By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: स्कूल वाहनों की सुरक्षा व मॉनिटरिंग को लेकर बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अहम बैठक
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > स्कूल वाहनों की सुरक्षा व मॉनिटरिंग को लेकर बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अहम बैठक
उत्तराखंडदेहरादूनफीचर्ड

स्कूल वाहनों की सुरक्षा व मॉनिटरिंग को लेकर बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अहम बैठक

The Hill India News
Last updated: February 5, 2026 12:11 pm
The Hill India News
Published: February 5, 2026
Share
SHARE

देहरादून।उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की माननीय अध्यक्ष डा. गीता खन्ना की अध्यक्षता में 05 फरवरी 2026 को उत्तराखंड राज्य में संचालित विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के आवागमन हेतु उपयोग में लाए जा रहे स्कूल बस, वैन, ऑटो, ई-रिक्शा एवं अन्य वाहनों के सत्यापन, मॉनिटरिंग एवं नियम निर्धारण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जनपद देहरादून से सम्भागीय परिवहन अधिकारी डा. अनीता चमोला एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी पंकज श्रीवास्तव उपस्थित रहे, जबकि अन्य सभी जनपदों के अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से बैठक में शामिल हुए। आयोग की ओर से सचिव डा. शिव कुमार बरनवाल एवं अनुसचिव डा. सतीश कुमार सिंह उपस्थित रहे।

माननीय अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जो निजी वाहन (वैन, ऑटो, विक्रम आदि) स्कूल द्वारा अधिकृत नहीं हैं, किंतु बच्चों के आवागमन में प्रयुक्त हो रहे हैं, उनके लिए आरटीओ से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करना एवं उनका नियमित सत्यापन अनिवार्य होगा। साथ ही स्कूलों में ऐसे वाहनों एवं चालकों का पूरा रिकॉर्ड, चालकों का विवरण एवं मानसिक स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट सुरक्षित रखना आवश्यक होगा।

बैठक में निजी वाहनों की पहचान हेतु उन पर पीली स्ट्रिप (Yellow Strip) लगाने का सुझाव दिया गया, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि वाहन में स्कूली बच्चे यात्रा कर रहे हैं। इसके साथ ही स्कूलों को निर्देशित किया गया कि वे यह सुनिश्चित करें कि बच्चे किस परिवहन माध्यम से स्कूल आ-जा रहे हैं, इसका पूरा विवरण विद्यालय स्तर पर दर्ज हो।

माननीय अध्यक्ष ने जनपद बागेश्वर की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए अन्य जनपदों को भी उसी मॉडल पर कार्य करने एवं अपनी कार्यप्रणाली आयोग के साथ साझा करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी जनपदों को सामने आ रही चुनौतियों एवं सुझावों को आयोग को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि स्कूल बसों को एक्सीडेंट रिलीफ फंड से कवर किया जाए। बड़े स्कूलों द्वारा परिसर में पार्किंग व्यवस्था न किए जाने के कारण सड़क पर लगने वाले जाम एवं दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए परिवहन विभाग को स्कूलों को कड़ी हिदायत देने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा, स्कूल समय के दौरान भारी खनन वाहनों के संचालन को नियंत्रित करने एवं समय समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

बैठक के अंत में माननीय अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि शीघ्र ही मुख्य शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, आरटीओ, एआरटीओ एवं पैरेंट्स एसोसिएशन को शामिल करते हुए एक व्यापक बैठक आयोजित की जाएगी, जिससे स्कूली बच्चों के सुरक्षित परिवहन हेतु प्रभावी गाइडलाइन तैयार की जा सके।

You Might Also Like

Uttarakhand: जानिए किस तारीख को बंद होंगे श्रीबद्रीनाथ के कपाट, चारधाम यात्रा का होगा समापन
नई दिल्ली : भारत एक युवा राष्ट्र है, जहाँ नवाचार की भावना प्रबल है: मोदी
Uttrakhand : FDA में खाद्य सुरक्षा अफसरों के तबादले, सूची देखिए
गंगा कॉरिडोर का किया शुभारंभः पार्किंग व राफ्टिंग सेंटर का हुआ शिलान्यास
नई दिल्ली : द्रौपदी मुर्मू होंगी राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार : बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा
TAGGED:Child Rights Protection Commissionimportant meetingsafety and monitoringschool vehicles
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?