By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की आज सगाई, लखनऊ में जुटेंगे 300 VIP मेहमान
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तर प्रदेश > क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की आज सगाई, लखनऊ में जुटेंगे 300 VIP मेहमान
उत्तर प्रदेशफीचर्ड

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की आज सगाई, लखनऊ में जुटेंगे 300 VIP मेहमान

The Hill India News
Last updated: June 8, 2025 2:54 am
The Hill India News
Published: June 8, 2025
Share
SHARE

लखनऊ : भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की नव-निर्वाचित सांसद प्रिया सरोज की सगाई आज लखनऊ के एक फाइव स्टार होटल में होने जा रही है। यह हाई-प्रोफाइल समारोह राजधानी के प्रतिष्ठित होटल सेंट्रम में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सियासत और क्रिकेट जगत की नामचीन हस्तियां शामिल होंगी।

कार्यक्रम में अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन समेत लगभग 300 वीआईपी मेहमानों के पहुंचने की संभावना है।

सगाई की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। होटल सेंट्रम के चेयरमैन सर्वेश गोयल ने बताया कि समारोह पूरी तरह शाकाहारी (वेज) मेन्यू के साथ होगा और मेहमानों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव ने भी इसी होटल में अपनी रिंग सेरेमनी की थी।

प्रिया सरोज का परिवार पहले ही गोमतीनगर स्थित उनके आवास पर पहुंच चुका है, जबकि रिंकू सिंह का परिवार आज लखनऊ पहुंचने वाला है। बताया जा रहा है कि रिंकू और प्रिया की अंगूठियां क्रमशः मुंबई और कोलकाता से खरीदी गई हैं, जिनकी कीमत करीब 2.5 लाख रुपये है। वहीं, प्रिया ने अपना लहंगा दिल्ली के प्रसिद्ध डिजाइनर से बनवाया है।

सपा सांसद प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने मीडिया को बताया कि दोनों परिवारों की सहमति से रिश्ता तय हुआ है और शादी आगामी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के होटल ताज में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होगी। शादी समारोह में क्रिकेट जगत, फिल्म इंडस्ट्री और राजनीतिक हस्तियों को आमंत्रित किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, रिंकू और प्रिया की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के ज़रिए हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और अब यह रिश्ता एक नई शुरुआत की ओर बढ़ चुका है। दोनों ने एक-दूसरे को समझने के लिए पर्याप्त समय लिया और परिवारों की रज़ामंदी से यह गठबंधन तय हुआ।

होटल प्रबंधन के अनुसार, सुरक्षा और गोपनीयता के चलते मेहमानों की पूरी सूची सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि समारोह में राजनीति, क्रिकेट और बॉलीवुड से जुड़े बड़े नाम शामिल होंगे।

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई ने राजनीति और क्रिकेट को एक मंच पर ला दिया है। अब सभी की निगाहें 18 नवंबर की उस शादी पर टिकी हैं, जो शायद इस साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक साबित हो सकती है।

You Might Also Like

शांभवी का तेजस्वी पर तीखा तंज, कहा- ‘मां-बाप सक्षम थे फिर भी नहीं पढ़े, ऐसे में कहां से आएगा विजन’
रंगभेद पर छलका आमिर खान के को-स्टार का दर्द, बोले- ‘काला एक्टर नहीं चाहिए’ कहकर काम से निकाला
उत्तराखंड में आईसीयू सेवाओं की गुणवत्ता सुधार को लेकर बड़ी पहल
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: मंगेतर की हत्या में दोषी महिला को मिली राहत, सजा पर लगाई रोक
झारखंड पुलिस ने ED अधिकारियों को जारी किया समन, 21 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया थाने
TAGGED:300 VIP guestsCricketer Rinku Singhengagement todaySP MP Priya Saroj
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद कांग्रेस पर कार्रवाई से सियासत गरमाई, मुकदमों और वाहन जब्ती के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान—“अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे”

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?