By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तरकाशी बादल फटने से तबाही में सेना का रेस्क्यू अभियान जारी, आर्मी के करीब 10 जवानों समेत अभी भी कई लोग लापता
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तरकाशी बादल फटने से तबाही में सेना का रेस्क्यू अभियान जारी, आर्मी के करीब 10 जवानों समेत अभी भी कई लोग लापता
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तरकाशी बादल फटने से तबाही में सेना का रेस्क्यू अभियान जारी, आर्मी के करीब 10 जवानों समेत अभी भी कई लोग लापता

The Hill India News
Last updated: August 6, 2025 2:26 am
The Hill India News
Published: August 6, 2025
Share
SHARE

देहरादून/उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सोमवार देर रात बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित धराली गांव और आसपास के इलाके सैलाब और मलबे की चपेट में आ गए हैं। घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सेना के 10 जवानों समेत कई लोग लापता हैं।

Contents
खीरगंगा में उफान, धराली-हर्षिल तबाहआर्मी कैंप और हेलीपैड भी तबाहरेस्क्यू में लगी सेना, SDRF, NDRFमुख्यमंत्री धामी ने की हालात की समीक्षा, पीएम मोदी और गृहमंत्री ने जताया दुखहरिद्वार में भी पहाड़ी मलबा, रेलवे लाइन बाधितमौसम विभाग का रेड अलर्ट जारीस्थिति बेहद गंभीर, सतर्कता जरूरी

खीरगंगा में उफान, धराली-हर्षिल तबाह

बादल फटने की घटना धराली के ऊपरी क्षेत्र में हुई, जिससे खीरगंगा नदी में अचानक तेज उफान आया। तेज बहाव के साथ मलबे ने धराली गांव का बड़ा हिस्सा तबाह कर दिया। करीब 20 से अधिक होटल, मकान और होमस्टे पूरी तरह ढह गए। कई तीन-चार मंजिला इमारतें ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गईं।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, खीरगंगा के जलग्रहण क्षेत्र में बादल फटने से यह बाढ़ आई। सैलाब ने एक ही पहाड़ी के दो ओर बहकर धराली और सुक्की गांव को अपनी चपेट में लिया। धराली, हर्षिल और सुक्की टॉप में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक 130 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।

आर्मी कैंप और हेलीपैड भी तबाह

बाढ़ का असर हर्षिल आर्मी कैंप तक पहुंचा है। वहां स्थित हेलीपैड पूरी तरह डूब गया है। सेना की 14वीं RAJRIF बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हर्षवर्धन खुद मौके पर मौजूद हैं और 150 जवानों की टीम के साथ राहत और बचाव कार्यों में जुटे हैं।

रेस्क्यू में लगी सेना, SDRF, NDRF

SDRF, NDRF और सेना की टीमें युद्धस्तर पर राहत अभियान चला रही हैं। राज्य आपदा परिचालन केंद्र (State Control Room) से स्थिति पर सीधी निगरानी की जा रही है। एडीआरएफ ने भी शवों की खोज के लिए शव खोजी डॉग स्क्वॉड की पहली टीम को तैनात करने का निर्णय लिया है। दिल्ली से शव खोजी कुत्तों की एक टीम हवाई मार्ग से भेजी जा रही है।

राज्य के अलग-अलग हिस्सों से भेजी गईं तीन रेस्क्यू टीमें, प्रत्येक में 35 प्रशिक्षित बचावकर्मी शामिल हैं, जो राहत कार्य में जुटे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने की हालात की समीक्षा, पीएम मोदी और गृहमंत्री ने जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर तुरंत संज्ञान लेते हुए अपना आंध्र प्रदेश दौरा रद्द किया और राज्य नियंत्रण कक्ष से आपदा की निगरानी शुरू की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर शोक जताते हुए कहा,

“उत्तरकाशी के धराली में हुई इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मुख्यमंत्री धामी जी से बात कर हालात की जानकारी ली है। राज्य सरकार की निगरानी में राहत और बचाव की टीमें हरसंभव प्रयास में जुटी हैं। मदद पहुंचाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी।“

