Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724
देशफीचर्ड

बिहार में JDU महिला जिलाध्यक्ष के साथ शर्मसार करने वाली घटना, दबंगों ने सरेआम की पिटाई फिर घुमाया चप्पल की माला पहनाकर

बिहार के सीतामढ़ी से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जो राज्य की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाया है। बिहार के सीतामढ़ी में जेडीयू की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष के साथ हैवानियत हुई है। चोरी का आरोप लगाकर महिला के साथ न सिर्फ मारपीट की गई, बल्कि चप्पल की माला पहनाकर उसे सड़क पर घुमाया गया। इस घटना से साफ तौर पर समझा जा सकता है कि सीतामढ़ी में बदमाशों के हौसले पूरी तरह बुलंद हैं। बैरगनिया में जेडीयू की महिला सेल की जिलाध्यक्ष कामिनी पटेल की सरेआम पिटाई की गई है। इतना ही नहीं महिला जिला अध्यक्ष को चप्पल का माला पहनकर भी घुमाया गया है। महिला को इतना पीटा गया है कि वह बोलने की हालत में नहीं है।

घटना के बाद महिला सेल की जिलाध्यक्ष को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में लोग जिलाध्यक्ष को चोर-चोर कहते सुनाई दे रहे हैं। हालांकि, अभी भी इस मामले में यह साफ नहीं हो पाया है कि जेडीयू महिला जिलाध्यक्ष को क्यों पीटा गया है। फिलहाल महिला कुछ बोलने की हालत में नहीं है। फिलहाल जेडीयू की जिला अध्यक्ष बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। उनके साथ जो परिजन है वह भी कुछ नहीं बता रहे हैं। जिला अध्यक्ष की पिटाई के बाद पूरे राजनीतिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724