By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी
देश

19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी

The Hill India News
Last updated: October 11, 2024 9:22 am
The Hill India News
Published: October 11, 2024
Share
SHARE

प्रधानमंत्री मोदी ने 11 अक्टूबर 2024 को वियनतियाने, लाओ पीडीआर में 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) में भागीदारी की।

इस अवसर पर अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री मोदी ने हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय परिदृश्य,  भारत की हिंद-प्रशांत अवधारणा और क्वाड सहयोग में आसियान की केंद्रीय भूमिका पर बल दिया। उन्होंने उल्लेख किया कि पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भारत की भागीदारी उसकी एक्ट ईस्ट नीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। उन्होंने कहा कि शांति और विकास के लिए स्वतंत्र, मुक्त, समावेशी, समृद्ध और नियम-आधारित व्यवस्था हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है।  उन्होंने भारत की हिंद-प्रशांत महासागर पहल और हिंद-प्रशांत पर आसियान दृष्टिकोण के बीच समानता और सर्व-सम्मत दृष्टिकोण पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को विस्तारवाद पर आधारित दृष्टिकोण के बजाय विकास आधारित दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।

ईएएस व्यवस्था के महत्व को दोहराने के साथ-साथ इसे और मजबूत बनाने के लिए भारत के समर्थन की पुष्टि करते हुए, प्रधानमंत्री ने नालंदा विश्वविद्यालय के पुनरुद्धार पर ईएएस सहभागी देशों से प्राप्त समर्थन को भी याद किया। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर नालंदा विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले उच्च शिक्षा प्रमुखों के सम्मेलन के लिए ईएएस देशों को आमंत्रित किया।

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि को प्रभावित करने वाले क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। वैश्विक दक्षिण संघर्षों के गंभीर प्रभाव का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया में संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए मानवीय दृष्टिकोण पर आधारित संवाद और कूटनीतिक मार्ग अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि युद्ध के मैदान में इनका कोई समाधान नहीं है। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि साइबर और समुद्री चुनौतियों के साथ-साथ आतंकवाद वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है, जिसके लिए देशों को इनका मुकाबला करने के लिए एक साथ आना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन की सफलतापूर्वक मेजबानी करने के लिए लाओस के प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने आसियान के नए अध्यक्ष के रूप में मलेशिया को अपनी शुभकामनाएं दीं और इसके लिए भारत का पूर्ण समर्थन भी व्यक्त किया।

 

You Might Also Like

झांसी के सीपरी बाजार में लगी भयंकर आग, 4 लोगों की मौत
कोर्ट में दिल्ली पुलिस की दलील ‘बृजभूषण को जब भी मौका मिला उसने महिला पहलवान की लज्जा भंग…’
पंचकूला का बुराड़ी: कार में मिली एक ही परिवार की 7 लाशें, कर्ज में डूबे थे मित्तल
अगरतला : जब गरीबों के लिए घर बनाने की बात आती है तो त्रिपुरा अग्रणी राज्यों में से एक है – प्रधानमंत्री मोदी
New Delhi: तिहाड़ में बंद दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन बाथरूम से गिर पड़े, तुरंत अस्पताल में कराया गया भर्ती
TAGGED:East Asia SummitPM Modi
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

अंकिता भंडारी और मोहम्मद दीपक केस के अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी! तीन भाषाओं में आया पत्र, हाईकोर्ट में मचा हड़कंप

The Hill India News
The Hill India News
September 16, 2026
UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला! ₹2,000 से ऊपर के मर्चेंट पेमेंट पर MDR को चुनौती, सरकार के फैसले पर उठे सवाल
पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने उठाए सवाल; बोले- दीप जलाएं तो अंकिता भंडारी को याद कर न्याय की प्रार्थना करें
मक्का के आसमान में हूती ड्रोन से मचा हड़कंप, सऊदी एयर डिफेंस ने किया इंटरसेप्ट; पाकिस्तान की चुप्पी के बीच ‘मक्का रक्षा समझौते’ पर उठे सवाल
औली की बर्फीली पहाड़ियों में भारत-अमेरिका की सेनाओं का शक्ति प्रदर्शन, 1200 जवानों ने संभाला मोर्चा; ड्रोन और आधुनिक तकनीक से होगी युद्ध की तैयारी
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दामों ने बढ़ाई टेंशन, स्मार्ट लॉकडाउन की खबरों से मचा हड़कंप; 4 दिन काम और वर्क फ्रॉम होम जैसे विकल्पों पर चर्चा
दिव्यांग बच्चों के बीच सीएम धामी ने काटा जन्मदिन का केक, बच्चों का गीत सुन भावुक हुए मुख्यमंत्री; बोले- सहानुभूति नहीं, सशक्तिकरण जरूरी
UPI Payment पर बड़ा अपडेट! 15 अक्टूबर से बदलेंगे नियम, लेकिन हर पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज; ₹2,000 तक UPI फ्री, जानिए पेट्रोल, बीमा, रेलवे, म्यूचुअल फंड और बड़े पेमेंट पर क्या होगा असर
संजू सैमसन ने रचा इतिहास! धोनी-पंत समेत बड़े विकेटकीपर पीछे, अफगानिस्तान के खिलाफ 22 गेंदों में 57 रन से बनाया महारिकॉर्ड
पिरान कलियर में मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था नशे का खेल! STF का छापा पड़ा तो सामने आया बड़ा राज, 1150 ट्रामाडोल कैप्सूल और 10 कोडीन सिरप बरामद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?