By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: सरकारी भूमि पर अतिक्रमण रोकने को लेकर सीएम धामी सख्त, मजबूत मैकेनिज्म बनाने के निर्देश
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > सरकारी भूमि पर अतिक्रमण रोकने को लेकर सीएम धामी सख्त, मजबूत मैकेनिज्म बनाने के निर्देश
उत्तराखंडदेहरादूनफीचर्ड

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण रोकने को लेकर सीएम धामी सख्त, मजबूत मैकेनिज्म बनाने के निर्देश

The Hill India News
Last updated: June 28, 2025 1:52 am
The Hill India News
Published: June 28, 2025
Share
SHARE

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और अवैध कब्जों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इसके लिए एक मजबूत और प्रभावी मैकेनिज्म तैयार किया जाए, जिससे भविष्य में किसी प्रकार का अतिक्रमण न हो सके। उन्होंने कहा कि गंगा सहित अन्य नदियों के किनारों पर हो रहे अतिक्रमण को प्राथमिकता के आधार पर हटाया जाए।

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में श्री धामी ने जनपद स्तर पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पहले भी अतिक्रमण हटाने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं, लेकिन अब सघन अभियान चलाकर सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त किया जाए।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में सिंचाई, लोक निर्माण, वन और राजस्व विभागों की संयुक्त टीमें बनाकर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही हरिद्वार में गंगा तट, रुद्रपुर में कल्याणी नदी और नैनीताल जिले में कोसी नदी किनारे हो रहे अतिक्रमण को तत्काल हटाने की बात कही।

उन्होंने शासन स्तर पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने का भी निर्देश दिया, जो मैदानी क्षेत्रों में अतिक्रमण मामलों की निगरानी करेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकारी भूमि को हड़पने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए और फर्जी दस्तावेजों के ज़रिये जमीन कब्जाने के मामलों में भी सख्त उपाय किए जाएं।

बैठक में उपस्थित एडीजी ए.पी. अंशुमान ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि बाहरी लोगों के सत्यापन के लिए 18 बिंदुओं पर डेटा संकलन किया जा रहा है, जिसे राज्य स्तर पर एकीकृत किया जाएगा। इस पर सीएम ने सत्यापन प्रक्रिया को और कड़ा और पारदर्शी बनाए जाने की अपेक्षा जताई।

इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव एस.एन. पांडेय, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते और अपर सचिव बंशीधर तिवारी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री धामी का स्पष्ट संदेश है – “सरकारी जमीन पर कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

You Might Also Like

Uttarakhand : गैंगेस्टर एक्ट का सरगना और 10000/- रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
रंगों के उत्सव में घुली सियासत की मिठास: देहरादून में कांग्रेस का भव्य ‘होली मिलन समारोह’, पूर्व सीएम हरीश रावत ने दिया एकजुटता का मंत्र
Uttarakhand: सुशासन की मिसाल कालसी के पंजीटिलानी में उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने शाम 5:30 बजे तक सुनीं जनसमस्याएं
उत्तराखण्ड : सीएम धामी ने जिला चंपावत के विकास हेतु कुल 87.28 करोड़ रुपये की 19 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
Dehradun: पिता की मृत्यु के बाद शिक्षा पर आया संकट; डीएम के संज्ञान में पहुंचा मामला
TAGGED:CM Dhamigovernment landinstructionsmechanismstrict about preventing encroachment
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

केदारनाथ धाम यात्रा में अब मनमानी और अभद्रता नहीं! प्रशासन सख्त, बिना पंजीकरण घोड़ा-खच्चर चलाने वालों पर होगी सीधी विधिक कार्रवाई

The Hill India News
The Hill India News
July 2, 2026
मद्रास हाई कोर्ट के ‘गो-वध’ पर पूर्ण प्रतिबंध के फैसले पर तमिलनाडु में भारी सियासी उबाल, सुप्रीम कोर्ट पहुंची विजय सरकार
WhatsApp Username Feature: लॉन्च से पहले ही वॉट्सऐप के यूजरनेम फीचर पर भारी बवाल, भारत सरकार के सख्त रुख के बाद मेटा ने दी ये बड़ी दलीलें
उत्तराखंड में ‘वन नेशन-वन एजुकेशन’ मॉडल लागू, सीएम धामी ने किया अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का ऐतिहासिक शुभारंभ
मानसून में लापरवाही पर नपेंगे अफसर: देहरादून में ‘हाई अलर्ट’, नदी किनारे लगेंगे सायरन और CCTV; 3700 परिवारों पर प्रशासन की नज़र
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर संजय ऑर्थोपीडिक स्पाइन एवं मैटरनिटी सेंटर की अनूठी पहल: निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर से सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ, प्रो. डॉ. बी. के. एस. संजय ने दिया स्वस्थ समाज का संदेश
देहरादून में होम-स्टे पंजीकरण पर रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप: दो लाख रुपये की मांग का दावा, निष्पक्ष जांच की उठी मांग
Weather Update: दिल्ली-NCR में मानसून की धमाकेदार एंट्री, यूपी-बिहार से लेकर राजस्थान तक अगले 6 दिन झमाझम बारिश का रेड अलर्ट
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा को मिले नए निदेशक, रामनगर बोर्ड के सचिव भी बदले
अफगानिस्तान का पाकिस्तान के अंदर घुसकर बड़ा हमला, ISIS के ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?