By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : वित्त मंत्रालय ने 14 राज्यों को 7,183.42 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा अनुदान जारी किया गया
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : वित्त मंत्रालय ने 14 राज्यों को 7,183.42 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा अनुदान जारी किया गया
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : वित्त मंत्रालय ने 14 राज्यों को 7,183.42 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा अनुदान जारी किया गया

The Hill India News
Last updated: November 7, 2022 4:31 pm
The Hill India News
Published: November 7, 2022
Share
SHARE

चालू वित्त वर्ष में अब तक राज्यों को जारी किया गया कुल राजस्व घाटा अनुदान बढ़कर 57,467.33 करोड़ रुपये हो गया

वर्ष 2022-23 में राज्यों को कुल 86,201 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा अनुदान प्राप्त

वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने बुधवार को 14 राज्यों को 7,183.42 करोड़ रुपये के अंतरण पश्चात राजस्व घाटा (पीडीआरडी) अनुदान की आठवीं मासिक किस्त जारी की है। यह अनुदान राशि पंद्रहवें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार जारी की गई है।

पंद्रहवें वित्त आयोग ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 14 राज्यों को कुल 86,201 करोड़ रुपये के अंतरण पश्चात राजस्व घाटा अनुदान की सिफारिश की है। यह सिफारिश की गई अनुदान राशि व्यय विभाग द्वारा सिफारिश किए गए राज्यों को 12 समान मासिक किश्तों में जारी की जाएगी। इस सातवीं किस्त के जारी होने के साथ वर्ष 2022-23 में राज्यों को जारी की गई राजस्व घाटा अनुदान की कुल राशि बढ़कर 57,467.33 करोड़ रुपये हो गई है।

संविधान के अनुच्छेद 275 के तहत राज्यों को अंतरण पश्चात राजस्व घाटा अनुदान प्रदान किया जाता है। यह अनुदान राशि राज्यों के अंतरण पश्चात राजस्व खातों में अंतर को पूरा करने के लिए वित्त आयोगों की क्रमिक सिफारिशों के अनुसार राज्यों को जारी की जाती है।

इस अनुदान को प्राप्त करने के लिए राज्यों की पात्रता और 2020-21 से 2025-26 तक की अवधि के लिए अनुदान की मात्रा का निर्धारण पंद्रहवें आयोग द्वारा राज्य के राजस्व और व्यय के आकलन के बीच के अंतर को ध्यान में रखते हुए किया गया था।

पंद्रहवें वित्त आयोग द्वारा 2022-23 के दौरान जिन राज्यों को अंतरण पश्चात राजस्व घाटा अनुदान की सिफारिश की गई है, उनमें- आंध्र प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश, केरल, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

वर्ष 2022-23 के लिए सिफारिश किए गए अंतरण पश्चात राजस्व घाटा अनुदान का राज्य-वार विवरण और राज्यों को आठवीं किस्त के रूप में जारी की गई राशि इस प्रकार हैः

 राज्यवार जारी किया गया अंतरण पश्चात राजस्व घाटा अनुदान (पीडीआरडीजी)

(रुपये करोड़ में)

 

क्रं संख्या राज्य संख्या नवंबर, 2022 माह की जारी 8वीं किस्त वर्ष 2022-23 के दौरान राज्यों को जारी किया गया कुल पीडीआरडीजी
1 आंध्र प्रदेश 879.08 7032.67
2 असम 407.50 3260.00
3 केरल 1097.83 8782.67
4 मणिपुर 192.50 1540.00
5 मेघालय 86.08 688.67
6 मिजोरम 134.58 1076.67
7 नागालैंड 377.50 3020.00
8 पंजाब 689.50 5516.00
9 राजस्थान 405.17 3241.33
10 सिक्किम 36.67 293.33
11 त्रिपुरा 368.58 2948.67
12 उत्तराखंड 594.75 4758.00
13 पश्चिम बंगाल 1132.25 9058.00

You Might Also Like

डिजिटल डकैती का ‘बैकडोर’: उत्तराखंड STF ने हरिद्वार में म्यूल अकाउंट गिरोह का किया भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार
बॉबी पंवार ने उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, राम कंडवाल बने कार्यकारी अध्यक्ष
नई दिल्ली : भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष होंगी पीटी उषा
ऑपरेशन सिंदूर जारी रहेगा’: भारतीय वायुसेना का बड़ा ऐलान, आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकेत
केदारनाथ यात्रा में एक महीने में 200 करोड़ का कारोबार, आस्था के साथ आर्थिक समृद्धि की उड़ान
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

CWC की बैठक छोड़कर MA की परीक्षा देने पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी, बोले- डिग्री के लिए एक साल पीछे नहीं होना चाहता

The Hill India News
The Hill India News
August 22, 2026
‘भारत पानी को हथियार बना सकता है’, सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान में बढ़ी बेचैनी, मंत्री ने जताई फसलों और जल सुरक्षा की चिंता
HIV पॉजिटिव की गलत एंट्री पर AIIMS ऋषिकेश पर 60 हजार का जुर्माना, राज्य आयोग ने बरकरार रखा फैसला
रुद्रपुर में किसानों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी, चार सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर डटे सैकड़ों किसान
राहुल गांधी पर सीएम धामी का बड़ा हमला, बोले- झूठ फैलाकर युवाओं को गुमराह कर रहे हैं
चीनी संकट पर सरकार का बड़ा दावा: ‘इथेनॉल निर्दोष’, कम उत्पादन और जमाखोरी को बताया असली विलेन
अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कांग्रेस का सरकार से सवाल: CBI जांच की प्रगति रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
एजुकेशन हब से ‘क्राइम कैपिटल’ बनने की राह पर देहरादून? गैंगवॉर, फायरिंग और बढ़ती हिंसा ने खड़े किए बड़े सवाल
यूपी में नेताओं की सुरक्षा पर बड़ा अलर्ट: अखिलेश-मायावती समेत कई दिग्गजों को बुलेटप्रूफ जैकेट
पैलेट गन मामले में FIR दर्ज करने को तैयार हुई दिल्ली पुलिस, पांच घंटे पीड़ित के साथ धरने पर बैठे रहे राहुल गांधी
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?