By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड: सस्ते गल्ले की दुकान के नाम पर 5 लाख की रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, खाद्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड: सस्ते गल्ले की दुकान के नाम पर 5 लाख की रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, खाद्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड: सस्ते गल्ले की दुकान के नाम पर 5 लाख की रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, खाद्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश

The Hill India News
Last updated: June 19, 2025 4:58 pm
The Hill India News
Published: June 19, 2025
Share
SHARE

हल्द्वानी/काशीपुर – उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल से एक चौंकाने वाला भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है, जिसमें खाद्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी पर दिव्यांग सस्ता गल्ला दुकानदार से 5 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। इस पूरे मामले का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे शासन-प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

काशीपुर निवासी दलजीत सिंह रंधावा, जो दिव्यांग हैं और एक सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान चलाते हैं, ने आरोप लगाया है कि उनकी दुकान को बिना ठोस कारण सस्पेंड कर दिया गया। दुकान बहाल कराने के एवज में उनसे बार-बार रिश्वत की मांग की जा रही थी। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने ढाई लाख रुपये पहले ही दे दिए, लेकिन इसके बावजूद और पैसों की मांग की जा रही थी।

वायरल ऑडियो में एक व्यक्ति, जिसे खाद्य विभाग का अधिकारी बताया जा रहा है, दीवाली की मिठाई के नाम पर पैसों की मांग करता सुनाई दे रहा है।

  • एक जगह वह 5 लाख रुपये की डिमांड करता है।

  • वह कहता है कि “सरकारी गाड़ी के ड्राइवर को पैसे दे देना।”

  • एक अन्य ऑडियो में वह दोबारा जिले में ज्वाइनिंग मिलने की बात करता है और दलजीत को दुकान फिर से सस्पेंड करने की धमकी देता है।

  • वह यह भी कहता है कि “बनवारी लाल से भी मिठाई मंगवा देना”, जिस पर दलजीत पूछते हैं, “कितनी?” और जवाब मिलता है, “5… 5 हजार नहीं, 5 लाख!”

दलजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने यह ऑडियो अपने फोन पर रिकॉर्ड किया है और मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल, खाद्य विभाग के सचिव और कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत तक की है। उन्होंने बताया कि अधिकारी ने उनकी दुकान बंद कराने के बाद परेशान करना शुरू कर दिया और बार-बार रिश्वत की मांग की। जब हद हो गई तो उन्होंने सबूत के तौर पर बातचीत को रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया।

मामला जब मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए उठा, तो प्रदेश की खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि,

“अगर कोई भी अधिकारी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय व कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

You Might Also Like

नोएडा से 5 नाबालिग लड़कियां गायब होने से मच गया हड़कंप, छानबीन में जुटी पुलिस
आंध्र प्रदेश: हावड़ा-चेन्नई लाइन पर आपस में टकराई दो ट्रेनें, 10 की मौत 30 से ज्यादा घायल
पूर्व मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी पर मच गया बवाल, टीडीपी ने प्रदेश में किया बंद का ऐलान
देहरादून में आयोजित ‘आदि गौरव महोत्सव’ में सीएम धामी ने की सिरकत, जनजातीय समाज के सशक्तिकरण के लिए की कई घोषणाएँ
नई दिल्ली :डिजिटल भारत, गांवों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी जैसी पहलों ने विशेष रूप से देश के सुदूर हिस्सों में स्टार्टअप इकोसिस्टम के विकास को बढ़ावा दिया : गोयल
TAGGED:Audio of demandingFood Minister orders investigationRs 5 lakh bribeshop goes viralUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

EPFO अपडेट: क्या सच में ATM और UPI से तुरंत निकलेगा PF पैसा? जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई

The Hill India News
The Hill India News
June 18, 2026
धामी कैबिनेट ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी और निशानेबाज जसपाल राणा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक प्रस्ताव पारित
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास: विराट कोहली, केएल राहुल और सिद्धू को पीछे छोड़ वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, भारत की धमाकेदार जीत
ईरान ने डील में अमेरिका को दी मात? ट्रंप की ‘डील मास्टर’ छवि पर उठे सवाल, समझौते से मिले अरबों डॉलर के फायदे
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की अहम बैठक जारी, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर रोजगार और निवेश तक कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: दो सीटें, तीन उम्मीदवार और क्रॉस वोटिंग का सस्पेंस, NDA-INDIA दोनों की बढ़ी धड़कनें
400 करोड़ पार करते ही ‘पेड्डी’ मेकर्स का बड़ा दांव, फिल्म में जोड़े गए करीब 6 मिनट के नए सीन
गोविंदा-सुनीता के तलाक की अफवाहों पर बेटी टीना आहूजा का दर्द छलका, बोलीं- “मैं कोई संत नहीं हूं, ये बातें परेशान करती हैं”
ममता बनर्जी की सुरक्षा पर सियासी बवाल: डेरेक ओ’ब्रायन ने किया बड़ा दावा, बोले- ‘दीदी की हिफाजत के लिए रातभर देना पड़ा पहरा’
उद्धव ठाकरे पर फिर मंडराया जून संकट! कौन हैं वे 6 सांसद, जिनकी बगावत की चर्चाओं ने बढ़ाई शिवसेना (UBT) की चिंता?
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?