By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: सहकारिता के क्षेत्र में उत्तराखंड बना देश का अग्रणी राज्य: त्रिवेन्द्र सिंह रावत
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > Uncategorized > सहकारिता के क्षेत्र में उत्तराखंड बना देश का अग्रणी राज्य: त्रिवेन्द्र सिंह रावत
Uncategorizedउत्तराखंडफीचर्ड

सहकारिता के क्षेत्र में उत्तराखंड बना देश का अग्रणी राज्य: त्रिवेन्द्र सिंह रावत

सहकारिता से समृद्धि की राह पर उत्तराखंड, देश के पर्वतीय राज्यों में सबसे आगे।

The Hill India News
Last updated: July 28, 2026 3:51 pm
The Hill India News
Published: July 28, 2026
Share
SHARE

• एनसीडीसी की पर्वतीय राज्यों को दी गई 68% वित्तीय सहायता अकेले उत्तराखंड को मिली
• BBSSL, NCEL और NCOL की सदस्यता में भी उत्तराखंड पहले स्थान पर
• उत्तराखंड के जैविक उत्पाद अब राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुँच रहे हैं

देहरादून/नई दिल्ली, 28 जुलाई। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा संसद में पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि सहकारी समितियों, बागवानी तथा संबद्ध उत्पादों के उत्पादन और विपणन को लेकर पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने उत्तराखंड सहित पर्वतीय राज्यों में सहकारिता क्षेत्र की उपलब्धियों और केंद्र सरकार की विभिन्न पहलों की विस्तृत जानकारी दी।

केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह ने बताया कि राष्ट्रीय सहकारिता विकास निगम (NCDC) के माध्यम से पर्वतीय राज्यों में कृषि, बागवानी एवं संबद्ध क्षेत्रों के उत्पादन, प्रसंस्करण तथा विपणन को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। पिछले पाँच वर्षों में इन राज्यों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई है तथा तकनीकी सहयोग और विपणन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न पर्वतीय राज्यों में एनसीडीसी के नए कार्यालय स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के लिए भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड (BBSSL), कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने हेतु राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (NCEL) तथा जैविक उत्पादों की ब्रांडिंग और विपणन के लिए राष्ट्रीय सहकारी ऑर्गेनिक्स लिमिटेड (NCOL) का गठन किया गया है। इन संस्थाओं के माध्यम से पर्वतीय राज्यों के कृषि एवं जैविक उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुँचाने का कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

श्री शाह ने अपने उत्तर में बताया कि उत्तराखंड के किसानों को अब तक 2,488 क्विंटल प्रमाणित बीज उपलब्ध कराए जा चुके हैं। वहीं NCOL द्वारा राज्य के किसानों से 417 मीट्रिक टन जैविक गेहूँ, 40 मीट्रिक टन जैविक बासमती तथा 30 मीट्रिक टन जैविक स्वीटनर्स की खरीद की गई है, जिससे किसानों को बेहतर बाज़ार और उचित मूल्य उपलब्ध हो रहा है।

इस अवसर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सांसद  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सहकारिता मंत्री  अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता आज किसानों की आय बढ़ाने, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम बन चुकी है।

उन्होंने कहा कि संसद में प्रस्तुत आँकड़े इस बात के प्रमाण हैं कि उत्तराखंड आज सहकारिता के क्षेत्र में देश के सभी पर्वतीय राज्यों का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। वर्ष 2021-22 से 2025-26 के दौरान पर्वतीय राज्यों को एनसीडीसी द्वारा उपलब्ध कराई गई ₹422.95 करोड़ की कुल वित्तीय सहायता में से ₹287.95 करोड़ (लगभग 68 प्रतिशत) अकेले उत्तराखंड को प्राप्त हुए, जो सभी पर्वतीय राज्यों में सर्वाधिक है।

