By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: विश्व कल्याण के लिए शक्ति जरूरी, भारत आज बड़े भाई की भूमिका में – मोहन भागवत
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > विश्व कल्याण के लिए शक्ति जरूरी, भारत आज बड़े भाई की भूमिका में – मोहन भागवत
देशफीचर्ड

विश्व कल्याण के लिए शक्ति जरूरी, भारत आज बड़े भाई की भूमिका में – मोहन भागवत

The Hill India News
Last updated: May 17, 2025 1:18 pm
The Hill India News
Published: May 17, 2025
Share
SHARE

जयपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने शनिवार को जयपुर के हरमाड़ा स्थित रविनाथ आश्रम में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व में प्रेम और सौहार्द की भाषा तभी सुनी जाती है जब आपके पास शक्ति होती है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि भारत आज वैश्विक मंच पर ‘बड़े भाई’ की भूमिका निभा रहा है और विश्व कल्याण ही उसका प्रमुख धर्म है।

Contents
“धर्म के जरिए मानवता की उन्नति संभव”“संत समाज कर रहा धर्म रक्षा का कार्य”

भागवत ने कहा कि भारत किसी से द्वेष नहीं रखता, लेकिन जब तक देश के पास सामर्थ्य नहीं होगा, तब तक उसकी बातों का प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आज भारत की शक्ति और उसका संयम दोनों ही विश्व देख रहा है।

“धर्म के जरिए मानवता की उन्नति संभव”

अपने भाषण में भागवत ने भगवान राम और भामाशाह जैसे महापुरुषों के उदाहरण देते हुए त्याग, सेवा और धर्म की महत्ता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि धर्म ही वह माध्यम है जिससे मानवता की उन्नति संभव है, और भारत का यह कर्तव्य बनता है कि वह विश्व को धर्म का मार्ग दिखाए।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत दुनिया का सबसे प्राचीन देश है और हिंदू धर्म की भूमिका मानवता के कल्याण में हमेशा से केंद्रीय रही है।

“संत समाज कर रहा धर्म रक्षा का कार्य”

मोहन भागवत ने कार्यक्रम में उपस्थित संतों की सराहना करते हुए कहा कि ऋषि-संतों की परंपरा आज भी धर्म की रक्षा में सक्रिय है। उन्होंने रविनाथ महाराज के साथ अपने संबंधों को साझा करते हुए कहा कि ऐसे संतों की करुणा ही उन्हें समाज सेवा की प्रेरणा देती है।

कार्यक्रम के दौरान भावनाथ महाराज ने मोहन भागवत का अभिनंदन किया। इस अवसर पर संघ के कई वरिष्ठ प्रचारक एवं बड़ी संख्या में अनुयायी भी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

विजय दिवस: की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने किया आर्मी हाउस का दौरा, भारतीय सेना ने स्वदेशी अत्याधुनिक तकनीकों का किया प्रदर्शन
PM मोदी ने देश को दी विजयादशमी की बधाई, रक्षा मंत्री ने जवानों के साथ करी शस्त्र पूजा
Uttarakhand: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परीक्षा प्रकरण की जांच एसआईटी करेगी – मुख्य सचिव
नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ड्रोन के एक्सपीरियंस स्टूडियो का शुभारंभ किया
Mumbai: ₹2000 के बंद होने का असर रियल एस्टेट कारोबार पर भी पड़ा, अब कैश में ज्यादा प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं लोग
TAGGED:India today is in the role of an elder brotherMohan BhagwatPower is necessary for world welfare
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड BJP में मंथन का दौर तेज: राज्यसभा सीट पर आज बनेगा नामों का पैनल, नई टीम के साथ कोर ग्रुप की अहम बैठक

The Hill India News
The Hill India News
September 25, 2026
छात्र संघ चुनाव में 50% आरक्षण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सभी याचिकाएं खारिज; अब इसी व्यवस्था के तहत होंगे चुनाव
हरिद्वार से चुनाव लड़ेंगे हरीश रावत? एक बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल, CM धामी की तारीफ और दिनेश अग्रवाल के तंज से गरमाया माहौल
होर्मुज खोलने के लिए ईरान का अमेरिका को 7 दिन का फॉर्मूला, सामने रखीं बड़ी शर्तें; क्या अब थमेगा महीनों से जारी युद्ध?
बैंक हड़ताल से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, 26 सितंबर तक खाते में आएगा सितंबर का वेतन-पेंशन; सरकार ने जारी किए निर्देश
उत्तराखंड में मौसम फिर बदलेगा करवट, 26 सितंबर को अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना
मुख्य चुनाव आयुक्त विवाद पर सीएम धामी का बड़ा बयान, बोले- हर फैसले की होती है तय प्रक्रिया; मामले को बेवजह दिया जा रहा राजनीतिक तूल
Rajasthan Mayor Election 2026: जयपुर, जोधपुर और कोटा में BJP की जीत, 10 में से 9 नगर निगमों में भाजपा के मेयर; गहलोत के गृह क्षेत्र जोधपुर में भी कांग्रेस हारी
देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल: 22 दरोगाओं के तबादले, कई थानों और चौकियों में बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट
UPI Payment पर 18% GST का क्या होगा? 7 अक्टूबर को हो सकता है बड़ा फैसला, जानिए MDR से जुड़ा पूरा मामला
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?