By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: चारधाम यात्रा के लिए उमड़ रहा श्रद्धालुओं को सैलाब, अब तक हुए 14 लाख रजिस्ट्रेशन इस बार भी लाइफ टाइम रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > चारधाम यात्रा के लिए उमड़ रहा श्रद्धालुओं को सैलाब, अब तक हुए 14 लाख रजिस्ट्रेशन इस बार भी लाइफ टाइम रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद
उत्तराखंडफीचर्ड

चारधाम यात्रा के लिए उमड़ रहा श्रद्धालुओं को सैलाब, अब तक हुए 14 लाख रजिस्ट्रेशन इस बार भी लाइफ टाइम रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद

The Hill India Desk
Last updated: April 10, 2025 5:13 pm
The Hill India Desk
Published: April 10, 2025
Share
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या साल दर साल बढ़ रही है। इस बार भी लाइफ टाइम रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है। जिसकी तस्दीक अब तक के रजिस्ट्रेशन के आंकड़े कर रहे हैं। रजिस्ट्रेशन के जरिए राज्य सरकार श्रद्धालुओं का आंकड़ा तो अपने पास रखती ही है, साथ ही किस राज्य से कितने लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है, इसकी भी जानकारी रखती है। अब तक जो आंकड़े सामने आए हैं, उसमें चारधाम यात्रा के लिए सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं ने करवाए हैं। जबकि, गुजरात दूसरे नंबर पर है।
साल 2013 की आपदा के बाद और कोरोनाकाल खत्म होने के बाद राज्य सरकार ने रजिस्ट्रेशन तंत्र को मजबूत किया है। उत्तराखंड में आने वाले हर श्रद्धालुओं का पूरा आंकड़ा राज्य सरकार के पास रहे। इसके लिए चारधाम पर आने वाले श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। ऐसे में पर्यटन विभाग की ओर से 9 अप्रैल तक जो आंकड़े इकट्ठा किए गए हैं, उसके मुताबिक उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं।
आंध्र प्रदेश से 1 लाख 66 हजार 899 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाएं हैं। जबकि। उत्तर प्रदेश से 1 लाख 83 हजार 950 श्रद्धालुओं ने अब तक रजिस्ट्रेशन करवा लिए हैं। राजस्थान से 99,080 और तेलंगाना से 51,699 श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। उत्तराखंड से अब तक 12,954 पंजीकरण हुए हैं। बात अगर दिल्ली की करें अभी तक 54,925, कर्नाटक से 56,029, छत्तीसगढ़ से 45,995, बिहार से 42,430, उड़ीसा से 33,670 श्रद्धालु चारधाम के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।
तमिलनाडु से यह संख्या 1,577 तक पहुंच गई है। पंजाब से भी 13,451 श्रद्धालुओं ने अभी तक रजिस्ट्रेशन करवाया है। हरियाणा से भी 36,735 श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। मध्य प्रदेश से 1,44,604 श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जबकि, गुजरात से 1 लाख 39630 पंजीकरण श्रद्धालु करवा चुके हैं। पश्चिम बंगाल से 91,391, झारखंड से 21,164, सिक्किम से 247 श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
इसके अलावा उत्तर पूर्वाेत्तर राज्यों के श्रद्धालुओं ने भी चारधाम में आने की इच्छा जताई है। जिसके तहत त्रिपुरा से 635, असम से 2,423, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड से 18-18 श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। जबकि, मेघालय से 48 और मणिपुर से 80 श्रद्धालु चारधाम यात्रा 2025 के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। ये आंकड़े 9 अप्रैल 2025 तक के हैं।

बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करना बेहद जरूरी
देहरादून। अब तक 14 लाख से ज्यादा श्रद्धालु उत्तराखंड के चारधाम यात्रा में आने के लिए पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। इस बार चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन करवाने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए ऋषिकेश और हरिद्वार जैसे शहरों के होटल एवं धर्मशालाओं के रिसेप्शन पर भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। पिछली साल यानी साल 2024 की यात्रा के शुरुआती दिनों में व्यवस्था चरमा गई थी। जिससे राज्य सरकार की किरकिरी हुई थी। लिहाजा, इस बार व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए राज्य सरकार और गढ़वाल के तमाम अधिकारी नई रणनीति पर काम कर रहे हैं। संभावना है कि श्रद्धालुओं की संख्या इस बार भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। ऐसे में अगर धामों में भीड़ ज्यादा होती है तो भीड़ को नीचे ही रोका जाए। उस दौरान श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसके लिए भी काम किया जा रहा है।

You Might Also Like

VB-G RAM G बिल 2025 संसद के दोनों सदनों से पारित: विपक्ष ने बिल फाड़कर फेंका, बहिष्कार और देर रात धरना
अमेरिका के फ्लोरिडा में हमलावर ने कर दी धड़ाधड़ फायरिंग, 3 अश्वेत लोगों की मौत
महिला सुरक्षा पर राष्ट्रपति मुर्मू का बड़ा बयान, ‘अपराधी खुले घूमते हैं, पीड़ित डर के साये में जी रहे’
उत्तराखण्ड: 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए पूरे समर्पित भाव से काम करना है : सीएम धामी
Uttarakhand: “हर्बल और जड़ी-बूटी से सबंधित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने पर जोर”: मुख्यमंत्री धामी ने दिए ठोस निर्देश
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

भाजपा ने अनिल बलूनी को दी एक और बड़ी जिम्मेदारी, कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट का बनाया कोऑर्डिनेटर; उत्तराखंड के लिए भी बदली प्रभारी टीम

The Hill India News
The Hill India News
September 23, 2026
किच्छा में चुनावी बवाल पर बड़ा एक्शन, विधायक बेहड़ से धक्का-मुक्की के आरोप में एक गिरफ्तार; 30 लोग हिरासत में
उत्तराखंड बीजेपी में बड़ा फेरबदल, दुष्यंत गौतम की छुट्टी; राम माधव को मिली कमान, बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन बने सह प्रभारी
Bank Holiday Alert: रविवार को भी खुलेंगे बैंक! 27 सितंबर को रहेगी छुट्टी नहीं, हड़ताल से पहले RBI का बड़ा कदम
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास! 28 साल बाद एशियन गेम्स की वेटलिफ्टिंग में भारत को मिला सिल्वर, 198 किलो वजन उठाकर बढ़ाया देश का गौरव
हल्द्वानी में घर-दुकान का नक्शा पास कराना हुआ आसान! NOC के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, सिंगल विंडो से होगी पूरी प्रक्रिया
UN में ट्रंप के 37 मिनट के भाषण का फैक्ट चेक! 8 युद्ध खत्म कराने से लेकर तेल और AI तक के दावों पर उठे सवाल
प्रयागराज में TGT-PGT अभ्यर्थियों के आंदोलन पर CM योगी का बड़ा दांव, NCTE को पत्र लिखने के निर्देश; एक बार राहत की उम्मीद जगी
चुनाव आयोग के अंदर ही उठे सवाल! दो चुनाव आयुक्तों ने 10 महीने में 14 बार जताई आपत्ति, SIR और वोटर लिस्ट पर घमासान
आधार कार्ड मांगने से शुरू हुआ विवाद और बिछ गईं लाशें! पूजा के बीच पत्नी-पंडितों की हत्या, बच्चों को बनाया बंधक; 8 घंटे बाद कमांडो ऑपरेशन में खत्म हुआ खूनी खेल
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?