तेल अवीवः ईरान के ताजा मिसाइल हमलों के बाद इजरायल ने तेहरान पर हमलों की नई श्रृंखला शुरू कर दी है। इजरायल ने ईरान पर यह हमला तब शुरू किया, जब ईरान ने अपने न्यूक्लियर साइट्स पर अमेरिकी हमलों के बाद तेल अवीव और हाईफा शहर पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दागी। इज़रायली वायु सेना (आईएएफ) ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिया बताया कि उसने पश्चिमी ईरान में सैन्य ठिकानों पर हमलों की एक नई श्रृंखला शुरू कर दी है।
इसके अतिरिक्त, आज सुबह आईएएफ ने उन मिसाइल लॉन्चरों को निशाना बनाया जो ईरान से इज़रायली क्षेत्र की ओर दागे जाने के लिए तैयार थे, साथ ही ईरानी सशस्त्र बलों के सैनिकों पर भी हमला किया गया। हाल ही में इज़रायली क्षेत्र की ओर मिसाइलें दागने वाले लॉन्चरों को तेज़ी से निष्क्रिय भी कर दिया गया।
