By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: ‘जय हिंद सभा’ में कांग्रेस ने सेना को किया सलाम, अमेरिकी राष्ट्रपति की आलोचना
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > ‘जय हिंद सभा’ में कांग्रेस ने सेना को किया सलाम, अमेरिकी राष्ट्रपति की आलोचना
उत्तराखंडफीचर्ड

‘जय हिंद सभा’ में कांग्रेस ने सेना को किया सलाम, अमेरिकी राष्ट्रपति की आलोचना

The Hill India News
Last updated: June 1, 2025 3:44 pm
The Hill India News
Published: June 1, 2025
Share
SHARE

रिपोर्ट – शेलेन्द्र शेखर कग्रेती 

Contents
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर तीखा विरोधभाजपा पर सेना के नाम पर सियासत का आरोपभारी जनसमूह, कार्यकर्ताओं में जोश

हल्द्वानी (नैनीताल)। रामलीला मैदान में रविवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित ‘जय हिंद सभा’ में भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में प्रदर्शित शौर्य और वीरता को सलाम किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर सेना के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया, वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर पर क्रॉस लगाकर उनका प्रतीकात्मक विरोध भी दर्ज कराया।

सभा की अध्यक्षता उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने की, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, राष्ट्रीय महासचिव काजी निज़ामुद्दीन, कांग्रेस नेता एवं रिटायर्ड सैन्य अधिकारी रोहित चौधरी, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश सहित कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कई वरिष्ठ नेता मंच पर उपस्थित रहे।
इस सभा में पूर्व सैनिकों की उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिनका पार्टी नेताओं ने विशेष सम्मान के साथ स्वागत किया।

नेताओं ने कहा कि भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत जिस प्रकार दुश्मनों को जवाब दिया, वह देश के लिए गौरव का क्षण है।

“देश पर जब-जब संकट आया है, हमारी सेना ने अपने साहस और समर्पण से उसे पीछे धकेला है। यह सभा सेना के अद्वितीय शौर्य को नमन करने का माध्यम है,”
— कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर तीखा विरोध

सभा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर पर प्रतीकात्मक क्रॉस (X) मार्क लगाकर विरोध जताया गया। कांग्रेस नेताओं ने अमेरिकी विदेश मंत्री द्वारा भारत की सैन्य कार्रवाई की पूर्व जानकारी होने की बात सार्वजनिक करने को ‘कूटनीतिक चूक’ बताया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब भारत की रक्षा रणनीति की जानकारी किसी विदेशी राष्ट्र को पहले से थी, तो यह राष्ट्र की सुरक्षा संप्रभुता के लिए गंभीर विषय है, और केंद्र सरकार को इसका जवाब देना चाहिए।

भाजपा पर सेना के नाम पर सियासत का आरोप

सभा में भाजपा पर आरोप लगाया गया कि वह हर सैन्य अभियान को चुनावी हथियार बनाती है, जबकि वास्तविक श्रेय उन जवानों और अधिकारियों को जाना चाहिए जो सीमा पर अपने प्राणों की बाजी लगाते हैं। कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि सेना की बहादुरी राष्ट्रीय गौरव का विषय है, न कि किसी पार्टी विशेष की संपत्ति।

भारी जनसमूह, कार्यकर्ताओं में जोश

इस सभा में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता कुमाऊं और गढ़वाल से पहुंचे। मैदान खचाखच भरा रहा और माहौल में जोश और उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने ‘जय हिंद, भारतीय सेना अमर रहे’ जैसे नारे लगाए और कई ने तिरंगे के रंग वाले परिधान पहन रखे थे।

May be an image of 3 people and text that says "प सभा"

May be an image of 5 people and text that says "जय हिन्द सभा"

May be an image of 4 people and text

May be an image of 4 people, temple and text that says "जय हिन्द सभ MES"

May be an image of 3 people, crowd and text that says "भूतपूर्व सैनिक"

May be an image of one or more people and crowd

You Might Also Like

Dehradun: लखवाड़ व्यासी व त्यूनी-प्लासू जल विद्युत परियोजना प्रभावितों को अब मिलेगा तीन गुना मुआवजा
कन्नूर सेंट्रल जेल से फरार हुआ सौम्या रेप-मर्डर केस का दोषी गोविंदाचामी, हाई अलर्ट पर पुलिस
नई दिल्ली : भारत तुर्की के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है: प्रधानमंत्री मोदी
US News: कानूनी झटकों के बाद झुके ट्रंप; शिकागो, लॉस एंजिल्स और पोर्टलैंड से नेशनल गार्ड की वापसी का ऐलान
उत्तराखंड में सीएम धामी का सख्त रुख: समीक्षा बैठक में बिना तैयारी के पहुंचे अधिकारियों को लगाई फटकार, 15 जून तक लंबित घोषणाओं पर दिए ये निर्देश
TAGGED:Congresscriticized the US PresidentJai Hind Sabhasaluted the army
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डस्पोर्ट्स

बारिश ने रोका भारत-अफगानिस्तान मुकाबला, बिना गेंद खेले सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया; 1 अक्टूबर को अगला मैच

The Hill India News
The Hill India News
September 28, 2026
लालकुआं में महिला आत्महत्या मामले का बड़ा खुलासा! आपत्तिजनक फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल करने वाला आरोपी आशिक अली गिरफ्तार, मोबाइल बरामद
बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत! आज से तीन दिन नहीं होगी देशव्यापी हड़ताल, IBA-UFBU की बातचीत के बाद टला आंदोलन
उत्तरकाशी में बर्फबारी का कहर! गोमुख-तपोवन में फंसे 121 ट्रेकर सुरक्षित निकाले गए, 136 पर्वतारोहियों के लिए 3 हेलीकॉप्टर रवाना; दो दिन बाद फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा
‘गुगली मास्टर’ हरीश रावत की अगली गेंद कहां गिरेगी? त्रिवेंद्र सिंह रावत के तंज से गरमाई हरिद्वार की सियासत
‘उत्तराखंड को दूसरा नेपाल मत बनाओ’, किशाऊ बांध के खिलाफ सड़कों पर उतरे 20 गांवों के लोग; बोले- पहले हमारी जमीन और विरासत बचाओ
ED के दरवाजे पर गले में मां की तस्वीर लेकर पहुंचे हरीश रावत, 2016 भर्ती घोटाले की जांच में पूछताछ; जानिए पूरा मामला
कभी मैदान पर था जलवा, आज कोई टैक्सी चला रहा तो कोई बस स्टॉप साफ कर रहा; विनोद कांबली समेत इन 8 क्रिकेटरों की जिंदगी ने बदली करवट
The Vvaan Box Office Collection Day 1: पहले दिन छाया ‘द वन’ का जादू, सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म ने मचाई धूम; 50वें दिन ‘हनुमान अंश’ से आगे निकली कमाई
जंगल से घास-लकड़ी लाकर पिता ने पढ़ाया, बेटी बनीं वैज्ञानिक तो बेटे ने भी रचा इतिहास; अब मनीष बने डिप्टी जेलर
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?