श्री रावत ने बताया कि उत्तराखंड BBSSL, NCEL और NCOL तीनों राष्ट्रीय सहकारी संस्थाओं में सदस्यता के मामले में भी शीर्ष स्थान पर है। राज्य की 551 सहकारी समितियाँ BBSSL, 487 समितियाँ NCEL तथा 387 समितियाँ NCOL की सदस्य हैं, जो सभी पर्वतीय राज्यों में सबसे अधिक हैं। उल्लेखनीय है कि NCEL की कुल सदस्य समितियों में लगभग 56 प्रतिशत तथा NCOL की कुल सदस्य समितियों में लगभग 54 प्रतिशत हिस्सेदारी अकेले उत्तराखंड की है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के कृषि, बागवानी एवं जैविक उत्पाद अब राष्ट्रीय सीमाओं से आगे बढ़कर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी पहचान बना रहे हैं। इससे किसानों को बेहतर मूल्य प्राप्त होगा, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक मंच मिलेगा तथा राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति और मजबूती मिलेगी।

 त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सहकारिता मंत्री  अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “सहकारिता से समृद्धि” का राष्ट्रीय संकल्प उत्तराखंड में तेज़ी से साकार हो रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में उत्तराखंड सहकारिता के क्षेत्र में देश के लिए एक आदर्श मॉडल के रूप में स्थापित होगा और इसकी सफलता अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

You Might Also Like

बिहार पुलिस की शर्मनाक हरकत, नदी में फेंके शव के टुकड़े, जानें क्या हुई कार्रवाई?
America: पांच लोगों की हत्या का अभियुक्त को कपड़ों के ढेर के नीचे से हिरासत में लिया गया
हिमाचल के CM सुक्खू को कांग्रेस आलाकमान की फटकार, संजौली मस्जिद मामले में पार्टी ने दिए ये निर्देश
उत्तराखण्ड : मंत्री चन्दन राम दास ने समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की।
130 फीट नीचे गिरने के बाद भी चल रही थीं सांसें! ब्राजील बंजी जंपिंग हादसे में चौंकाने वाला खुलासा, कर्मचारियों पर बढ़ा शिकंजा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Uncategorizedउत्तराखंडफीचर्ड

सहकारिता के क्षेत्र में उत्तराखंड बना देश का अग्रणी राज्य: त्रिवेन्द्र सिंह रावत

The Hill India News
The Hill India News
July 28, 2026
जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन में अब नहीं चलेगी लापरवाही! 2 साल से ज्यादा की देरी पर कोर्ट से लेनी होगी मंजूरी, मोदी सरकार ला रही बड़ा कानून
हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 से पहले संत समाज में महासंग्राम: अध्यक्ष की कुर्सी से लेकर ‘असली-नकली देवताओं’ तक छिड़ी जंग, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर मंडराने लगे सवाल
रुद्रपुर गैंगरेप केस में हाई-वोल्टेज ड्रामा: पुलिस कस्टडी से भागे दो आरोपी, फिल्मी अंदाज में पीछा कर दबोचा; गुस्साई भीड़ ने की पिटाई, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
उत्तराखंड में बारिश बनी आफत: 158 सड़कें बंद, 28 लोगों की मौत, चारधाम यात्रा पर भी लगा ब्रेक; पहाड़ से मैदान तक जनजीवन बेहाल
‘सरकार झुकती नहीं थी, लेकिन छात्रों ने झुका दिया’… पेपर लीक पर लोकसभा में अखिलेश यादव का केंद्र पर हमला, बोले- गरीबों को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहती सरकार
‘बटवारा 1947’ का दमदार ट्रेलर रिलीज: क्या सनी देओल फिर रच पाएंगे ‘गदर’ और ‘बॉर्डर’ जैसा इतिहास? देशभक्ति, दर्द और इंसानियत की भावुक कहानी ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता
’21 छात्रों ने जान गंवाई और आपने मंत्री का सम्मान किया’… लोकसभा में गौरव गोगोई का सरकार पर तीखा हमला, पेपर लीक से लेकर छात्र आंदोलन तक उठाए बड़े सवाल
जापान में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा मंडराया; कई प्रांतों में हाई अलर्ट, बुलेट ट्रेन सेवाएं रोकी गईं
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा संदेश: ‘18 साल से कम छात्रों को तुरंत रिहा करें’, प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों पर कार्रवाई पर रोक; जंतर-मंतर मामले में हाई लेवल जांच के संकेत
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?