Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724
देशफीचर्ड

कांग्रेस के साथ आप आज करेगी संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस, इन पांच राज्यों में गठबंधन की हो सकती है घोषणा

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। पार्टियों के गठबंधन हो रहे हैं। राजनीतिक दल अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। जनसभाएं और रैलियां की जा रही हैं। संभावना जताई जा रही है कि मार्च में चुनाव आयोग चुनावी कार्यक्रम का ऐलान कर देगा। इसके साथ ही देशभर में आचार सहिंता लागू हो जाएगी। वहीं इसी बीच आज आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच पंजाब, चंडीगढ़, गोवा, असम, हरियाणा और गुजरात में गठबंधन का ऐलान हो जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, आज दोनों दल एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। इस प्रेस कांफ्रेंस में गठबंधन और सीट शेयरिंग का ऐलान कर दिया जाएगा। सीट शेयरिंग के फॉर्मूले के तहत दिल्ली में आम आदमी पार्टी 4 तो कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस को पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली और चांदनी चौक की सीट मिल सकती है। वहीं, आम आदमी पार्टी नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली और उत्तर पश्चिमी दिल्ली से चुनाव लड़ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724