By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड में ‘ए-हेल्प’ कार्यक्रम की शुरुआत
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड में ‘ए-हेल्प’ कार्यक्रम की शुरुआत
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड में ‘ए-हेल्प’ कार्यक्रम की शुरुआत

The Hill India News
Last updated: April 13, 2023 3:25 pm
The Hill India News
Published: April 13, 2023
Share
SHARE

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य में ‘ए-हेल्प’ (पशुधन उत्पादन के स्वास्थ्य और विस्तार के लिए मान्यता प्राप्त एजेंट) कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम, देहरादून में एक सभा को संबोधित करते हुए, पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महिलाओं ने विशेष रूप से उत्तराखंड में पशुधन क्षेत्र का निर्माण करने और उनके समग्र विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना राज्य और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को लागू करना संभव नहीं है। ‘आशा’ कार्यकर्ताओं/महिलाओं द्वारा पहले से ही आंगनवाड़ियों और स्कूलों में मध्याह्न भोजन और टीकाकरण कार्यक्रम का संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। इस संदर्भ में, भारत सरकार द्वारा परिकल्पित ए-हेल्प योजना के अंतर्गत महिलाओं को दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन से संबंधित गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने के लिए चुना गया है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षित ए-हेल्प कार्यकर्ता पशुओं में विभिन्न संक्रामक रोगों की रोकथाम करने, राष्ट्रीय गोकुल मिशन (आरजीएम) के अंतर्गत कृत्रिम गर्भाधान, पशुओं की टैगिंग और पशु बीमा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने आगे कहा कि “यह प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के दृष्टिकोण के अनुसार सामाजिक-आर्थिक उत्थान हेतु महिला शक्ति का समावेशन और भागीदारी सुनिश्चित करने का एक अतुलनीय उदाहरण होगा।”

सौरभ बहुगुणा, पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन मंत्री, उत्तराखंड सरकार ने पशुपालन और उससे संबद्ध गतिविधियों में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वैसे तो पशुधन क्षेत्र महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है लेकिन अभी तक इसमें संस्थागत समर्थन की कमी थी। उन्होंने कहा कि इस अंतर को ए-हेल्प कार्यक्रम के शुभारंभ के साथ पूरा किया जाएगा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0027A1K.jpg

वर्षा जोशी, अपर सचिव, (सीडीडी), पशुपालन और डेयरी विभाग, मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार ने ए-हेल्प की अवधारणा के बारे में विस्तार से बताया और बढ़ते पशुधन क्षेत्र के साथ सर्वश्रेष्ठ राज्यों में से एक होने के लिए उत्तराखंड सरकार को बधाई दी। उन्होंने आगे कहा कि समुदाय आधारित कार्यकर्ताओं का यह नया बैंड, जिन्हें पशुधन उत्पादन के स्वास्थ्य और विस्तार के लिए मान्यता प्राप्त एजेंट (ए-हेल्प) के रूप में नामित किया गया है, स्थानीय पशु चिकित्सा संस्थानों और पशुधन मालिकों के बीच रिक्तता को भरने और प्राथमिक सेवाएं प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है।

जोशी ने कहा कि आरजीएम के अंतर्गत, पशुधन नस्ल सुधार कार्यक्रम का आयोजन बड़ी संख्या में प्रशिक्षित ए-हेल्प कार्यकर्ताओं की सहायता से किया जाएगा, जो अतिरिक्त प्रशिक्षण प्राप्त कर कृत्रिम गर्भाधान करवाने में दिल्चस्पी रखते हैं। उन्होंने कहा कि ए-हेल्प कार्यकर्ता पशुधन बीमा योजना को लागू करने के साथ-साथ अन्य मध्यवर्तनों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जिसके लिए उन्हें योजना के प्रावधानों के अनुसार पारिश्रमिक प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें कुछ आमदनी और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने में भी सहायता मिलेगी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003GHX0.jpg

बीवीआरसी पुरुषोत्तम, पशुपालन सचिव, उत्तराखंड सरकार ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से दो मंत्रालयों- पशुपालन और ग्रामीण विकास के अभिसरण में किए जा रहे नये पहलों के माध्यम से किसानों और पशु चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं के बीच के अंतर को भरने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी और समावेशन के माध्यम से पशुधन मालिकों के आर्थिक उत्थान को सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि ए-हेल्प पशुधन किसानों और पशु चिकित्सा सेवाओं के बीच जैविक लिंक के रूप में काम करेगा और किसानों की आवश्यकता के समय “संपर्क का पहला स्थल” बनेगा।

पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) ने ग्रामीण विकास विभाग (डीओआरडी), सरकार के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करके इस नई पहल की शुरुआत की है। ए-हेल्प कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी गांव में पशुधन आबादी की स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताओं को पूरा करना है। इस कार्यक्रम को मध्य प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर में सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों और पशु सखियों सहित 500 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

You Might Also Like

भाजपा स्थापना दिवस 2026: 47 साल की हुई भाजपा, 21 राज्यों में सत्ता के बावजूद कई बड़े लक्ष्य अभी बाकी
उत्तराखंड STF ने 1 किलो अफीम के साथ अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर किया गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश : प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल में फूंका चुनावी बिगुल साथ ही किया कई परियोजना का शिलान्यास और लोकार्पण किया
उत्तराखंड सूचना आयोग का ऐतिहासिक फैसला, अब सार्वजनिक होगी जजों के खिलाफ शिकायतों की स्थिति
Weather Forecast: जानिए दिल्ली, राजस्थान और बिहार समेत इन राज्यों के मौसम का हाल
TAGGED:'A-HelpprogramstartedUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डस्पोर्ट्स

फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
उत्तराखंड की बेटी सपना राणा को जर्मनी में मिली ₹3.30 लाख की नौकरी, CM धामी की वैश्विक रोजगार योजना का बड़ा असर
प्यार, साजिश और मौत: मंगेतर सिया ने प्रेमी के साथ मिलकर रचा केतन की हत्या का खौफनाक खेल, कैफे में बना था पूरा प्लान
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?