By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला, 40 से अधिक लड़ाकू विमान तबाह
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > फीचर्ड > यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला, 40 से अधिक लड़ाकू विमान तबाह
फीचर्डविदेश

यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला, 40 से अधिक लड़ाकू विमान तबाह

The Hill India News
Last updated: June 1, 2025 2:56 pm
The Hill India News
Published: June 1, 2025
Share
SHARE

कीव/मॉस्को, एजेंसी। रूस-यूक्रेन युद्ध के तीसरे साल में यूक्रेन ने रविवार को रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया। इस हमले में रूस के कई सैन्य हवाई अड्डों को निशाना बनाया गया। यूक्रेनी सुरक्षा सेवा (SBU) द्वारा किए गए इस हमले में 40 से ज्यादा रूसी स्ट्रैटेजिक बॉम्बर्स को नुकसान पहुंचने की खबर है।

Contents
पूर्वी साइबेरिया तक पहुंचा यूक्रेनी ड्रोनखास रणनीतिक ऑपरेशन का हिस्सादो पुलों पर भी हमले, सात की मौतरूस की तरफ से चुप्पीयुद्ध में नया मोड़

सूत्रों के मुताबिक, यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के ओलेन्या एयरबेस और बेलाया एयरबेस समेत कई ठिकानों को निशाना बनाया। बताया गया कि हमले के बाद कुछ विमानों में आग लग गई। यह हमले ऐसे समय में हुए हैं जब रूस ने भी यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले किए हैं।

पूर्वी साइबेरिया तक पहुंचा यूक्रेनी ड्रोन

रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन ने रूस के पूर्वी साइबेरिया में स्थित एयरबेस 0106 को भी निशाना बनाया, जो यूक्रेनी सीमा से हजारों किलोमीटर दूर है। साइबेरिया के इरकुत्स्क क्षेत्र के गवर्नर ने पुष्टि की कि श्रीदनी गांव में एक सैन्य इकाई पर यूक्रेनी रिमोट कंट्रोल्ड UAV (ड्रोन) द्वारा हमला किया गया।

यह पहली बार है जब यूक्रेनी ड्रोन इतनी गहराई तक रूस की सीमा में घुसे हैं, जो युद्ध में एक नया मोड़ साबित हो सकता है।

खास रणनीतिक ऑपरेशन का हिस्सा

सूत्रों के अनुसार, यह हमला यूक्रेनी सिक्योरिटी सर्विस SBU और गुप्त सैन्य इकाइयों द्वारा मिलकर अंजाम दिया गया। इसका उद्देश्य रूस के उन बॉम्बर्स को खत्म करना है जो यूक्रेन पर हमले में शामिल रहे हैं। बेलाया एयरबेस पर हुए हमले से आगजनी की पुष्टि भी हुई है।

दो पुलों पर भी हमले, सात की मौत

रविवार को ही रूस के दो पुलों पर भी ड्रोन हमले किए गए। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, इन हमलों में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है। इन पुलों का इस्तेमाल सैन्य आपूर्ति के लिए किया जाता रहा है।

रूस की तरफ से चुप्पी

रूस की तरफ से इस पूरे घटनाक्रम पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि इरकुत्स्क के गवर्नर ने हमले की पुष्टि की है। विश्लेषकों का मानना है कि रूस या तो इस हमले की गंभीरता को छुपा रहा है, या फिर बड़े जवाबी कदम की तैयारी कर रहा है।

युद्ध में नया मोड़

इस हमले को युद्ध का रणनीतिक टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है। यह दर्शाता है कि यूक्रेन अब सिर्फ रक्षात्मक नहीं, बल्कि आक्रामक रणनीति के तहत रूस के गहरे सैन्य ठिकानों पर वार कर रहा है। विशेषज्ञ मानते हैं कि इस ऑपरेशन के बाद रूस की हवाई ताकत और मनोबल दोनों पर असर पड़ेगा।

https://thehillindia.com/wp-content/uploads/2025/06/rusian.mp4

You Might Also Like

थराली आपदा: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, हेलीकॉप्टर से छह घायल एम्स ऋषिकेश रेफर – सीएम धामी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
बॉम्बे हाई कोर्ट के जज से 6 लाख की डिजिटल ठगी, गूगल से मिले गलत कस्टमर केयर नंबर से हुए साइबर शिकार
वाशिंगटन डीसी : निर्मला सीतारमन ने वाशिंगटन डीसी में आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा से मुलाकात की
Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन, निर्माण कार्यों की करी समीक्षा
उत्तर भारत में मानसून का कहर: उत्तराखंड और यूपी में भारी बारिश, कई जिलों में स्कूल बंद
TAGGED:40 fighter planes destroyedRussiaUkraine's biggest drone attack
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तर प्रदेशक्राइमफीचर्ड

डेटिंग ऐप पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग का खेल! शादी के सपने दिखाकर करोड़ों की वसूली का आरोप, 5 लोग पहुंचे जेल

The Hill India News
The Hill India News
August 8, 2026
कश्मीर में आतंक की ‘ऑनलाइन फैक्ट्री’ पर बड़ा प्रहार! 5 जिलों में सुबह-सुबह ताबड़तोड़ छापेमारी, 5000 लोगों से पूछताछ के बाद सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन
IND vs SL: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, साई सुदर्शन बाहर! नंबर-3 पर देवदत्त पडिक्कल का दावा मजबूत
अकाली दल का बड़ा ऐलान: महिला आरक्षण और परिसीमन बिल का करेगा समर्थन, क्या फिर करीब आ रहे BJP और SAD?
भागीरथी में सीवेज बहाने के आरोप पर NGT सख्त, देवप्रयाग नगर पालिका से मांगी विस्तृत रिपोर्ट; 16 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई
हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे ने भरी हुंकार—‘लाओ, लाओ कांग्रेस लाओ’, चुनावी रण के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश
छत्तीसगढ़ में धर्म परिवर्तन पर नया कानून लागू: 60 दिन पहले प्रशासन को देनी होगी सूचना, प्रस्तावित धर्म परिवर्तन की जानकारी होगी सार्वजनिक
दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड! अगस्त के पहले हफ्ते में 127 मिमी पानी, 7 डिग्री तक गिरा तापमान; गुरुग्राम में रेड अलर्ट से बढ़ी चिंता
हिमाचल के चंबा में भीषण बस हादसा: पहाड़ी से सड़क पर आ गिरी बस, 7 लोगों की मौत; कई घायल, मौके पर मचा हड़कंप
उत्तराखंड के लाखों श्रमिकों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब हर महीने 7 तारीख तक खाते में आएगी मजदूरी, ओवरटाइम का मिलेगा दोगुना पैसा; महिलाओं को समान काम का समान वेतन
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?