By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: कर्नाटक : सरकार ने एक साइबर अपराध समन्वय केन्द्र (I4C) बनाया है जिसके तहत 7 प्लेटफॉर्म लांच किए गए हैं, जो आपसी समन्वय के साथ काम करते हैं -शाह
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > कर्नाटक : सरकार ने एक साइबर अपराध समन्वय केन्द्र (I4C) बनाया है जिसके तहत 7 प्लेटफॉर्म लांच किए गए हैं, जो आपसी समन्वय के साथ काम करते हैं -शाह
देशफीचर्ड

कर्नाटक : सरकार ने एक साइबर अपराध समन्वय केन्द्र (I4C) बनाया है जिसके तहत 7 प्लेटफॉर्म लांच किए गए हैं, जो आपसी समन्वय के साथ काम करते हैं -शाह

The Hill India News
Last updated: March 5, 2023 10:55 am
The Hill India News
Published: March 4, 2023
Share
SHARE

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज कर्नाटक के बेंगलुरू में सेफ सिटी प्रोजेक्ट्स की शुरूआत की।

अमित शाह ने बेंगलुरू में मोबाइल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और 112 वाहनों के नए बेड़े को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अपने संबोधन में श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ही बेंगलुरू सेफ सिटी प्रोजेक्ट की कल्पना की थी और ये प्रोजेक्ट पुलिस को आने वाले समय की चुनौतियों से मुकाबला करने के लिए टेक्नोलॉजी से सुसज्जित करने का प्रोजेक्ट है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सेफ सिटी प्रोजेक्ट के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से पूरे देश की पुलिसिंग को नया आयाम देने का काम कर रही है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हमेशा आग्रह रहा है कि तकनीक का उपयोग संवेदनशीलता के साथ हो और तकनीक की पहुंच गरीब से गरीब व्यक्ति तक होनी चाहिए। पुलिस को फिट होने के साथ संवेदनशील होना चाहिए, तभी वो लोगों की सेवा कर सकती है क्योंकि सेवा करने का भाव संवेदनशीलता से आता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किया गया पुलिस टेक्नोलॉजी मिशन एक होलिस्टिक अप्रोच के साथ काम कर रहा है और ये इनीशिएटिव आज़ादी की शताब्दी के समय भारत की पुलिस को विश्व की श्रेष्ठ पुलिस फोर्स बनाने में मददगार साबित होगा।

अमित शाह ने कहा कि सेफ सिटी परियोजना 8 शहरों में ट्रायल बेसिस पर लागू की जा रही है और इसके लिए केन्द्र सरकार ने 2840 करोड़ रूपए खर्च करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस प्रथम चरण के लिए 667 करोड़ रूपए खर्च हो चुके हैं, लगभग 4100 निगरानी कैमरे लगा दिए गए हैं और 8 कैमरायुक्त ड्रोन के साथ सबसे आधुनिक कमांड सेंटर बेंगलुरू में बना है। उन्होंने कहा कि मोदी जी का सेफ सिटी प्रोजेक्ट पूरी तरह से मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट है क्योंकि इसमें उपयोग की गई तकनीक ना सिर्फ बेहतरीन है बल्कि शत प्रतिशत स्वदेशी है। श्री शाह ने बताया कि बेंगलुरू में 30 सुरक्षा द्वीप तैयार किए गए हैं, जो पीड़ित को तुरंत कंट्रोल रूम से जोड़ देंगे।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अर्बन क्षेत्रों में पुलिस के सामने Reach और Speed दोनों की चुनौती होती है, इसीलिए Preventive और Proactive Approach के साथ पुलिसिंग को मज़बूत करना मोदी सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने साइबर अपराधों की रियलटाइम रिपोर्टिंग, फॉरेंसिक प्रयोगशालाओं का राष्ट्रीय नेटवर्क स्थापित करना, हैकाथॉन के माध्यम से चुनौतियों का हल ढूंढना, साइबर हाइजीन सुनिश्चित करना, साइबर जागरूकता को हर युवा तक पहुंचाने का काम किया है। श्री शाह ने कहा कि मोदी सरकार से पहले किसी सरकार ने कभी आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियों का सामना करने के लिए इतने सारे इनीशिएटिव नहीं लिए और मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश की कानून व्यवस्था के क्षेत्र में बहुत कुछ अच्छा हुआ है।

