By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने आज सचिवालय में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने आज सचिवालय में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने आज सचिवालय में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली

Rajesh Dabral
Last updated: September 20, 2022 3:18 pm
Rajesh Dabral
Published: September 20, 2022
Share
SHARE
मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने आज सचिवालय में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक में आयुष को बढ़ावा दिए जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि यह क्षेत्र प्रदेश में स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
उन्होंने प्रदेश में आयुष से सम्बन्धित एक वर्ल्ड क्लास म्यूजियम बनाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे आयुर्वेद को बढ़ावा मिलेगा। देश-विदेश के लोग इससे आयुर्वेद की ओर आकर्षित होंगे। उन्होंने प्रदेश में आयुष टेली कंसल्टेशन कॉल सेंटर भी बनाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इसमें निशुल्क परामर्श के लिए हाई क्वालिटी डॉक्टर्स की टीम लगाई जाए।
मुख्य सचिव ने आयुष के पैरामेडिकल स्टाफ की ट्रेनिंग के लिए उच्च गुणवत्तायुक्त व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सिस्टम दूरस्थ क्षेत्रों के लिए बहुत ही उपयोगी होगा। उन्होंने चार धामों एवं अन्य पर्यटन स्थलों सहित जहां सामान्य और हाई एंड टूरिस्ट सभी प्रकार के टूरिस्ट जाते हैं, उनके लिए आयुष हॉस्पिटल, योगा केंद्र और वेलनेस सेंटर खोले जाने के भी निर्देश दिए, जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा संचालित कराया जाए, ताकि उनकी आर्थिकी का जरिया भी बने।
मुख्य सचिव ने निजी क्षेत्र को भी इसमें जुड़ने के लिए बढ़ावा दिए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिए सब्सिडी आदि देकर सपोर्ट किया जाए साथ ही पंचकर्म, क्षारसूत्र और लीच थेरेपी को भी अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जाए। मुख्य सचिव ने प्रदेश में आयुर्वेद का एक मॉडल अस्पताल खोले जाने के भी निर्देश दिए। अन्य अस्पतालों का भी उसी की तर्ज पर क्रमवार विकास किया जाए। उन्होंने टेलीमेडिसिन को प्रत्येक जिले में शुरू किए जाने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव आयुष डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय सहित विभाग के अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

आज दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी किसान संगठनों की ‘महापंचायत’, सुरक्षा बलों का पुख्ता इंतजाम
संयुक्त राष्ट्र फिलिस्तीनी शरणार्थी एजेंसी के मुख्यालय के नीचे मिली सुरंग, इजरायल ने लगाया ये आरोप
Uttarakhand Election result पांचों सीटों पर जीत की ओर BJP, कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना किया शुरू
उत्तराखण्ड :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्य स्थल परमार्थ निकेतन ऋषिकेश का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मामले में सुनवाई पूरी, हाई कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डस्पोर्ट्स

कम रोशनी पर बवाल! अंपायर के फैसले से भड़के श्रीलंकाई बल्लेबाज, पवेलियन पहुंचते ही फेंके ग्लव्स

The Hill India News
The Hill India News
August 25, 2026
अब देश की बेटियां बनेंगी आतंकवाद-रोधी कमांडो: NSG ने पहली बार शुरू किया महिला कमांडो कन्वर्जन कोर्स
पानी की टंकी पर चढ़े BAMS छात्र, खौफनाक कदम की धमकी से मचा हड़कंप; रातभर तनाव में रहा आयुर्वेद विश्वविद्यालय
धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज: मानसून सत्र से डॉक्टरों की सेवा और महंगाई तक कई बड़े फैसलों की उम्मीद
G7 में मोदी-ट्रंप की मुलाकात से पहले ‘नो प्रेस’ पर भारत ने साफ किया रुख, ट्रंप के अप्रत्याशित सवालों से क्यों बरती गई थी अतिरिक्त सावधानी?
‘हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार’… BPSC छात्रों के आरोपों पर परीक्षा नियंत्रक का बयान, बिहार में फिर गरमाया विवाद
ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका में मचाया तहलका, 115 रन की ऐतिहासिक पारी से धोनी का रिकॉर्ड ध्वस्त; नंबर-7 पर रचा नया इतिहास
‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पर देहरादून में सजा कला का महाकुंभ, पद्मश्री डॉ. संजय बोले—लोक एवं जनजातीय कला हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान
भारी बारिश से बेहाल गुरुग्राम: वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी, स्कूलों को ऑनलाइन क्लास की सलाह
iPhone की EMI या पारिवारिक कलह? महाराष्ट्र में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत का सच बना रहस्य
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?