देशफीचर्ड

ममता सरकार द्वारा झारखंड से आने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर कथित प्रतिबंध, केंद्र सरकार ने बंगाल की CM को लिखी चिट्ठी

खबर को सुने

पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार द्वारा पड़ोसी राज्य झारखंड से आने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर कथित रूप से प्रतिबंध लगाए जाने के बाद दोनों राज्यों की सीमा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग दो और राष्ट्रीय राजमार्ग चार पर हजारों ट्रक फंस गये हैं । एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। धनबाद की उपायुक्त माधवी मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि झारखंड के ट्रकों को पश्चिम बंगाल के डिबुडीह चेकपोस्ट पर रोका गया। मिश्रा ने कहा, “हमने प्रखंड विकास पदाधिकारी से रिपोर्ट ली है। वरिष्ठ अधिकारियों और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इसकी जानकारी दे दी गयी है। सरकार के स्तर पर बातचीत चल रही है।”

ऑल इंडिया ट्रांसपोर्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन (पूर्व) के प्रमुख सुनील अग्रवाल ने कहा, “राष्ट्रीय राजमार्ग दो और राष्ट्रीय राजमार्ग छह पर हजारों ट्रक फंसे हुए हैं। सीमा बंद होने के कारण महाराष्ट्र के करीब 10 ट्रक फंस गए हैं।”

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर कहा कि दामोदर घाटी निगम जलाशयों से पानी छोड़े जाने के बारे में प्रदेश के अधिकारियों को हर स्तर पर सूचित किया गया जो किसी बड़ी आपदा को रोकने के लिए आवश्यक था। इससे पहले दिन में ममता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर कहा कि उनका राज्य दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के साथ सभी संबंध तोड़ देगा क्योंकि उसने ‘एकतरफा पानी छोड़ा’ जिससे दक्षिण बंगाल के जिलों में बाढ़ आई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button