By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: विधि विश्वविद्यालय की भूमि से छेड़छाड़ शिक्षा विरोधी और जनहित के खिलाफ : कांग्रेस
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > विधि विश्वविद्यालय की भूमि से छेड़छाड़ शिक्षा विरोधी और जनहित के खिलाफ : कांग्रेस
उत्तराखंडदेहरादूनफीचर्ड

विधि विश्वविद्यालय की भूमि से छेड़छाड़ शिक्षा विरोधी और जनहित के खिलाफ : कांग्रेस

The Hill India News
Last updated: February 5, 2026 10:29 am
The Hill India News
Published: February 5, 2026
Share
SHARE

ऋषिकेश। डोईवाला क्षेत्र के रानीपोखरी न्याय पंचायत में विधि विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए पूर्व में आवंटित भूमि को किसी अन्य उद्देश्य के लिए देने के प्रयासों के खिलाफ कांग्रेस ने कड़ा विरोध दर्ज किया है। इस मुद्दे को लेकर डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में ऋषिकेश उपजिलाधिकारी के नाम तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया।

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि वर्ष 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा विधि विश्वविद्यालय के निर्माण हेतु भूमि आवंटित की गई थी। यह निर्णय क्षेत्र के युवाओं और उच्च शिक्षा के भविष्य से जुड़ा था। अब उसी भूमि को किसी अन्य को देने की तैयारी भाजपा सरकार की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े करती है। कांग्रेस इसे जनता के साथ विश्वासघात मानती है और इसका पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस आंदोलन कर चुकी है।

डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र स्वरूप भट्ट ने कहा कि विधि विश्वविद्यालय डोईवाला क्षेत्र के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का बड़ा केंद्र बन सकता था, लेकिन सरकार की उदासीनता और गलत नीतियों के कारण इस महत्वपूर्ण परियोजना को खतरे में डाला जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर भूमि आवंटन से जुड़ी प्रक्रिया को निरस्त नहीं किया गया तो कांग्रेस जन आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद कपरवान ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार शिक्षा, युवाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों की अनदेखी कर रही है। विधि विश्वविद्यालय की भूमि को किसी अन्य उद्देश्य से देना प्रदेश के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक उठाएगी।

कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि विधि विश्वविद्यालय हेतु पूर्व में की गई भूमि आवंटन प्रक्रिया को यथावत रखा जाए, किसी भी अन्य आवंटन पर तत्काल रोक लगाई जाए और शीघ्र विश्वविद्यालय निर्माण का कार्य शुरू किया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि सरकार ने समय रहते निर्णय नहीं लिया तो इसके लिए राज्य सरकार और प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होंगे।

इस दौरान परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र स्वरूप भट्ट, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद कपरवान, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष एस.पी. बहुगुणा, रानीपोखरी मंडल अध्यक्ष मोहित कपरवान सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You Might Also Like

Uttarakhand: नैनीताल के जंगलों में भीषण फायर, आग बुझाने में जुटा MI-17 हेलीकॉप्टर
Uttarakhand: ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर, चुनाव आयोग के निर्देश पर एडीएम राम शरण निलंबित
Uttarakhand दुःखद ख़बर : बारात की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त शादी की खुशियां बदली मातम में, 1 की मौत, 2 गम्भीर
Dehradun: भाजपा नेता ने किया आपदा प्रबंधन विभाग के घोटाले का बड़ा खुलासा, डाटा एंट्री को मिल रही थी 1 लाख पगार
बंगाल चुनाव से पहले गरमाई सियासत: सीएम योगी का ममता सरकार पर तीखा हमला
TAGGED:anti-education and against public interestCongressLaw UniversityTampering with the land
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

पौड़ी में विकास बनाम पर्यावरण की नई जंग! 7 किमी सड़क चौड़ीकरण की जद में आ सकते हैं 5 हजार पेड़, वन विभाग बोला- अभी कटान नहीं

The Hill India News
The Hill India News
August 13, 2026
NEET UG Counseling 2026: मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर! राउंड-1 का शेड्यूल बदला, 15 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन; 19 अगस्त को आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
सुखबीर बादल पर हमले से मचा हड़कंप, कौन है निहंग जसपाल सिंह? 2 साल से नांदेड़ में रह रहा था आरोपी, अब खुलेंगे हमले के राज
नंदा की चौकी के बाद मालदेवता-सोंग बांध रोड पर भी उठे सवाल, अब जांच रिपोर्ट खोलेगी निर्माण की पोल; राजनीतिक कनेक्शन से गरमाया मामला
देहरादून NIEPVD में दिव्यांग छात्रों का आंदोलन खत्म, बदला संस्थान का नेतृत्व; निदेशक-प्रिंसिपल हटे, लैपटॉप और ₹2 हजार मासिक सहायता पर बनी सहमति
NEET पर तमिलनाडु का बड़ा दांव! विधानसभा में प्रस्ताव पास होने से क्या सच में खत्म हो जाएगी मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा? समझिए पूरा मामला
‘पैसों की तंगी थी, रिश्वत नहीं’… CM धामी के सामने 1.5 लाख रुपये वाली बात पर शायरा ने बताई पूरी कहानी, बोली- ‘ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड जीतना है’
कभी हाथों में थामी थी बंदूक, अब रैंप पर बिखेरा जलवा; आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं का बदला रूप देख बोले लोग- ‘यही है असली बदलाव’
सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, धारदार हथियार से किया वार; सुरक्षाकर्मी ने बीच में आकर बचाई जान
Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 3,000 रुपये तक टूटी कीमतें, जानें दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर में क्या है भाव
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?