By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: आधार कार्ड व अन्य सरकारी दस्तावेज बनाते समय उनका सही प्रकार से हो सत्यापनः धामी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > आधार कार्ड व अन्य सरकारी दस्तावेज बनाते समय उनका सही प्रकार से हो सत्यापनः धामी
उत्तराखंड

आधार कार्ड व अन्य सरकारी दस्तावेज बनाते समय उनका सही प्रकार से हो सत्यापनः धामी

The Hill India Desk
Last updated: May 22, 2025 2:36 pm
The Hill India Desk
Published: May 22, 2025
Share
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चाधिकारियों को निर्देश दिये कि भ्रष्टाचार के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाया जाए। टोल फ्री नम्बर 1064 का व्यापक स्तर पर प्रचार किया जाए। मुख्यमंत्री ने धर्मांतरण से संबंधित मामलों में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जनपदों में सत्यापन अभियान लगातार जारी रखने के साथ ही संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति की जानकारी मिलने पर तत्काल और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि आधार कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेजों को बनाने समय उनका सही प्रकार से सत्यापन किया जाए। गलत दस्तावेज जारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिक्रमण के विरुद्ध चल रहे अभियान को निरंतर जारी रखा जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि जो भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई जा चुकी है, वहां दोबारा अतिक्रमण न हो। शत्रु संपत्तियों पर हुए अतिक्रमण का भी विस्तृत आंकलन कर उसकी जानकारी प्रस्तुत की जाए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी भवनों के निर्माण कार्यों में स्थानीय श्रमिकों को प्राथमिकता देने के साथ ही भवनों के निर्माण में राज्य की सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक पर्वतीय वास्तुशैली को प्रमुखता दी जाए। अधिकारियों को बॉर्डर क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश भी उन्होंने दिए हैं।
बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, अपर पुलिस महानिदेशक वी.मुरूगेशन, ए.पी. अंशुमन, सचिव विनोद कुमार सुमन, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रखने के निर्देश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यभर में सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को निरंतर और सख्ती से जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भूमि पहले ही अतिक्रमण से मुक्त कराई जा चुकी है, वहां दोबारा अतिक्रमण न होने पाए, इसके लिए निगरानी तंत्र को मजबूत किया जाए। साथ ही शत्रु संपत्तियों पर हुए अतिक्रमण का विस्तृत आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा गया।

स्थानीय श्रमिकों को प्राथमिकता और वास्तुशैली की पहचान
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  सरकारी भवनों के निर्माण में स्थानीय श्रमिकों को प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे न केवल स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, बल्कि राज्य की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी। उन्होंने यह भी कहा कि भवनों के निर्माण में उत्तराखंड की पारंपरिक पर्वतीय वास्तुकला और सांस्कृतिक पहचान को प्राथमिकता दी जाए, ताकि राज्य की अनूठी पहचान संरक्षित रह सके।

सीमा क्षेत्रों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से धर्मांतरण से जुड़े मामलों में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने चेताया कि राज्य की सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बॉर्डर क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

You Might Also Like

RTI : उत्तराखंड शासन ने सूचना आयोग के निर्देश पर जारी किया शासनादेश संख्या 704
प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंडवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामना दी
खटीमा: ‘कांग्रेस ने नाबालिग को बनाया टूलकिट’, चंपावत केस पर बरसीं भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि भट्ट
वन नेशन वन इलेक्शन से डबल होगी विकास रफ्तारः पूर्व राष्ट्रपति
उत्तराखण्ड : प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं, कहा- 2025 तक सर्वश्रेष्ठ राज्य बनेगा उत्तराखंड- मुख्यमंत्री धामी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

UPL क्लोजिंग से पहले गरमाया विवाद: मासूम शर्मा के शो के खिलाफ UKD का प्रदर्शन, स्टेडियम के बाहर नारेबाजी से बढ़ा सियासी पारा

The Hill India News
The Hill India News
October 1, 2026
हरिद्वार को बड़ी सौगात: अब यहीं तैयार होंगे MBBS डॉक्टर, ESI मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी; 50 सीटों से होगी शुरुआत
‘एक कचौड़ी, दो समोसा… इन मर्दों का क्या भरोसा’ से ‘नारी अपने आप की’ तक, दिल्ली की सड़कों पर गूंजा Gen Z का गुस्सा; DU-JNU-जामिया की छात्राओं ने उठाए महिला सुरक्षा पर सवाल
सूखती धाराओं से फिर बहने लगी हेवल नदी… उत्तराखंड के IFS धर्म सिंह मीणा को Eco-Warrior Award 2026, वैज्ञानिक मॉडल ने बदली जलस्रोतों की तस्वीर
10 लाख का बिजली बिल नहीं भरा तो कट गई BSNL टावर की बिजली, 15 ग्राम सभाओं में नेटवर्क ठप… फोन हुए ‘शोपीस’, ग्रामीण बोले- आपात स्थिति में कैसे बचेंगे?
‘पलटूराम’ से ‘वोट चोरी’ तक… हरिद्वार में हरीश रावत के तीखे तेवर, ‘टाइगर इज बैक’ पोस्टर के साथ निकली धन्यवाद संवाद यात्रा
दिवाली पर पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख! पूरी तरह बैन नहीं, लेकिन 24 घंटे पटाखे चलाने की भी नहीं मिलेगी छूट; तय समय पर ही इस्तेमाल के संकेत
I.N.D.I.A. ब्लॉक की बैठक में बड़ा ऐलान! खड़गे ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा, SIR से लेकर बैलेट पेपर तक 6 बड़ी मांगों पर जोर
महेंद्र भट्ट के गृह क्षेत्र में ABVP को बड़ा झटका! नागनाथ पोखरी छात्रसंघ चुनाव में आर्यन ग्रुप का दबदबा, सभी प्रमुख पदों पर जीत
झबरेड़ा डबल मर्डर का आरोपी अमन मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; बहन और पड़ोसी युवक की हत्या के बाद चार दिन से था फरार
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?