अमित शाह ने कहा कि सरकार ने एक साइबर अपराध समन्वय केन्द्र (I4C) बनाया है जिसके तहत 7 प्लेटफॉर्म लांच किए गए हैं, जो आपसी समन्वय के साथ काम करते हैं। इस सिस्टम में ई-पुलिस, ई-कोर्ट, ई-प्रिज़न, ई-फॉरेंसिक और ई-प्रॉसीक्यूशन समाहित है। उन्होंने कहा कि ई-फॉरेंसिक एप्लीकेशन देश की 117 फॉरेंसिक लैब में लागू हो गया है, 1300 जेल ई-प्रिज़न के साथ जुड़ चुके हैं और ई-प्रॉसीक्यूशन का ट्रायल देश के 751 ज़िलों में शुरू हो चुका है। इसके अलावा ICJS को मज़बूत करने के लिए डेटा एक्सचेंज, सिंगल पाइंट डेटा एंट्री सिक्योरिटी, ऑनलाइन और पेपरलैस सूचना का आदान प्रदान दूसरे चरण में होगा जिस पर मोदी सरकार 3500 करोड़ रूपए खर्च करेगी। श्री शाह ने कहा कि नफ़ीस नाम से शुरू की गई प्रणाली में देशभर में लिए जाने वाले अपराधियों के फिंगरप्रिंट एनसीआरबी के पास स्टोर हो जाते हैं और इसमें अब तक 1 करोड़ से अधिक रिकॉर्ड उपलब्ध हैं और इसकी डेटा संग्रह क्षमता 300 करोड़ से भी अधिक है। उन्होंने कहा कि 31 जनवरी, 2022 तक कर्नाटक ने 5829 बार नफ़ीस का उपयोग करके 5300 अपराधियों को पकड़ा है। श्री शाह ने कहा कि 1930 हेल्पलाइन साइबर फ्रॉड के लिए खोली गई है, सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉयटेड चिल्ड्रन का भी बहुत उपयोग हुआ है। इसके अलावा सीएफएसएल, हैदराबाद को राष्ट्र को समर्पित किया जा चुका है, नेश्नल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी भी बनाई गई है और ये सब सुविधाएं हाल के 2-3 सालों में शुरू हुई हैं।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने कठोरता के साथ पीएफआई पर बैन लगाया है और अब कोई कर्नाटक की शांति में खलल नहीं डाल सकता। उन्होंने कहा कि आधारभूत ढांचे के विकास की बात करें तो, 13 हज़ार करोड़ रूपए की लागत से बेंगलुरू मेट्रो 53 किलोमीटर तक बन चुकी है और अगले साल तक ये 100 किलोमीटर हो जाएगी। इसके अलावा बेंगलुरू उपनगरीय रेल के लिए 15 हज़ार 800 करोड़ रूपए आवंटित किए गए हैं और इस 40 सालों से लंबित प्रोजेक्ट को मोदी जी ने 40 महीनों में पूरा करने का वादा बेंगलुरू की जनता से किया है।

अमित शाह ने कहा कि देश के 100 से अधिक यूनिकॉर्न स्टार्ट-अप में से 40 अकेले बेंगलुरू में हैं, जिनकी कुल संपत्ति एक अरब डॉलर से अधिक है। उन्होंने कहा कि स्पेस सेक्टर में बेंगलुरू की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत है और अब स्पेस सेक्टर को निजी क्षेत्र के लिए खोलने का काम भी मोदी जी ने किया है। इसके अलावा 2 लाख 72 हज़ार करोड़ के निवेश के साथ एफडीआई आकर्षित करने में कर्नाटक देश में पहले स्थान पर है और मोदी जी ने डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में भी देश को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है।

May be an image of 10 people, people sitting, people standing and text that says "SAFE S CITY CCTVs COMMAND AND CONTROL CENTER FACIAL DRONES RECOGNITION Honeywell Honeyy RENGALURU AFE CITY"

May be an image of 8 people, people standing, flower and indoor

 

You Might Also Like

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने आयुर्वेद विवि के शिक्षकों को तत्काल वेतन देने का आदेश; सरकार के तकनीकी बहानों को किया खारिज
हथिया लेते थे गैरकानूनी तरीके से लोगों की जमीन, सूरत के कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर ने की बड़ी कार्रवाई
उत्तराखण्ड: “ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023” के अंतर्गत, बेंगलुरु में 4600 करोड़ रुपये के MOU साइन किए गए
देशभर में मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल: 15 लाख से ज्यादा दवा दुकानदारों का विरोध, जानिए AIOCD की बड़ी मांगें
New Delhi: दिल्ली में 2020 को हुए दंगों के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने पिता-पुत्र को सुनाया सश्रम कारावास
TAGGED:(I4C)7 platformscoordinationCoordination CentercreatedCyber ​​CrimeGovernmentKarnatakalaunchedShahwork
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?