By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: आंध्र प्रदेश : नितिन गडकरी ने राजामहेंद्रवरम में 3000 करोड़ रुपये की लागत वाली आठ राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > आंध्र प्रदेश : नितिन गडकरी ने राजामहेंद्रवरम में 3000 करोड़ रुपये की लागत वाली आठ राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया
देशफीचर्ड

आंध्र प्रदेश : नितिन गडकरी ने राजामहेंद्रवरम में 3000 करोड़ रुपये की लागत वाली आठ राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया

Rajesh Dabral
Last updated: September 28, 2022 5:13 pm
Rajesh Dabral
Published: September 22, 2022
Share
SHARE

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज आंध्र प्रदेश के सड़क एवं भवन मंत्री  दादीसेट्टी रामलिंगेश्वर राव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  सोमू वीर राजू, सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम में 3000 करोड़ रुपये की लागत वाली आठ राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

सभा को संबोधित करते हुए, गडकरी ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा हो जाने के बाद, ये राष्ट्रीय राजमार्ग काकीनाडा एसईजेड*, एसईजेड पोर्ट, फिशिंग हार्बर और काकीनाडा एंकोरेज पोर्ट को ग्रीन फील्ड रोड कनेक्टिविटी प्रदान करेंगे जिससे काकीनाडा पोर्ट से चावल, समुद्री खाद्य पदार्थों, खली, लौह -अयस्क, जैव-ईंधन, ग्रेनाइट आदि का निर्यात सुगम हो सकेगा।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इन सड़क परियोजनाओं में कैकरम, मोरमपुडी, अंदरराजवरम, तेताली और जोंनाडा में पांच फ्लाईओवर का निर्माण शामिल है। निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद, ये  फ्लाईओवर नामवरम, सैटेलाइट सिटी, मंडपेटा, रामचंद्रपुरम, काकीनाडा, अंदरराजवरम, निदादावोलु, तनुकु टाउन और कैकरम जैसे स्थानों के लिए परेशानी मुक्त एवं सुरक्षित यातायात प्रदान करेंगे। सड़क मार्गों पर दुर्घटनाबहुल बिन्दुओं (ब्लैकस्पॉट) को ठीक करने के लिए विशेष सुरक्षा सुविधाएं सुनिश्चित की जायेंगी।

गडकरी ने कहा कि अन्य तीन परियोजनाएं, जिनमें वकालापुडी-उप्पाडा-अन्नावरम और समरलाकोटा-अचमपेटा जंक्शन को चार-लेन वाला बनाना और रामपचोडावरम से कोय्युरु तक पक्के फुटपाथों के साथ दो-लेन का निर्माण शामिल है, समरलाकोटा, अन्नावरम बिक्कावोलु, रियाली और पिथापुरम जैसे धार्मिक स्थलों को सड़क मार्ग से जोड़ेंगी। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं अराकू और लंबासिंघी जैसे जनजातीय इलाकों और अरक्कू घाटी एवं गुफाओं जैसे आंध्र प्रदेश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को भी सड़क मार्ग से जोड़ेंगी। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं काकीनाडा और अल्लूरी सीताराम जिलों के होकर राज्य के भीतर सुरक्षित, बेहतर और तेज कनेक्टिविटी भी प्रदान करेंगी।

गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में सरकार विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के जरिए आंध्र प्रदेश में समृद्धि लाने के प्रति समर्पित है और उपरोक्त परियोजनाओं के विकास से राज्य में बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन होगा।

 

You Might Also Like

नैनीताल में वायरल ‘राजस्व रेट’ वीडियो पर जिलाधिकारी ने दिए फैक्ट-फाइंडिंग जांच का आदेश
Big Braeking: केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान की सुरक्षा में चूक, बाल-बाल बचे
केरल के त्रिशूर में ‘अफ्रीकी स्वाइन फीवर’ की पुष्टि, एक किमी का इलाका सील, मांस की बिक्री पर रोक
ऑपरेशन ‘क्रिस्टल फोर्ट्रेस’: मॉड्यूलर मेथ कार्टेल का नेशनल-इंटरनेशनल नेटवर्क ध्वस्त, NCB–दिल्ली पुलिस की ऐतिहासिक कामयाबी
संविधान दिवस समारोह हमारे युवाओं को राष्ट्र के संस्थापक दस्तावेज-संविधान के बारे में जागरूकता बढ़ाने में सहायक रहा है : द्रौपदी मुर्मु
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?