By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : चिकित्सा संगठनों एवं निजी संस्थाओं को अनिवार्य रूप से लोगों के लिए नियमित स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित करना चाहिए: उपराष्ट्रपति
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : चिकित्सा संगठनों एवं निजी संस्थाओं को अनिवार्य रूप से लोगों के लिए नियमित स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित करना चाहिए: उपराष्ट्रपति
देशफीचर्डस्वास्थय

नई दिल्ली : चिकित्सा संगठनों एवं निजी संस्थाओं को अनिवार्य रूप से लोगों के लिए नियमित स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित करना चाहिए: उपराष्ट्रपति

Rajesh Dabral
Last updated: April 10, 2022 3:56 pm
Rajesh Dabral
Published: April 10, 2022
Share
SHARE

उपराष्ट्रपति ने स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने में निजी क्षेत्र की अधिक सहभागिता की अपील की

निष्क्रिय जीवन शैली से दूर रहें, स्वस्थ आहार की आदतें अपनाएं: श्री नायडू

उपराष्ट्रपति ने न्यू महाजन इमेजिंग सुविधाकेन्द्र का उद्घाटन किया

Contents
उपराष्ट्रपति ने स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने में निजी क्षेत्र की अधिक सहभागिता की अपील कीनिष्क्रिय जीवन शैली से दूर रहें, स्वस्थ आहार की आदतें अपनाएं: श्री नायडू

 

उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने आज भारत में स्वास्थ्य सेवा की अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने में निजी क्षेत्र की अधिक सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया। यह देखते हुए कि भारत की स्वास्थ्य देखभाल की आवश्यकताओं को पूरा करना एक बृहत कार्य है, उन्होंने निजी क्षेत्र से सरकारी प्रयासों में सहयोग देने और “चिकित्सा पेशे और संबद्ध गतिविधियों को एक मिशन के रूप में लेने” की अपील की।

नई दिल्ली स्थित सफदरजंग डेवलपमेंट एरिया में न्यू महाजन इमेजिंग सुविधाकेन्द्र का उद्घाटन करते हुए श्री नायडू ने कहा कि लोगों के लिए विश्व स्तरीय स्वास्थ्य अवसंरचना और डायग्नोस्टिक को सुलभ बनाना समय की आवश्यकता है। श्री नायडु ने कहा कि उच्च मानक नैदानिकी डॉक्टरों को अधिक सटीक निदान करने और सुरक्षित युक्ति का उपयोग करने में सक्षम बनाएगा।

भारत में गैर-संचारी रोगों में वृद्धि की चिंताजनक रूझान को रेखांकित करते हुए श्री नायडू ने निजी क्षेत्र में चिकित्सा संस्थाओं से लोगों, विशेष रूप से युवाओं के बीच एक निष्क्रिय जीवन शैली और अस्वास्थ्यकर आहार की आदतों से उत्पन्न खतरों के बारे में जागरूकता पैदा करने का आग्रह किया। श्री नायडू ने लोगों से निष्क्रिय जीवन शैली का त्याग करने और स्वस्थ जीवन जीने का तरीका अपनाने की अपील की।

श्री नायडू ने कहा कि कोविड महामारी और तेजी से बदलती जलवायु “हमें हमारी आदतों और जीवन के तरीके के बारे में कई सबक सिखाती है”। उन्होंने प्रकृति की गोद में अधिक समय व्यतीत करने और अधिक टिकाऊ जीवन शैली अपनाने की अपील की।

उपराष्ट्रपति ने एक उन्नत नैदानिक ​​सुविधा प्रस्तुत करने में महाजन इमेजिंग के प्रयासों के लिए उनके प्रबंधन की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान महाजन इमेजिंग के संस्थापक और प्रबंध निदेशक डॉ. हर्ष महाजन, कार्यकारी निदेशक श्रीमती रितु महाजन तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

You Might Also Like

सबको जल्द ही अपनी ही भाषा में भूमि अभिलेख मिलेंगे: गिरिराज सिंह..
लखनऊ में ट्रेन से मिली महिला की सिर कटी लाश: बॉक्स और बैग में कई टुकड़ों में मिला शव, जांच में जुटीं तीन टीमें
देहरादून में पुलिस मुठभेड़: चेन स्नैचर ‘तमंचा’ के पैर में लगी गोली, बुजुर्ग महिला की लूटी चेन और अवैध हथियार बरामद
सत्ता की हनक पर भारी पड़ा कर्मचारियों का स्वाभिमान: विधायक की सार्वजनिक माफी के साथ खत्म हुआ शिक्षा विभाग का आंदोलन
G-20 Summit 2023: ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक, मीटिंग से ठीक पहले पहुंचे अक्षरधाम मंदिर
TAGGED:health awarenessMedical organizationsVice President..
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्डराजनीति

‘गुगली मास्टर’ हरीश रावत की अगली गेंद कहां गिरेगी? त्रिवेंद्र सिंह रावत के तंज से गरमाई हरिद्वार की सियासत

The Hill India News
The Hill India News
September 26, 2026
‘उत्तराखंड को दूसरा नेपाल मत बनाओ’, किशाऊ बांध के खिलाफ सड़कों पर उतरे 20 गांवों के लोग; बोले- पहले हमारी जमीन और विरासत बचाओ
ED के दरवाजे पर गले में मां की तस्वीर लेकर पहुंचे हरीश रावत, 2016 भर्ती घोटाले की जांच में पूछताछ; जानिए पूरा मामला
कभी मैदान पर था जलवा, आज कोई टैक्सी चला रहा तो कोई बस स्टॉप साफ कर रहा; विनोद कांबली समेत इन 8 क्रिकेटरों की जिंदगी ने बदली करवट
The Vvaan Box Office Collection Day 1: पहले दिन छाया ‘द वन’ का जादू, सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म ने मचाई धूम; 50वें दिन ‘हनुमान अंश’ से आगे निकली कमाई
जंगल से घास-लकड़ी लाकर पिता ने पढ़ाया, बेटी बनीं वैज्ञानिक तो बेटे ने भी रचा इतिहास; अब मनीष बने डिप्टी जेलर
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, चौथी मंजिल से गिरा युवक; शरीर पर गंभीर चोटों ने बढ़ाया रहस्य
उत्तराखंड लोअर PCS 2024 का रिजल्ट जारी, देहरादून के आयुष बेलवाल ने किया टॉप; 113 पदों पर चयन
आदि कैलाश और ओम पर्वत पर सीजन की पहली बर्फबारी, बदला मौसम का मिजाज; आज यात्रा पर रोक, पिथौरागढ़ की 11 सड़कें बंद
हरिद्वार में आधी रात पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, बाइक मैकेनिक हैप्पी हत्याकांड के आरोपी मुदस्सिर के पैर में लगी गोली
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?