By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड: देहरादून में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का अपहरण कर लूटपाट, पुल से नदी में फेंका, पूरी रात मौत से लड़ता रहा युवक
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड: देहरादून में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का अपहरण कर लूटपाट, पुल से नदी में फेंका, पूरी रात मौत से लड़ता रहा युवक
उत्तराखंडक्राइमफीचर्ड

उत्तराखंड: देहरादून में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का अपहरण कर लूटपाट, पुल से नदी में फेंका, पूरी रात मौत से लड़ता रहा युवक

The Hill India News
Last updated: May 9, 2026 5:22 am
The Hill India News
Published: May 9, 2026
Share
SHARE

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां देर रात ड्यूटी से घर लौट रहे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर का पहले अपहरण किया गया, फिर उसके साथ लूटपाट और बेरहमी से मारपीट की गई। इतना ही नहीं, आरोपियों ने युवक को पुल से नीचे नदी में फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक पूरी रात नदी किनारे पत्थरों के बीच जिंदगी और मौत से जूझता रहा। सुबह स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और युवक को अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, शिवाजी मार्ग कांवली रोड निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका 23 वर्षीय बेटा आकाश कुमार आईटी पार्क स्थित एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करता है। आकाश की ड्यूटी शाम छह बजे से रात दो बजे तक रहती है। गुरुवार रात ड्यूटी खत्म होने के बाद वह करीब सवा दो बजे सहस्रधारा क्रॉसिंग पर घर जाने के लिए ऑनलाइन बाइक बुक कर रहा था। इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और जबरन उसे अपने साथ ले गए।

बताया जा रहा है कि आरोपी आकाश को अलग-अलग इलाकों में घुमाते रहे। वे उसे घंटाघर, बिंदाल पुल और गढ़ी कैंट होते हुए जामुनवाला पुल तक ले गए। इस दौरान बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट की और उसके पास मौजूद बैग, दो मोबाइल फोन और पर्स में रखे करीब 700 रुपये लूट लिए। लूटपाट के बाद भी आरोपियों का मन नहीं भरा और उन्होंने युवक को जामुनवाला पुल से नीचे नदी में फेंक दिया।

ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आया है। घायल युवक पूरी रात नदी किनारे पत्थरों के बीच पड़ा रहा। दर्द और ठंड से तड़पते हुए उसने किसी तरह मदद के लिए आवाज लगाई, लेकिन रात के अंधेरे में उसकी आवाज किसी तक नहीं पहुंच सकी। शुक्रवार सुबह आसपास के लोगों ने उसकी आवाज सुनी और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उसका इलाज दून अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों की टीम उसकी हालत पर नजर बनाए हुए है। बताया जा रहा है कि युवक अभी शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह सामान्य नहीं है, जिसके कारण वह पुलिस को घटना के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है।

मामले को लेकर थाना प्रेमनगर के एसएसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित के पिता की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। इसके अलावा पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बदमाश पहले से युवक की रेकी कर रहे थे या यह वारदात अचानक अंजाम दी गई।

इस घटना के सामने आने के बाद देहरादून में कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। खासकर रात की शिफ्ट में काम करने वाले आईटी और निजी कंपनियों के कर्मचारियों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि शहर में देर रात सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की जरूरत है ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

You Might Also Like

Uttarakhand: कल हल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भरेंगे हुंकार, CM धामी ने ने परखीं तैयारियां
नैनीताल नाबालिग दुष्कर्म कांड: 72 वर्षीय आरोपी उस्मान को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत देने से साफ इनकार
RBI MPC Meeting 2026: EMI पर राहत या बढ़ेगा बोझ? 8 अप्रैल के फैसले पर टिकी नजरें
देहरादून नगर निगम का 27वां स्थापना दिवस: सीएम धामी ने 46 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण किया
आंध्र प्रदेश: कोणसीमा में ONGC के कुएं में भीषण गैस रिसाव के बाद लगी आग, खाली कराए गए कई गांव; हाई अलर्ट पर प्रशासन
TAGGED:Bridge AttackDehradunKidnappingPolice InvestigationRiver RescueRobberySoftware Engineer
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डराजनीति

Rajasthan Mayor Election 2026: जयपुर, जोधपुर और कोटा में BJP की जीत, 10 में से 9 नगर निगमों में भाजपा के मेयर; गहलोत के गृह क्षेत्र जोधपुर में भी कांग्रेस हारी

The Hill India News
The Hill India News
September 25, 2026
देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल: 22 दरोगाओं के तबादले, कई थानों और चौकियों में बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट
UPI Payment पर 18% GST का क्या होगा? 7 अक्टूबर को हो सकता है बड़ा फैसला, जानिए MDR से जुड़ा पूरा मामला
Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का असर, SBI-PNB-BOB समेत ग्राहकों के लिए बड़ी एडवायजरी; 27 सितंबर रविवार को भी खुलेंगी बैंक शाखाएं
यूपी पहुंचा 308 पहियों वाला ‘बाहुबली ट्रक’, 200 टन के वेसल को लेकर निकला महाकाफिला; वाराणसी में 3 फुटओवर ब्रिज के हिस्से हटेंगे
मोहब्बेवाला में फिर बड़ा सड़क हादसा, गर्ल्स हॉस्टल की दीवार तोड़कर अंदर घुसा ईंटों से लदा ट्रक; बाल-बाल बचीं छात्राएं
मुश्ताक खान के निधन से बॉलीवुड में शोक, संजय मिश्रा बोले- ‘मेरी जिंदगी में एक समय वह अभिभावक बन गए थे, उन्हें वो क्रेडिट नहीं मिला जिसके हकदार थे’
SIR विवाद पर सियासी संग्राम तेज, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी मार्च आज; गिरफ्तारी और हटाने की मांग
एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार धमाका, कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में जीता गोल्ड
उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त, 7 अक्टूबर को होगी अंतिम सुनवाई; सरकार से पूछा—अब तक आदेश पर क्यों नहीं हुआ अमल?
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?