By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : भारत और मॉरीशस एक विशेष संबंध का आनंद लेते हैं और इतिहास, संस्कृति, भाषा और हिन्द महासागर के माध्यम से एकजुट हैं-धर्मेंद्र प्रधान
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : भारत और मॉरीशस एक विशेष संबंध का आनंद लेते हैं और इतिहास, संस्कृति, भाषा और हिन्द महासागर के माध्यम से एकजुट हैं-धर्मेंद्र प्रधान
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : भारत और मॉरीशस एक विशेष संबंध का आनंद लेते हैं और इतिहास, संस्कृति, भाषा और हिन्द महासागर के माध्यम से एकजुट हैं-धर्मेंद्र प्रधान

The Hill India News
Last updated: November 24, 2022 1:42 pm
The Hill India News
Published: November 24, 2022
Share
SHARE

धर्मेंद्र प्रधान ने मॉरीशस, तंजानिया, जिम्बाब्वे और घाना के अपने समकक्षों के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें कीं और शिक्षा एवं कौशल में सहयोग को मजबूत करने का आह्वान किया

केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री  धर्मेंद्र प्रधान ने आज नई दिल्ली में मॉरीशस, तंजानिया, जिम्बाब्वे और घाना के अपने समकक्षों के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें कीं।

मॉरीशस की उप-प्रधानमन्त्री और तृतीयक शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री महामहिम श्रीमती लीला देवी डुकुन- लचुमुन के साथ बैठक के दौरान,  प्रधान ने कहा कि भारत और मॉरीशस एक विशेष संबंध का आनंद लेते हैं और इतिहास, संस्कृति, भाषा और भारत हिन्द महासागर के माध्यम से एकजुट हैं। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि प्रधानमंत्री  नरेन्‍द्र मोदी ने मॉरीशस के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और सुदृढ़ करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भारत मॉरीशस के साथ मिलकर काम करने और शिक्षा और कौशल विकास के सभी क्षेत्रों में क्षमता निर्माण में सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।  प्रधान ने आगे कहा कि अफ्रीका और दक्षिण-पूर्व एशिया के ज्ञान और कौशल केंद्र के रूप में इसे स्थापित करने के लिए मॉरीशस के साथ काम करना भारत के लिए सौभाग्य की बात होगी। दोनों देश ज्ञान के क्षेत्र में अपने संबंधों को और गहरा करने और द्विपक्षीय साझेदारी को और अधिक जीवंत बनाने के लिए समग्र रूप से काम करने पर भी सहमत हुए।

ज़ांज़ीबार की शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण मंत्री, महामहिम सुश्री लीला मुहम्मद मूसा के साथ बैठक के दौरान,  प्रधान ने कहा कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) परियोजना के साथ तंजानिया की सहायता करके प्रसन्न है। तंजानिया में आईआईटी अफ्रीका में प्रौद्योगिकी शिक्षा का केंद्र बन सकता है। उन्होंने परियोजना के कार्यान्वयन के लिए आवश्यक समर्थन को सामने रखा और ज़ांज़ीबार में 21वीं सदी के कौशल केंद्र की स्थापना के लिए भारत की इच्छा को भी साझा किया। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) भारत में शिक्षा के नए मार्ग बना रही है। श्री प्रधान ने तंजानिया और अफ्रीकी छात्रों को भारत में अध्ययन के लिए आमंत्रित किया। महामहिम सुश्री लीला मुहम्मद मूसा ने शिक्षा और कौशल सहयोग को अधिक जीवंत बनाने और तंजानिया और ज़ांज़ीबार की समृद्धि के लिए सभी आवश्यक समर्थन का आश्वासन दिया। दोनों मंत्रियों ने अपने पारंपरिक रूप से घनिष्ठ और सौहार्दपूर्ण संबंधों को मजबूत करने एवं ज्ञान और कौशल साझेदारी को अपने द्विपक्षीय संबंधों का एक प्रमुख स्तंभ बनाने पर सार्थक बातचीत की।

3.1.jpg 3.2.jpg

प्रधान ने आज अपने कार्यालय में जिम्बाब्वे के उच्च और तृतीयक शिक्षा, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विकास मंत्रालय में उप मंत्री महामहिम  रेमोर माचिंगुरा के साथ बैठक की। उन्होंने शिक्षा और कौशल विकास में दोनों देशों के बीच भागीदारी को और बढाने पर उपयोगी चर्चा की। भारत और अफ्रीका दोनों की साझा आकांक्षाएं और पारस्परिक प्राथमिकताएं हैं।  प्रधान ने शिक्षा, कौशल विकास और क्षमता निर्माण पर भारत और जिम्बाब्वे के बीच एक संयुक्त कार्य समूह गठित करने का सुझाव दिया। महामहिम श्री माचिंगुरा ने एक संयुक्त कार्यदल गठित करने की अपनी इच्छा को भी साझा किया। दोनों मंत्रियों ने आपसी समृद्धि और विकास के लिए स्कूल से अनुसंधान तक अपने संबंधों को और गहरा करने पर भी सहमति व्यक्त की। भारत को जिम्बाब्वे और अफ्रीका का विश्वसनीय भागीदार होने पर गर्व है।

