By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: सशक्त उत्तराखंड के लिए प्रस्तावित चिंतन शिविर फिलहाल स्थगित, प्रशासनिक फेरबदल की चर्चाएं तेज़
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > सशक्त उत्तराखंड के लिए प्रस्तावित चिंतन शिविर फिलहाल स्थगित, प्रशासनिक फेरबदल की चर्चाएं तेज़
उत्तराखंडफीचर्ड

सशक्त उत्तराखंड के लिए प्रस्तावित चिंतन शिविर फिलहाल स्थगित, प्रशासनिक फेरबदल की चर्चाएं तेज़

The Hill India News
Last updated: April 16, 2025 1:41 pm
The Hill India News
Published: April 16, 2025
Share
SHARE

उत्तराखंड सरकार द्वारा “सशक्त उत्तराखंड” अभियान के तहत प्रस्तावित चिंतन शिविर को फिलहाल टाल दिया गया है। यह शिविर 25 से 27 अप्रैल के बीच नैनीताल में आयोजित होना था, लेकिन अब इसे अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है, हालांकि नई तारीख की घोषणा अभी नहीं हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, इस शिविर को स्थगित करने के पीछे राज्य में संभावित प्रशासनिक बदलाव एक अहम कारण माना जा रहा है। मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने भी शिविर के स्थगित होने की पुष्टि की है। संभावना जताई जा रही है कि नौकरशाही में बदलाव के बाद ही इस आयोजन को नई तारीख पर आयोजित किया जाएगा।

पिछले कुछ समय से राज्य में अफसरों के तबादलों को लेकर चर्चाएं गर्म हैं। मुख्यमंत्री स्तर पर भी अधिकारियों से बैठकों का दौर जारी रहा है। सचिवालय से लेकर ज़िला स्तर तक कई पदों पर बदलाव को लेकर लगभग सहमति बन चुकी है। हालांकि कुछ जिलों में डीएम की नियुक्ति को लेकर असमंजस के चलते बदलाव की सूची अभी तक जारी नहीं की गई है।

शिविर को टालने का एक और कारण चारधाम यात्रा की तैयारियां भी बताई जा रही हैं। 30 अप्रैल से यात्रा शुरू होनी है, और अधिकारियों का एक साथ नैनीताल में एकत्र होना यात्रा की तैयारियों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए संभावना है कि अब यह शिविर मई माह में आयोजित किया जाएगा।

नैनीताल स्थित आरएस टोलिया उत्तराखंड एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन को इस बार के चिंतन शिविर का स्थल चुना गया था, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ अफसरों को भाग लेना था। इस शिविर में पर्यटन, ग्रामीण रोजगार, आयुष वेलनेस, कौशल विकास जैसे विषयों पर चर्चा और प्रेजेंटेशन होने थे।

गौरतलब है कि पूर्व में एक चिंतन शिविर मसूरी में आयोजित हो चुका है, जब एसएस संधू मुख्य सचिव थे। यह पहला अवसर होता जब आनंद वर्धन मुख्य सचिव के तौर पर अधिकारियों से संवाद करते।

You Might Also Like

उत्तराखंड में अपर सचिव और दारोगा के बीच नोकझोंक, वीडियो वायरल होते ही पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल माध्यम से किया, माँ नन्दा-सुनन्दा महोत्सव-2024 के शुभारम्भ
नागपुर में दरिंदगी: नंदनवन में नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार, वीडियो बनाकर दी धमकी; एक गिरफ्तार और दो हिरासत में
बड़ी ख़बर: गैरसैंण में आज भाजपा विधान मंडल दल की महत्वपूर्ण बैठक
गुजरात : मोरबी में हुई त्रासदी के बाद लोगों की मौत से पूरा देश शोक में : प्रधानमंत्री मोदी
TAGGED:administrativeChintan ShivirintensifyingpostponedUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तर प्रदेशक्राइमफीचर्ड

डेटिंग ऐप पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग का खेल! शादी के सपने दिखाकर करोड़ों की वसूली का आरोप, 5 लोग पहुंचे जेल

The Hill India News
The Hill India News
August 8, 2026
कश्मीर में आतंक की ‘ऑनलाइन फैक्ट्री’ पर बड़ा प्रहार! 5 जिलों में सुबह-सुबह ताबड़तोड़ छापेमारी, 5000 लोगों से पूछताछ के बाद सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन
IND vs SL: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, साई सुदर्शन बाहर! नंबर-3 पर देवदत्त पडिक्कल का दावा मजबूत
अकाली दल का बड़ा ऐलान: महिला आरक्षण और परिसीमन बिल का करेगा समर्थन, क्या फिर करीब आ रहे BJP और SAD?
भागीरथी में सीवेज बहाने के आरोप पर NGT सख्त, देवप्रयाग नगर पालिका से मांगी विस्तृत रिपोर्ट; 16 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई
हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे ने भरी हुंकार—‘लाओ, लाओ कांग्रेस लाओ’, चुनावी रण के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश
छत्तीसगढ़ में धर्म परिवर्तन पर नया कानून लागू: 60 दिन पहले प्रशासन को देनी होगी सूचना, प्रस्तावित धर्म परिवर्तन की जानकारी होगी सार्वजनिक
दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड! अगस्त के पहले हफ्ते में 127 मिमी पानी, 7 डिग्री तक गिरा तापमान; गुरुग्राम में रेड अलर्ट से बढ़ी चिंता
हिमाचल के चंबा में भीषण बस हादसा: पहाड़ी से सड़क पर आ गिरी बस, 7 लोगों की मौत; कई घायल, मौके पर मचा हड़कंप
उत्तराखंड के लाखों श्रमिकों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब हर महीने 7 तारीख तक खाते में आएगी मजदूरी, ओवरटाइम का मिलेगा दोगुना पैसा; महिलाओं को समान काम का समान वेतन
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?