मंत्री ने राज्यों से आह्वान किया कि वे समर्पण भाव से इस अभियान में भाग लें और किसानों को अधिकतम लाभ पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में रिकॉर्ड स्तर पर कृषि उत्पादन हुआ है, जो केंद्र एवं राज्य सरकारों के सहयोग का परिणाम है।

इस बैठक में कृषि मंत्रालय के सचिव  देवेश चतुर्वेदी, आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम.एल. जाट समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button