By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: आंध्र प्रदेश में 2,014 किलोमीटर की 70 परियोजनाएं चल रही है, जिसकी कुल लागत 33,540 करोड़ रुपये है -नितिन गडकरी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > आंध्र प्रदेश में 2,014 किलोमीटर की 70 परियोजनाएं चल रही है, जिसकी कुल लागत 33,540 करोड़ रुपये है -नितिन गडकरी
देशफीचर्ड

आंध्र प्रदेश में 2,014 किलोमीटर की 70 परियोजनाएं चल रही है, जिसकी कुल लागत 33,540 करोड़ रुपये है -नितिन गडकरी

The Hill India News
Last updated: March 5, 2023 10:56 am
The Hill India News
Published: March 4, 2023
Share
SHARE

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी ने कहा कि वर्तमान समय में आंध्र प्रदेश में 2,014 किलोमीटर की 70 परियोजनाएं चल रही है, जिसकी कुल लागत 33,540 करोड़ रुपये है। विशाखापत्तनम में आयोजित आंध्र प्रदेश वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन, 2023 को संबोधित करते हुए, श्री गडकरी ने कहा कि 32,430 करोड़ रूपये की कुल लागत से 5 हरित राजमार्ग और दो एक्सप्रेस वे स्थापित करने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 2022-23 के दौरान, 777 किलोमीटर लंबाई वाली 27 परियोजनाओं के लिए 15,400 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विशाखापत्तनम और अनंतपुर में 1,797 करोड़ रुपये की लागत से दो मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क (एमएमएलपी) स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ये एमएमएलपी उस क्षेत्र में माल ढुलाई को केंद्रीकृत करने के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में काम करेंगे।

गडकरी ने कहा कि मोदी सरकार के पिछले साढ़े आठ वर्षों (2014-23) के कार्यकाल में आंध्र प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई 4,193 किलोमीटर से बढ़कर 8,744 किलोमीटर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आज भोगापुरम के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर 6,300 करोड़ रुपये की लागत से 55 किलोमीटर लंबे 6 लेन विजाग बंदरगाह राजमार्ग को मंजूरी प्रदान की जा रही है।

गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की चिरस्थायी प्रथाओं को बढ़ावा देने वाली प्रतिबद्धता के अनुरूप, हम अपने किसानों को अन्नदाता के रूप में समर्थन प्रदान करते हुए उन्हें ऊर्जादाता के रूप में परिवर्तित करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम स्वदेशी विनिर्माण की बात करते हैं, जिसमें सुरक्षा, पुनर्चक्रण और स्थिरता को प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य मोबिलिटी क्षेत्र में हरित ऊर्जा और हरित अर्थव्यवस्था के अवसर उत्पन्न करना है।

इस अवसर पर, श्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी, मुख्यमंत्री, आंध्र प्रदेश, श्री बुगना राजेंद्रनाथ रेड्डी, वित्त मंत्री, आंध्र प्रदेश, श्री गुडीवाडा अमरनाथ, उद्योग, अवसंरचना और निवेश मंत्री, आंध्र प्रदेश और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

नई दिल्ली : वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 में वक्फ अधिनियम, 1995 में कई महत्वपूर्ण बदलाव प्रस्तावित किए, संसद में आज पेश होगा विधेयक
Uttarakhand: श्रमवीरों के सम्मान में बड़ा कदम: मुख्यमंत्री धामी ने ₹11.50 करोड़ की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से जारी की
आधी रात को एनकाउंटर: दिल्ली में ढेर हुआ कुख्यात अपराधी भीम जोरा, 6 राउंड फायरिंग से कांप उठा ईस्ट ऑफ कैलाश
LoC पर पाकिस्तानी फायरिंग जारी, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब
Uttarakhand: सीएम धामी ने आई.टी पार्क देहरादून में किया, नव निर्मित एकीकृत भवन का लोकार्पण
TAGGED:Andhra PradeshcostcoveringcroreGlobal InvestmentNitin GadkariprojectsunderwayVisakhapatnam
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?