By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: SIR मामला: सुप्रीम कोर्ट ने कहा – ‘अगर नाम बड़े पैमाने पर हटाए गए, तो करेंगे तत्काल हस्तक्षेप’
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > SIR मामला: सुप्रीम कोर्ट ने कहा – ‘अगर नाम बड़े पैमाने पर हटाए गए, तो करेंगे तत्काल हस्तक्षेप’
देशफीचर्ड

SIR मामला: सुप्रीम कोर्ट ने कहा – ‘अगर नाम बड़े पैमाने पर हटाए गए, तो करेंगे तत्काल हस्तक्षेप’

The Hill India News
Last updated: July 29, 2025 10:51 am
The Hill India News
Published: July 29, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली। बिहार की वोटर लिस्ट से कथित तौर पर 65 लाख नाम हटाए जाने के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि बड़े पैमाने पर लोगों के नाम हटाए गए हैं, तो वह तुरंत हस्तक्षेप करेगा।

Contents
कोर्ट ने कहा – ’15 जीवित लोगों को पेश करें’‘राजनीतिक दलों को NGO की तरह करना चाहिए काम’चुनाव आयोग की दलील – ‘लोगों को नाम जुड़वाने का मौका है’सिब्बल का सवाल – ’65 लाख लोग कहां गए?’‘ड्राफ्ट लिस्ट कैसे जानें आम लोग?’3 घंटे बहस का समय तय, याचिकाकर्ता बोले- पूरा दिन दें

कोर्ट ने कहा – ’15 जीवित लोगों को पेश करें’

सुनवाई के दौरान जस्टिस सूर्यकांत ने याचिकाकर्ताओं से कहा कि 15 ऐसे लोगों को पेश करें जो यह कहें कि वे जीवित हैं लेकिन उनका नाम सूची से हटा दिया गया है। कोर्ट ने चुनाव आयोग से भी इस मामले में जवाब मांगा।


‘राजनीतिक दलों को NGO की तरह करना चाहिए काम’

वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल, प्रशांत भूषण और गोपाल शंकरनारायणन याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश हुए। सिब्बल ने कहा कि याचिकाकर्ता यह जानना चाहते हैं कि जिन 65 लाख लोगों के नाम हटाए गए हैं, वे कौन हैं। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की कि इस समय राजनीतिक दलों को गैर-सरकारी संगठनों (NGO) की तरह व्यवहार करना चाहिए।


चुनाव आयोग की दलील – ‘लोगों को नाम जुड़वाने का मौका है’

चुनाव आयोग ने बताया कि यह सिर्फ मसौदा सूची है और नागरिकों को आपत्ति दाखिल करने और नाम जुड़वाने के लिए 30 दिन का समय दिया गया है। आयोग का यह भी कहना है कि जिनके नाम छूटे हैं, उन्हें फिर से आवेदन करना होगा।


सिब्बल का सवाल – ’65 लाख लोग कहां गए?’

कपिल सिब्बल ने कोर्ट में सवाल उठाया कि यदि 65 लाख नाम हटाए गए हैं तो वे लोग कहां गए? क्या उनकी मौत हो गई या वे स्थायी रूप से स्थानांतरित हो गए हैं? इस पर प्रशांत भूषण ने कहा कि चुनाव आयोग का प्रेस नोट कहता है कि यह लोग या तो मर चुके हैं या कहीं और चले गए हैं।


‘ड्राफ्ट लिस्ट कैसे जानें आम लोग?’

प्रशांत भूषण ने कहा कि जो लोग ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं हैं, उन्हें यह कैसे पता चलेगा कि उनका नाम हटा दिया गया है? इस पर कोर्ट ने कहा कि यदि ऐसी कोई स्थिति सामने आती है, तो वह 2025 की वोटर लिस्ट को मूल आधार मानते हुए न्यायिक समीक्षा करेगा।


3 घंटे बहस का समय तय, याचिकाकर्ता बोले- पूरा दिन दें

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बहस के लिए कुल 3 घंटे का समय दिया जाएगा, हालांकि सिब्बल ने अनुरोध किया कि याचिकाकर्ताओं को एक पूरा दिन और चुनाव आयोग को अलग दिन दिया जाए।

सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिया है कि वह इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहा है और यदि किसी भी नागरिक के अधिकारों का उल्लंघन हुआ है, तो वह उचित कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा। अगली सुनवाई में याचिकाकर्ताओं को ठोस प्रमाण पेश करने होंगे।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री धामी ने धारचूला क्षेत्र के मल्ला छारछुम में भारत-नेपाल राष्ट्र के बीच काली नदी पर 110 मीटर स्पान डबल लेन मोटर सेतु का शिलान्यास किया
पीएम मोदी आज करेंगे उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण
राघव चड्ढा का बड़ा दावा: AAP छोड़ दो-तिहाई सांसदों के साथ BJP में जाने का ऐलान
बांग्लादेश: जशोर में हिंदू पत्रकार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, अल्पसंख्यकों में दहशत का माहौल
New Delhi : जल शक्ति मंत्रालय ने 24 लाख से अधिक जल स्रोतों की गणना की रिपोर्ट जारी की
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डराजनीति

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, NDA सांसदों ने पाग पहनाकर किया भव्य स्वागत, विपक्ष ने फिर खोला मोर्चा

The Hill India News
The Hill India News
July 27, 2026
यूपी में कांग्रेस संग गठबंधन पर अखिलेश के संकेत, बोले— अभी चुनाव दूर; ओवैसी के ऑफर पर भी दिया बड़ा जवाब
“सिर्फ प्रदर्शन होने से लाठीचार्ज नहीं होना चाहिए”: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, देशभर के विरोध-प्रदर्शनों के लिए बनेगी नई गाइडलाइन
मॉनसून का महाअलर्ट: यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का खतरा, अगले 14 घंटे बेहद अहम; IMD ने जारी की चेतावनी
‘बच्चों की सोच पर माता-पिता को न घसीटें’: मंत्री की बेटी के प्रदर्शन पर बोले हिमंता बिस्वा सरमा, दिया बड़ा संदेश
कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए तेल बाजार, भारत पर असर
सरकार से बनी सहमति, आंदोलन समाप्त: सीजेपी ने वापस लिया विरोध, मंगलवार तक बाकी मांगें पूरी होने का भरोसा
कांवड़ यात्रा पर सीएम योगी का सख्त अल्टीमेटम: हुड़दंग, अफवाह और अव्यवस्था फैलाने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई, सुरक्षा से सुविधाओं तक व्यापक तैयारी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से सियासत में हलचल: विपक्ष ने बताया युवाओं की जीत, शिक्षा सुधार की नई उम्मीद जगी
UTU पेपर लीक पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन: गणेश गोदियाल समेत कई नेता हिरासत में, सुद्धोवाला जेल भेजे गए
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?