By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश की रहस्यमयी हत्या, पत्नी मुख्य संदिग्ध के तौर पर जांच के घेरे में
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > क्राइम > कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश की रहस्यमयी हत्या, पत्नी मुख्य संदिग्ध के तौर पर जांच के घेरे में
क्राइमदेशफीचर्ड

कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश की रहस्यमयी हत्या, पत्नी मुख्य संदिग्ध के तौर पर जांच के घेरे में

The Hill India News
Last updated: April 21, 2025 2:58 am
The Hill India News
Published: April 21, 2025
Share
SHARE

बेंगलुरु: कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश की चौंकाने वाली हत्या ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। रविवार को बेंगलुरु के HSR लेआउट स्थित उनके आवास से उनका शव खून से लथपथ हालत में बरामद किया गया। शुरुआती जांच में पुलिस ने हत्या के लिए किसी धारदार हथियार के इस्तेमाल की पुष्टि की है।

हत्या के वक्त घर में ओम प्रकाश की पत्नी, बेटी और एक तीसरा शख्स मौजूद था। पुलिस इन तीनों से पूछताछ कर रही है और प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर पत्नी को मुख्य संदिग्ध मानकर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, ओम प्रकाश के पेट और सीने पर धारदार हथियार से कई बार वार किए गए, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के तुरंत बाद घर के किसी भी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना नहीं दी। मामले की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी, जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे।

बेंगलुरु के एडिशनल पुलिस कमिश्नर विकास कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व डीजीपी के बेटे से संपर्क किया गया है, और उसकी शिकायत के आधार पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जाएगी। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

68 वर्षीय ओम प्रकाश 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और मूल रूप से बिहार के चंपारण जिले के रहने वाले थे। उन्होंने भूविज्ञान में एमएससी की डिग्री ली थी और 1 मार्च 2015 को उन्हें कर्नाटक का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था। वे एक अनुभवी और सम्मानित अधिकारी माने जाते थे।

सूत्रों के अनुसार, ओम प्रकाश और उनकी पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से वैवाहिक मतभेद चल रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि दोनों के बीच आर्थिक मामलों को लेकर भी तनाव था। उनके दो संतानें—एक बेटा और एक बेटी हैं।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच में जुटी हुई है। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया है। मामला फिलहाल गंभीर घरेलू हिंसा और हत्या के बीच के किसी कारण से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है।

https://thehillindia.com/wp-content/uploads/2025/04/DGP-KTK.mp4

You Might Also Like

हरिद्वार अपहरण कांड खुलासा: तंत्र-मंत्र के लिए अगवा हुआ 3 साल का मासूम 20 घंटे में सकुशल बरामद; तांत्रिकों के चंगुल से पुलिस ने ऐसे बचाई जिंदगी
ओवैसी का बड़ा बयान: “पहलगाम हमले का बदला लिया जाए, ऑपरेशन सिंदूर चलता रहना चाहिए”
विकसित भारत ‘जी राम जी’ बिल पर सियासत तेज़, संसद से पारित बिल की अब स्थायी समिति करेगी समीक्षा
नई दिल्ली :केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने निजी चैनलों को चेतावनी जारी की
जल सेवा के ‘प्रथम पंक्ति के योद्धाओं’ का मान: देहरादून में विश्व प्लम्बर दिवस पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित
TAGGED:former DGPinvestigationKarnatakamurderMysteriousOm Prakashprime suspect
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

सरकारी नौकरियों में SC-ST-OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट में सुनवाई, सरकार को नोटिस; 6 हफ्ते में जवाब तलब

The Hill India News
The Hill India News
September 21, 2026
लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, हरिद्वार पुलिस ने आरोपी को दबोचा; जेल में बंद कथित पत्नी पर भी साजिश में शामिल होने का आरोप
चार साल पुराने जमीन विवाद में खूनी वारदात, 66 वर्षीय महिला की दराती-पत्थरों से हत्या; 70 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
सैन्यधाम पर कांग्रेस का हल्लाबोल, ‘हिसाब दो’ के नारों से गूंजा धरना; गणेश जोशी के इस्तीफे की मांग
देहरादून छात्रसंघ चुनाव में NSUI का बड़ा ऐलान, DAV से सौरभ सेमवाल और DBS से अभिनव कफलिया को टिकट; छात्र मुद्दों पर रहेगा फोकस
पहाड़ के गर्म पानी से बनेगी बिजली! जियोथर्मल ऊर्जा पर उत्तराखंड का बड़ा फोकस, लद्दाख और आइसलैंड जाएगी विशेषज्ञों की टीम
GST कार्रवाई के विरोध में हरिद्वार में व्यापारियों का बड़ा प्रदर्शन, दुकानें बंद कर निकाला विरोध मार्च; चाबियां सौंपने और बड़े आंदोलन की चेतावनी
जापान की टीम में ‘बिहारी बाबू’ अभिषेक आनंद! IIT कानपुर से पढ़ाई, जापान में नौकरी और फिर नेशनल क्रिकेट टीम तक पहुंचने की कहानी
श्रद्धा भक्ति आश्रम हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार का इनामी आरोपी बागपत से गिरफ्तार
उत्तराखंड लौटे हरीश रावत तो गरमाई सियासत, भाजपा ने रोड शो पर साधा निशाना; ‘राजनीतिक ड्रामा’ बताकर उठाए सवाल
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?