By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन, तीर्थ पुरोहितों ने किया भव्य स्वागत
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन, तीर्थ पुरोहितों ने किया भव्य स्वागत
उत्तराखंडफीचर्डवीडियो

थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन, तीर्थ पुरोहितों ने किया भव्य स्वागत

The Hill India News
Last updated: June 8, 2025 2:34 pm
The Hill India News
Published: June 8, 2025
Share
SHARE

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड): भारतीय थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी शनिवार को परिवार सहित केदारनाथ धाम पहुंचे और भगवान शिव के पावन स्वरूप बाबा केदार के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में विधिपूर्वक विशेष पूजा-अर्चना कर आध्यात्मिक शांति प्राप्त की।

केदारनाथ मंदिर परिसर में बदरी-केदार मंदिर समिति और केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज द्वारा सेना प्रमुख का भव्य स्वागत किया गया। जनरल द्विवेदी ने लगभग आधा घंटा मंदिर में व्यतीत किया और परिवार के साथ पूजन कर बाबा केदार की दिव्यता का अनुभव किया।

धाम की भव्यता से अभिभूत होते हुए जनरल द्विवेदी ने कहा, “भगवान शिव का यह धाम अत्यंत दिव्य और अद्भुत है। यहां आकर मन को अद्वितीय शांति का अनुभव होता है।” उन्होंने धाम की प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक महत्व और आध्यात्मिक ऊर्जा की सराहना की।

बाबा केदार के दर्शन हेतु वीआईपी श्रद्धालुओं का सिलसिला लगातार जारी है। 6 जून को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, और 2 जून को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी केदारनाथ धाम पहुंचकर दर्शन किए।

इस वर्ष 2 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद से अब तक श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक 8 लाख 65 हजार 614 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। अकेले 7 जून को 23,532 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जो श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह को दर्शाता है।

केदारनाथ

https://thehillindia.com/wp-content/uploads/2025/06/AQOmdcTI2-gKIhiJru21L67xArsoBrxt6Ear9LSBvncVDfyH7Up3K7ke8RKRybRbrvaTa_UtjcmRPRTxDnKl0Qtv.mp4

धाम, आध्यात्मिक श्रद्धा और राष्ट्रीय गौरव का अद्वितीय संगम बनता जा रहा है, जहां आम श्रद्धालुओं के साथ देश के शीर्ष अधिकारी भी बाबा के चरणों में शीश नवाने पहुंच रहे हैं।

You Might Also Like

धर्मनगरी में मिलावटखोरों पर ‘प्रहार’: होली-रमजान से पहले खाद्य विभाग हरिद्वार की बड़ी रेड, 5 क्विंटल संदिग्ध पनीर जब्त
दिल्ली में 42 बच्चों से भरी स्कूल बस ने स्कूटी और ऑटो को रौंदा, 1 की मौत, कई घायल
Bank Strike Alert: 27 जनवरी को देशव्यापी बैंक हड़ताल, 5-डे वर्क वीक की मांग पर अड़े कर्मचारी; बैंकिंग सेवाएं होंगी ठप
उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री केम्प कार्यालय में आयोजित हुआ जय हिन्द उत्तराखण्ड के वीर कार्यक्रम
बिहार में ‘लू’ का कहर: 26 जिलों में येलो अलर्ट, तापमान 6 डिग्री तक उछलने की आशंका
TAGGED:Army ChiefBaba Kedarnathgave a grand welcomeGeneral Upendra Dwivedipilgrimage priests
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

राष्ट्रपति मुर्मु का उत्तराखंड दौरा: ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम डॉ. आशीष चौहान, विभागों से मांगा क्लियरेंस सर्टिफिकेट

The Hill India News
The Hill India News
June 11, 2026
धामी सरकार की बड़ी कड़ाई: उत्तराखंड में अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट माफिया पर कसेगा शिकंजा, ‘रेरा’ में आमूलचूल सुधारों की तैयारी
देहरादून में ‘अंधविश्वास’ का खूनी खेल: तांत्रिक बाबा ने तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर हड़पा 65 तोला सोना, पुलिस ने दबोचा
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: हरिद्वार के भगवानपुर में किन्नर समाज के दो पक्षों में ‘जजमानी’ विवाद, अदालत ने पुलिस को दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश
गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग से सनसनी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, सलमान खान से नजदीकी बताई वजह
वैभव सूर्यवंशी आज करेंगे धमाका या फिर बढ़ेगी चिंता? पिछली 5 पारियां बता रही हैं युवा बल्लेबाज का असली फॉर्म
BSF-BGB में सीमा पर टकराव: बांग्लादेशी घुसपैठिए को वापस लेने से इनकार, ‘नो मैन्स लैंड’ में फंसा शख्स बना विवाद की वजह
पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर क्यों रह गया पिछड़ा? बेरोजगारी, गरीबी और राजनीतिक नियंत्रण की कहानी बयां करते हैं आंकड़े
काशीपुर में डिजिटल डकैती: फर्जी बैंक अधिकारी बन वृद्ध को भेजा ‘व्हाट्सएप लिंक’, दो दिन में 9 ट्रांजेक्शन कर उड़ाए ₹29 लाख, रुद्रपुर साइबर सेल में मुकदमा दर्ज
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की चिंगारी: 6 नागा नागरिकों के शव मिलने के बाद इंफाल में भारी बवाल, अस्पताल के बाहर हिंसक झड़प, दागने पड़े आंसू गैस के गोले
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?