4.2.jpg4.1.jpg

धर्मेंद्र प्रधान ने घाना के उप शिक्षा मंत्री महामहिम  जॉन एनटिम फोर्डजौर के साथ अपनी बैठक के दौरान, आपसी प्राथमिकताओं को प्राप्त करने के लिए स्कूल –पूर्व से लेकर अनुसंधान तक भारत और घाना के बीच संस्थागत तंत्र तथा संयुक्त कार्य समूहों की स्थापना का प्रस्ताव रखा। महामहिम  जॉन ने इस विचार के प्रति अपनी सहमति व्यक्त की और शैक्षणिक संबंधों को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की। दोनों मंत्रियों ने परस्पर  मधुर एवं सौहार्दपूर्ण संबंधों को और अधिक जीवंत बनाने तथा शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर भी उपयोगी चर्चा की।

मॉरीशस, तंजानिया, जिम्बाब्वे और घाना के मंत्री यहां अभी चल रहे यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकथॉन में भाग लेने के लिए आए हुए हैं।

एआईएसएचई डेटा (2019-20) के अनुसार, कुल 11083 अफ्रीकी छात्र भारत में अध्ययन कर रहे हैं।

2.1.jpg111.jpg

 

1.22.jpg2.2.jpg

You Might Also Like

पेट्रोल में E20 ही रहेगा मानक! 20% से ज़्यादा एथेनॉल मिश्रण पर सरकार ने संसद में दिया बड़ा जवाब
बिहार : मुजफ्फरपुर में 42 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद, इंटरनेशनल स्मगलर गिरफ्तार
Uttarakhand: सीएम धामी ने लिया वायरल पत्र का संज्ञान, टिहरी उत्तरकाशी के डीपीआरओ के आदेश किए रद्द
SIR विवाद पर संसद में सियासी भूचाल: विपक्ष का संसद परिसर में जोरदार प्रदर्शन, राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला
JPSC-JSSC विवाद में बड़ा एक्शन! पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार, छात्रों के विधानसभा घेराव के बीच मचा हड़कंप
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डस्वास्थय

पाकिस्तान में बनी फेयरनेस क्रीम को लेकर सरकार का बड़ा अलर्ट! CDSCO ने कहा- न खरीदें, सेहत के लिए पैदा कर सकती हैं गंभीर खतरा

The Hill India News
The Hill India News
September 15, 2026
अल्मोड़ा में गूंजे मां नंदा-सुनंदा के जयकारे, ऐतिहासिक नंदादेवी महोत्सव का भव्य आगाज; कुमाऊंनी रंग में रंगा पूरा शहर
86 साल पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली नई जिंदगी! छह राज्यों ने किया MoU, 15,000 करोड़ से ज्यादा की योजना से बदलेगा पानी-बिजली का पूरा गणित
उत्तराखंड में कमजोर पड़ा मानसून, अब बारिश का जोर थमेगा! 21 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
HNB गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए बड़ी राहत! दोबारा खुला फीस जमा करने का पोर्टल, 21 सितंबर तक पूरा करना होगा एडमिशन
दिशा सालियान केस में सूरज पंचोली ने तोड़ी चुप्पी! बोले- ‘मैं दिशा से कभी नहीं मिला, मेरा नाम घसीटना बेहद दुखद’, CBI जांच में करूंगा पूरा सहयोग
मैकेनिक हत्याकांड में ‘तीसरी आंख’ ने खोली बदमाशों की राह! CCTV में कैद हुए हथियारबंद हत्यारे, तीसरे साथी तक पहुंचने में जुटी पुलिस
दिवाली 2026 पर राम बनाम महाशक्ति! रणबीर कपूर की ‘रामायणम्’ को नयनतारा की ‘मूकुथी अम्मान 2’ देगी कड़ी टक्कर, बॉक्स ऑफिस पर होगा महाक्लैश
हरीश रावत का बड़ा बयान: बोले- मैंने कभी काम करवाने के बदले पैसे नहीं लिए, मेरे पूरे कार्यकाल की जांच करा लें
केंद्र की सख्ती के आगे Meta का बड़ा फैसला! अब भारत में बच्चों के यौन शोषण के मामलों पर सीधे भारतीय एजेंसियों के साथ करेगा काम
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?