देशफीचर्ड

Lok Sabha Election Results: राहुल गांधी का रायबरेली में कमाल, सोनिया गांधी की जीत के अंतर से भी बड़ी बढ़त हासिल की

खबर को सुने

राहुल गांधी पहली बार यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वह लगातार यहां से बढ़त बनाए हुए हैं। वोटों का मार्जिन बढ़कर 268102 हो गया है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से साल 2019 में अपनी मां सोनिया गांधी के जीत के अंतर से अधिक मतों की बढ़त बना ली है। चुनाव आयोग द्वार दोपहर 2 बजे तक के जारी आंकड़ों के मुताबिक, रायबरेली सीट से राहुल गांधी 268102 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

राहुल गांधी ने वोटों के अंतर में बीजेपी उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह को बहुत पीछे छोड़ दिया है। राहुल को अब तक 4,99,099 वोट हासिल हुए हैं, तो वहीं दिनेश प्रताप सिंह को 2,27,347 वोट हासिल हुए हैं। सोनिया गांधी ने पिछले लोकसभा चुनाव में रायबरेली सीट पर 1,67,178 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। पिछली बार भी दूसरे स्थान पर भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह ही रहे थे और उन्हें 3,67,740 वोट मिले थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button