By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Weather News: मॉनसून की विदाई, कई राज्यों में उमस और गर्मी का कहर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > फीचर्ड > Weather News: मॉनसून की विदाई, कई राज्यों में उमस और गर्मी का कहर
फीचर्डमौसम

Weather News: मॉनसून की विदाई, कई राज्यों में उमस और गर्मी का कहर

The Hill India News
Last updated: September 25, 2025 1:49 am
The Hill India News
Published: September 25, 2025
Share
File Photo
SHARE

नई दिल्ली। मौसम अपने अजब-गजब तेवर दिखा रहा है। जहां देश के ज्यादातर हिस्सों से मॉनसून की विदाई हो चुकी है, वहीं कुछ राज्यों में बारिश और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से 24 सितंबर तक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की विदाई हो चुकी है। अब बाकी राज्यों से भी अगले 2-3 दिन में मॉनसून लौट जाएगा।

सितंबर के अंत तक देश के अधिकांश हिस्सों से बारिश का मौसम खत्म हो जाएगा। लेकिन इस बीच कोलकाता समेत पूर्वी भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश से हालात बिगड़े हुए हैं। वहीं मध्य प्रदेश में अभी भी 25-26 सितंबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Contents
नई दिल्ली। मौसम अपने अजब-गजब तेवर दिखा रहा है। जहां देश के ज्यादातर हिस्सों से मॉनसून की विदाई हो चुकी है, वहीं कुछ राज्यों में बारिश और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से 24 सितंबर तक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की विदाई हो चुकी है। अब बाकी राज्यों से भी अगले 2-3 दिन में मॉनसून लौट जाएगा।दिल्ली: 23 साल बाद सबसे जल्दी मॉनसून की विदाईयूपी के सिद्धार्थनगर में उमस ने बढ़ाई परेशानीइन राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट25 सितंबर को दिल्ली का मौसमउत्तराखंड का मौसम

दिल्ली: 23 साल बाद सबसे जल्दी मॉनसून की विदाई

राजधानी दिल्ली में इस बार मौसम ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां से मॉनसून 23 साल में सबसे जल्दी लौट गया है। आमतौर पर दिल्ली से मॉनसून सितंबर के आखिर या अक्टूबर की शुरुआत में विदा होता है, लेकिन इस बार यह 13 दिन पहले ही लौट गया।

इस वजह से दिल्लीवालों को एक बार फिर गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और आने वाले दिनों में पारा और चढ़ने की संभावना है।


यूपी के सिद्धार्थनगर में उमस ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश का सिद्धार्थनगर जिला पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस से तप रहा है। बुधवार को यहां अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लोग तेज धूप और उमस से बेहाल हैं। 20 सितंबर से लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है।


इन राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट

IMD ने आज छत्तीसगढ़, तेलंगाना, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और गोवा में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इसकी वजह उत्तरी ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के आसपास बना निम्न दबाव का क्षेत्र है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 25 सितंबर के आसपास मध्य बंगाल की खाड़ी में एक और नया लो-प्रेशर एरिया बन सकता है, जिससे इन राज्यों में बारिश जारी रहेगी।


25 सितंबर को दिल्ली का मौसम

  • मौसम साफ रहेगा।
  • अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है।
  • गर्मी और उमस बनी रहेगी।
  • 26 सितंबर को भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है।
  • 27 सितंबर को आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।

उत्तराखंड का मौसम

उत्तराखंड में मॉनसून का दौर थम चुका है। राज्य में अब शुष्क मौसम का असर दिखने लगा है।

  • मंगलवार को देहरादून में लोगों ने उमस भरी गर्मी का सामना किया।
  • अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
  • हालांकि, देहरादून समेत राज्य के 7 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
  • दिन में धूप और रात को हल्की ठंडक बनी रह सकती है।

You Might Also Like

उधम सिंह नगर: नाबालिग से दरिंदगी और देह व्यापार के काले साम्राज्य का अंत, पुलिस ने गिरोह के 4 सदस्यों को दबोचा
बड़ी खबर: अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर किया हमला, थोड़ी देर में ट्रंप राष्ट्र को करेंगे संबोधित
देहरादून में होगा ‘सांसद खेल महोत्सव’: नई प्रतिभाओं को निखारने की तैयारी, सांसद डॉ. नरेश बंसल ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बनभूलपुरा हिंसा मामले में दो आरोपियों की डिफॉल्ट बेल रद्द, दो हफ्ते में सरेंडर के निर्देश
खटीमा में ‘आदमखोर’ का खौफ: सुरई वन रेंज में बाघ ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डविदेश

नेपाल में सैलाब से भयंकर तबाही, 16 की मौत, सैकड़ों लापता; 384 यात्रियों का पता नहीं, अमित शाह ने बिहार CM से की बात

The Hill India News
The Hill India News
August 26, 2026
ICC Ranking: ऋषभ पंत की धमाकेदार वापसी, टॉप-10 में पहुंचकर शुभमन गिल को दी कड़ी चुनौती
छत्तीसगढ़ में फिर पेपर लीक का साया! IGKV के जेनेटिक्स प्रश्नपत्र के परीक्षा से 6 घंटे पहले वायरल होने का दावा, जांच पर उठे सवाल
उत्तराखंड में नालंदा के बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; 2.75 करोड़ से अधिक के संदिग्ध लेनदेन की जांच
अखिलेश यादव का महिलाओं के लिए बड़ा चुनावी दांव! ₹40 हजार की मदद से लेकर 33% नौकरी आरक्षण तक, सपा ने किए 10 बड़े ऐलान
नेपाल में बाढ़ से मचा हाहाकार, बिहार में हाई अलर्ट! गंडक का जलस्तर बढ़ने का खतरा, पटना समेत कई जिलों में प्रशासन अलर्ट
UGC NET रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला, NTA ने बताया इसी हफ्ते आएगा रिजल्ट; फाइनल Answer Key पर भी बड़ा अपडेट
‘मेरी हत्या हो सकती है…’ खान सर पर यूपी की महिला ने जताया जान का खतरा, पुलिस में शिकायत के बाद मचा हड़कंप
वन विभाग के दो बड़े अफसरों को हाईकोर्ट का अवमानना नोटिस, ‘समान काम-समान वेतन’ पर 28 अक्टूबर तक मांगा जवाब
कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर मचा बवाल, ट्रोलिंग के बाद GIVA ने विज्ञापन लिया वापस; कंपनी ने जारी किया सफाई वाला बयान
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?