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस घटना पर दुख जताया और राज्य सरकार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

हरिद्वार में भी पहाड़ी मलबा, रेलवे लाइन बाधित

इस आपदा के साथ ही प्रदेश के अन्य हिस्सों से भी भूस्खलन की खबरें सामने आई हैं। हरिद्वार के भीमगौड़ा टनल के पास पहाड़ का मलबा रेलवे ट्रैक पर गिरने से हरिद्वार-देहरादून रेल मार्ग बाधित हो गया है।

मौसम विभाग का रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में आज (बुधवार) के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

  • रेड अलर्ट जिलों में: हरिद्वार, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर
  • ऑरेंज अलर्ट जिलों में: चंपावत, बागेश्वर, उत्तरकाशी, पौड़ी, टिहरी और देहरादून

स्थिति बेहद गंभीर, सतर्कता जरूरी

धराली गांव, जो गंगोत्री यात्रा का प्रमुख पड़ाव है, अब मलबे के ढेर में तब्दील हो गया है। गांव का आधा हिस्सा कीचड़ और मलबे में दब गया है। लापता लोगों की तलाश, बिजली-पानी बहाली और पुनर्वास की चुनौती अब प्रशासन के सामने है।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड : 13 IAS और 1 PCS अधिकारियों के तबादले
Dehradun : केंद्र और राज्य सरकार ने कर ली ये बड़ी तैयारी
मुंबई के अस्पताल में सफाई कर्मी हैवानियत, ICU में भर्ती किशोरी से किया गंदा काम
12 राज्यों में वोटर लिस्ट समीक्षा की प्रक्रिया शुरू, बंगाल-तमिलनाडु में बढ़ा विरोध
उपराष्ट्रपति चुनाव 2025: संसद में आज मतदान, एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन की जीत लगभग तय
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
दिल्लीफीचर्ड

दिल्ली-NCR का नया मास्टर प्लान 2041: आधे घंटे में सिमटेंगी दूरियां, नोएडा-गुरुग्राम से मेरठ और हापुड़ तक सुपरफास्ट कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार

The Hill India News
The Hill India News
June 15, 2026
IRCTC की नई वेबसाइट से बदलेगा टिकट बुकिंग का अनुभव, छात्रा के सुझाव पर रेलवे ने किया बड़ा बदलाव
E100 के दौर में भी बेकार नहीं होगी Hero Splendor Flex Fuel! जानिए क्यों एक्सपर्ट इसे बता रहे हैं भविष्य की सबसे समझदार बाइक
बिहार: रोशन आनंद को मिली जमानत, कोर्ट की नसीहत- ‘गुरु हैं तो गुरु जैसा आचरण करें’, भाई प्रिंस के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
ट्रंप की ‘जीत’ पर उठे सवाल: ईरान-अमेरिका समझौते ने खोली युद्ध की असली तस्वीर, क्या बिना हारे हार गया वॉशिंगटन?
”सूने हो रहे घर और बढ़ रहे वृद्धाश्रम, यह व्यथित करता है’: वृद्धजन जागरूकता दिवस पर सीएम योगी की भावुक पाती
स्थापना दिवस पर कैंची धाम में आस्था का महाकुंभ: बाबा नीब करौरी के दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला, सुरक्षा में एटीएस और भारी पुलिस बल तैनात
‘लड़की हूँ फंसा दूँगी’ की धमकी देने वाली महिला पोस्टमैन पर सख्त कार्रवाई: पिथौरागढ़ में दो महीने से दबा रखी थी डाक, वायरल वीडियो के बाद निलंबन
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस का बड़ा दांव: 19 जून को दिल्ली में ‘महा रोजगार मेला’, ऑन-द-स्पॉट नियुक्तियों के साथ युवाओं को साधने की तैयारी
उत्तराखंड चारधाम यात्रा के 56 दिनों में 190 श्रद्धालुओं की मौत, कोमोरबिडिटी और हाई-रिस्क वाले यात्री बढ़ा रहे खतरा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?