By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : कृषि की स्थिति की साप्ताहिक समीक्षा हर सोमवार को करेंगे- कृषि मंत्री शिवराज सिंह
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : कृषि की स्थिति की साप्ताहिक समीक्षा हर सोमवार को करेंगे- कृषि मंत्री शिवराज सिंह
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : कृषि की स्थिति की साप्ताहिक समीक्षा हर सोमवार को करेंगे- कृषि मंत्री शिवराज सिंह

The Hill India News
Last updated: January 13, 2025 2:55 pm
The Hill India News
Published: January 13, 2025
Share
SHARE

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय की समीक्षा बैठक में कहा कि कृषि और किसान देश और देश की जनता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और हर सप्ताह कुछ न कुछ स्थितियों में परिवर्तन होता है। इसलिए हमने फैसला किया है कि, कृषि की स्थिति की साप्ताहिक समीक्षा हर सोमवार को करेंगे। अपवाद स्वरूप अगर कोई ऐसा कारण आ गया कि, नहीं हो सकती है तो एक-दो दिन आगे पीछे करेंगे लेकिन साप्ताहिक समीक्षा होगी। साप्ताहिक समीक्षा में फसलों की स्थिति, कहीं फसलों में कोई रोग तो नहीं लगा, अगर कोई रोग लगा है तो उसकी रोकथाम के तत्काल उपाय, राज्य सरकार को एडवाईज़री जारी करने के साथ-साथ केवीके को अवेयर करना, फिर संबंधित बीमारी की रोकथाम के लिए टीम भेजने की जरूरत होगी तो टीम भी भेजेंगे। फिर दवाईयां उपलब्ध है कि नहीं, और केवल पेस्टिसाइड ही नहीं उसकी कीमत भी, क्योंकि कई बार किसानों ने शिकायतें की है कि, पेस्टिसाइड पर एमआरपी नहीं होती है। ऐसी स्थिति ना बनें, किसानों को निर्धारित दाम पर कीटनाशक और बीमारी की रोकथाम की दवाईयां मिल जाएं। राज्य सरकार से आग्रह करेंगे कि, नियमों का पालन किया जाए और किसानों को ठीक दाम पर कीटनाशक मिले।

इसके साथ-साथ मौसम की स्थिति और उसका पड़ने वाला प्रभाव। अगर फसल आ रही है तो फसल की स्थिति कैसी है, कितना उत्पादन होगा उसकी जानकारी, बाजार में हमारे पास कितना संभावित उत्पादन आने वाला है, उसके ठीक दाम किसान को मिल जाए उसके उपाय करने होंगे तो वो भी किए जाएंगे, और इसके अधार पर कहीं मौसम की प्रतिकूलता के कारण फसलें खराब हुई तो क्षति और उसका आकलन, फसल बीमा योजना का लाभ, अब ये ऐसे विषय नहीं है कि, जिसके लिए इंतजार करें कि, एक महीने बाद बैठक करेंगे और इसलिए हर चीज़ पर मज़र रखने के लिए हर सप्ताह समीक्षा करेंगे, हर एक विभाग के साथ बैठक करेंगे और जो जरूरी होगा किसान के कल्याण ते लिए फसलों बेहतरी के लिए कृषि उत्पादन के लिए वो कदम उठाए जाएंगे।

किसान कल्याण विभाग, किसानों के कल्याण के लिए निरंतर काम कर रहा है। मुझे बताते प्रसन्नता है कि, सोयाबीन की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर जारी है और अब तक हम रिकॉर्ड 13 लाख 68 हजार 660 मीट्रिक टन से ज्यादा सोयाबीन खरीद चुके हैं।

आज महाराष्ट्र सरकार की तरफ से ये मांग आई थी कि, सोयाबीन खरीदी की समय सीमा 31 जनवरी तक बढ़ाई जाए, इसलिए महाराष्ट्र सरकार के लिए हम सोयाबीन खरीदी की समय सीमा 31 जनवरी तक बढ़ा रहे हैं। राजस्थान की सरकार ने भी सोयाबीन की खरीदी की समय सीमा 4 फरवरी तक बढ़ाने की मांग की है। इसलिए राजस्थान में भी 4 फरवरी तक सोयाबीन की खरीदी जारी रहेगी। तेलंगाना राज्य ने अतिरिक्त खरीदी की मांग की थी तो उसे भी बढ़ाया गया है।

कृषि मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भूमि संसाधन विभाग की ओर से 56 नई वाटर शेड विकास की परियोजनाओं को जिसमें 700 करोड़ रूपए से ज्यादा की राशि खर्च होगी और अंतत: मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए और जल के संरक्षण के लिए और भूजल का स्तर बढ़ाने के लिए ये वाटर शेड का उपयोग होगा, आज ये फैसले किए गए हैं।

 

You Might Also Like

‘शक्तिमान’ मौत मामला: हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 9 जून को, मंत्री गणेश जोशी को बरी करने के फैसले को दी गई है चुनौती
अभिभावकों की मर्जी के खिलाफ शादी करने वालों को नहीं मिलेगी पुलिस सुरक्षा – इलाहाबाद हाईकोर्ट
हरिद्वार: कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने संभाली कुंभ मेले की कमान, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया जोर
उत्तराखंड में बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, महादेव बैटिंग एप और दुबई कनेक्शन का खुलासा
UP: CM योगी ने कहा “विपक्ष का रवैया गैर जिम्मेदार और लोकतंत्र को कमजोर करने वाला है”
TAGGED:agriculturalAgriculture MinisterNew DelhireviewShivraj Singh
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडक्राइमफीचर्ड

नैनीताल दुष्कर्म कांड: आरोपी उस्मान खान को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, ट्रायल की प्रगति रिपोर्ट तलब

The Hill India News
The Hill India News
June 19, 2026
हरिद्वार भूमि घोटाले पर धामी सरकार का सबसे बड़ा प्रहार: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति
EPFO अपडेट: क्या सच में ATM और UPI से तुरंत निकलेगा PF पैसा? जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई
धामी कैबिनेट ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी और निशानेबाज जसपाल राणा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक प्रस्ताव पारित
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास: विराट कोहली, केएल राहुल और सिद्धू को पीछे छोड़ वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, भारत की धमाकेदार जीत
ईरान ने डील में अमेरिका को दी मात? ट्रंप की ‘डील मास्टर’ छवि पर उठे सवाल, समझौते से मिले अरबों डॉलर के फायदे
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की अहम बैठक जारी, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर रोजगार और निवेश तक कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: दो सीटें, तीन उम्मीदवार और क्रॉस वोटिंग का सस्पेंस, NDA-INDIA दोनों की बढ़ी धड़कनें
400 करोड़ पार करते ही ‘पेड्डी’ मेकर्स का बड़ा दांव, फिल्म में जोड़े गए करीब 6 मिनट के नए सीन
गोविंदा-सुनीता के तलाक की अफवाहों पर बेटी टीना आहूजा का दर्द छलका, बोलीं- “मैं कोई संत नहीं हूं, ये बातें परेशान करती हैं”
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?