By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड: 80 वर्षीय बुजुर्ग बने साइबर ठगी का शिकार, 18 लाख की रकम गवाई
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड: 80 वर्षीय बुजुर्ग बने साइबर ठगी का शिकार, 18 लाख की रकम गवाई
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड: 80 वर्षीय बुजुर्ग बने साइबर ठगी का शिकार, 18 लाख की रकम गवाई

The Hill India News
Last updated: July 16, 2025 12:21 pm
The Hill India News
Published: July 16, 2025
Share
सांकेतिक तस्वीर
SHARE

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग को फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर ठगों ने 18 लाख रुपये की बड़ी ठगी का शिकार बना लिया। ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तारी का डर दिखाकर बुजुर्ग से यह रकम वसूली। मामले में राजपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Contents
फोन कॉल से शुरू हुई साजिशधमकियों से सहमे बुजुर्ग, झांसे में आकर की रकम ट्रांसफरठगी का खुलासा और मुकदमा दर्जसाइबर ठगों से सतर्क रहने की अपील

फोन कॉल से शुरू हुई साजिश

घटना की शुरुआत 1 जुलाई को हुई, जब तुलास ग्रीन, सिनोला (राजपुर) निवासी सुभाष रस्तोगी को एक व्यक्ति ने फोन किया। उस शख्स ने खुद को मुंबई साइबर क्राइम कंट्रोल सेल का वरिष्ठ अधिकारी बताया और कहा कि एक मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार आरोपी के बयान में मुंबई स्थित एक बैंक खाते में उनका नाम सामने आया है।

फोन करने वाले ने बताया कि उस खाते में 6.80 लाख रुपये जमा हैं, जिसका उपयोग अवैध कार्यों के लिए हो रहा है। जबकि बुजुर्ग ने स्पष्ट किया कि उनका कोई खाता मुंबई में नहीं है और उनका इकलौता बैंक खाता देहरादून में है।


धमकियों से सहमे बुजुर्ग, झांसे में आकर की रकम ट्रांसफर

बुजुर्ग ने अपनी उम्र, पारिवारिक हालात और अकेलेपन की बात करते हुए मदद मांगी, लेकिन ठगों ने लगातार धमकियां देना जारी रखा। वीडियो कॉल के जरिए कुछ लोगों ने खुद को पुलिस अधिकारी और न्यायाधीश बताते हुए गिरफ्तारी की चेतावनी दी।

डरे हुए बुजुर्ग अगले दिन मुरादाबाद से देहरादून पहुंचे और ठगों द्वारा दिए गए बैंक खातों में 18 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। आश्वासन दिया गया कि जांच पूरी होने पर राशि लौटा दी जाएगी।


ठगी का खुलासा और मुकदमा दर्ज

जब 7 जुलाई को बुजुर्ग ने बैंक में जाकर ट्रांजैक्शन की स्थिति पूछी, तो उन्हें पता चला कि कोई राशि वापस नहीं आई है। इसके बाद ठगों ने उनसे फिर से 15 लाख रुपये की मांग की।

बुजुर्ग ने अपने परिचितों से बातचीत की, जिसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और जिन खातों में पैसा भेजा गया, उनकी जांच की जा रही है।


साइबर ठगों से सतर्क रहने की अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, खासकर खुद को अधिकारी बताने वाले लोगों की बातों में न आएं। कोई भी कानूनी या वित्तीय कार्रवाई केवल सरकारी माध्यमों से ही की जाती है। संदिग्ध कॉल या गतिविधियों की तुरंत साइबर सेल या स्थानीय थाने में सूचना दें।

You Might Also Like

BSP दफ्तर में बदला माहौल, मायावती की बैठक में खाली रहीं वीवीआईपी कुर्सियां – जानिए वजह
उत्तराखंड: देहरादून में स्कूल परिसर में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन महिलाओं को कराया गया रेस्क्यू
मध्य प्रदेश: राहुल गांधी को बच्चे ने सौंप दिया अपना गुल्लक
Uttarakhand: शिक्षकों की मांगों पर सकारात्मक रुख: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया समाधान का आश्वासन
गंगोत्री नेशनल पार्क की शोभा बढ़ा रहे तीन दर्जन के करीब हिम तेंदुए
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडक्राइमफीचर्ड

दूध की डेयरी में छिपा था अवैध शराब का साम्राज्य! कांवड़ मेले के बीच आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, घर से मिली शराब की भारी खेप, पूरे नेटवर्क की जांच शुरू

The Hill India News
The Hill India News
July 31, 2026
“‘मेरे पिता को भीड़ ने मार ही डाला था…’, CJP प्रदर्शन की हिंसा पर छलका पुलिस परिवारों का दर्द; खून से सनी वर्दी, अस्पताल में बेहोशी और इंसाफ की गुहार”
संसद में साधु के वेश में पहुंचे पप्पू यादव, राहुल गांधी ने दिया ‘दान’, फिर हुई सांकेतिक छीना-झपटी; राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन
हरिद्वार कुंभ 2027 का आधिकारिक पंचांग जारी: जूना अखाड़े ने घोषित किया पूरा कार्यक्रम, जानिए कब होगी पेशवाई और तीनों शाही (अमृत) स्नान
उत्तराखंड में साइबर ठगी पर बड़ा प्रहार! RBI और STF का संयुक्त एक्शन प्लान, 24×7 बैंक-पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम से ठगों पर कसेगा शिकंजा
उत्तराखंड के नाशपाती किसानों के लिए खुशखबरी! बढ़ सकता है न्यूनतम मूल्य, 7 रुपये प्रति किलो करने का प्रस्ताव; वित्त विभाग की मंजूरी का इंतजार
गरीबी से गौरव तक: दर्जी पिता के बेटे लवप्रीत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में चमकाया भारत का नाम
भारतीय छात्रों के लिए बड़ा झटका! अमेरिका में पढ़ाई के बाद नौकरी करना पड़ सकता है बेहद महंगा, ट्रंप के नए प्रस्ताव से मचेगी हलचल
PM मोदी की AI ‘मॉर्फ्ड’ रील्स पर बड़ा एक्शन: मेटा इंडिया हेड के खिलाफ FIR, हैदराबाद साइबर पुलिस की जांच से मचा हड़कंप
सितारगंज तहसील में रिश्वत कांड पर बवाल: विजिलेंस टीम रातभर रही ‘कैद’, 20 घंटे तक ठप रहा सरकारी कामकाज, वार्ता के बाद खुला गतिरोध
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?