By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: बुजुर्ग के बच्ची से दुष्कर्म मामले में लोगों ने किया कमीश्नर कार्यालय का घेराव
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > बुजुर्ग के बच्ची से दुष्कर्म मामले में लोगों ने किया कमीश्नर कार्यालय का घेराव
उत्तराखंडक्राइमदेश

बुजुर्ग के बच्ची से दुष्कर्म मामले में लोगों ने किया कमीश्नर कार्यालय का घेराव

The Hill India Desk
Last updated: May 1, 2025 3:34 pm
The Hill India Desk
Published: May 1, 2025
Share
SHARE

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
नैनीताल। 65 साठ के बुजुर्ग द्वारा 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला शांत होने का नाम नही ले रहा है। बुर्जुर्ग की गिरफ्तारी के बाद भी लोगों का आक्रोश फूट रहा है। गुरूवार को नैनीताल के व्यापारियों ने बाजार बंद रखा और इस दौरान लोगों ने कुमाड कमीश्नर कार्यालय का घेराव किया। सरोवर नगरी नैनीताल बुधवार रात से अशांत है। बुधवार देर शाम एक 65 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप की खबर जब नैनीताल में फैली तो आक्रोशित लोग सड़कों पर उतर आए। देर रात काफी हंगामा, तोड़फोड़ और प्रदर्शन हुआ था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था। प्रदर्शनकारी उसे उनके हवाले करने की मांग कर रहे थे।
बीती रात में पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया था। गुरूवार की सुबह फिर स्थानीय लोग और हिंदूवादी संगठन सड़कों पर उतर आए। आक्रोशित लोग आरोपी के घर की ओर निकल पडे। नैनीताल की पर्वतीय भौगोलिक परिस्थितियों के कारण पुलिस को प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिये काफी मशक्कत करनी पड़ी। नैनीताल की माल रोड से लेकर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के कार्यालय और कोतवाली समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गुस्साए लोगों ने जुलूस निकाला। नैनीताल में हजारों की संख्या में लोगों ने एकत्र होकर माल रोड में जुलूस निकाल कर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के कार्यालय का घेराव किया। साथ ही आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। घटना के विरोध में व्यापारियों ने नैनीताल में होटल और दुकानें बंद कर दी हैं। इसके अलावा जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं ने भी अपना विरोध प्रकट किया। प्रदर्शन को देखते हुए नैनीताल में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। घटना के बाद से प्रदर्शनकारी लगातार आरोपी के घर पहुंच कर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की कई बार पुलिस के साथ झड़प भी देखने को मिली है। वहीं 12 साल की नाबालिग से 3 महीने से दुष्कर्म करने के मामले के विशेष समुदाय के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर मेडिकल कराए जाने के बाद जेल भेज दिया है।
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को प्रदर्शनकारियों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. प्रदर्शनकारियों ने उनको ज्ञापन भी सौंपा। कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और अफसोसजनक है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वे लोगों से शांति, भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करतें है। मामले की जांच के बाद कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

Uttarakhand : देर रात सड़क पर उतरीं DM सोनिका , PWD अफसरों को लगाई फटकार, दिए दिशा निर्देश
उत्तराखण्ड: देहरादून DM सोनिका ने आज कलेक्ट्रेट सभागार जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक की अध्यक्षता की
दिल्ली :आज भारत सरकार ने रूसी दूतावास के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई
अग्निवीर योजना को लेकर बड़ी खबर: भारतीय सेना ने किया इंटरनल सर्वे, करेगी ये 5 बड़े बदलाव
नई दिल्ली : नई शिक्षा नीति के अंग के रूप में शिक्षा और निपुणता, दोनों पर समान जोर दिया जा रहा है – प्रधानमंत्री मोदी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

‘मोदी सरकार के 12 साल: विश्वास, विकास और जनकल्याण की मिसाल’, खटीमा में सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- विश्व पटल पर मजबूत हुआ भारत

The Hill India News
The Hill India News
June 13, 2026
आस्था का सैलाब और मौसम की चुनौती: तुंगनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, चंद्रशिला ट्रैक पर दोपहर 12 बजे के बाद नो-एंट्री
राहुल गांधी के रद्द उत्तराखंड दौरे पर सियासी घमासान: सीएम धामी और कांग्रेस में ‘सुरक्षा प्रोटोकॉल’ बनाम ‘चुनावी पर्यटन’ की जंग
उत्तराखंड में लागू हुई ‘महक क्रांति नीति 2026’, चंपावत-नैनीताल में बनेगी देश की पहली ‘सिनेमन वैली’; 91,000 किसानों की बदलेगी किस्मत
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम, अगले 5 दिन उत्तर भारत में आंधी-तूफान का तांडव; जानें यूपी में कब आएगा मॉनसून
आज से पीएम मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया का ऐतिहासिक दौरा; राफेल जेट और स्कॉर्पीन पनडुब्बी पर टिकीं दुनिया की नजरें
लक्सर में दरिंदगी की हदें पार; मायके में घुसकर पत्नी पर कांच की बोतल से हमला, फिर सरेआम दे दिया ‘तीन तलाक’
IMA की 158वीं पासिंग आउट परेड आज, पहली बार 9 महिला कैडेट्स ‘अंतिम पग’ पार कर रचेंगी इतिहास; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी गवाह
अचानक ठप हुए फेसबुक और इंस्टाग्राम, ‘मेटा का सर्वर डाउन’ होने से दुनिया भर में मची खलबली, करोड़ों यूजर्स परेशान
‘पीएम मोदी कलयुग में भगवान का अवतार’ उत्तराखंड में धामी सरकार के मंत्री का अजीबो-गरीब  बयान
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?