By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद देर रात तक बवाल
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद देर रात तक बवाल
उत्तराखंडक्राइमदेश

बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद देर रात तक बवाल

The Hill India Desk
Last updated: May 1, 2025 3:28 pm
The Hill India Desk
Published: May 1, 2025
Share
SHARE

दुकानों में तोडफोड, नैनीताल बंद
नैनीताल। शहर में 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद शांत वादियों के लिए मशहूर  नैनीताल में हिन्दूवादी संगठनों ने देर रात तक हंगामा काटा। आक्रोशित लोगों ने दुकानों में तोडफोड कर डाली साथ ही मारपीट की घटना को अंजाम दिया।  जिससे जिले की स्थिति तनाव पूर्ण हो गयी है। बीती रात हुई एक घटना के बाद से नैनीताल का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। सुबह से ही पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी किया है, वहीं तल्लीताल व्यापार मंडल ने विरोध स्वरूप सुबह की बैठक के बाद दोपहर 12 बजे तक सांकेतिक बंद का ऐलान किया है। व्यापारी बाजार में ही धरने पर बैठ गए हैं। व्यापारियों के आक्रोश को देखते हुए तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति साह ने पूरे दिन बाजार बंद करने का ऐलान किया है। यहां आ रहे टूरिस्ट को असुविधा न हो इसके लिए यहां लंगर लगाया जाएगा।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष मारुति साह ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। इस प्रदर्शन में शनि आनंद, दिनेश कर्नाटक, राजेंद्र मनराल, ममता जोशी, नासिर खान और राजेंद्र बिष्ट सहित कई लोग शामिल रहे।
घटनाक्रम के अनुसार  65 साल के बुजुर्ग का लंबे समय से 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। यह घटना सामने आने के बाद देर रात जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए। विशेष समुदाय का आरोपी बुजुर्ग ठेकेदार है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले तीन महीने से नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था।  घटना सामने आने के बाद स्थानीय निवासी और हिंदूवादी संगठनों के लोग सड़क पर उतर आए. आक्रोशित लोगों ने पथराव किया और कुछ दुकानों में तोड़फोड़ भी की। इस दौरान नैनीताल जैसे शांत शहर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। नैनीताल में अचानक विवाद की स्थिति को देखते हुए आसपास के थानों की पुलिस को तत्काल नैनीताल में बुलाया गया, ताकि शहर में शांति व्यवस्था कायम रहे। घटना के विरोध में एकत्र हुई भीड़ जब कोतवाली पहुंची, तो पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की घटनाएं भी सामने आईं। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और तत्काल कार्रवाई की मांग की. स्थिति कुछ देर के लिए पूरी तरह तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने संयम बरतते हुए हालात को बिगड़ने से रोका। कुछ युवकों ने पुलिस बैरिकेड्स को हटाने की कोशिश की, जिसे समय रहते नियंत्रण में लिया गया। एसपी सिटी नैनीताल जगदीश चंद्र ने बताया कि एक परिवार ने उनकी नाबालिग बच्ची के साथ 3 महीने से दुष्कर्म होने की शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। नाबालिग का मेडिकल कराया गया है. परिजनों के द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।
आरोपी 65 वर्षीय ठेकेदार नैनीताल में 50 वर्षों से अधिक के समय से अपने परिवार के साथ रहता है। आरोपी नैनीताल लोक निर्माण विभाग समेत सभी सरकारी कार्यालयों में लाइसेंसधारी ठेकेदार है.। एसपी सिटी डॉ जगदीश चंद्र ने बताया कि नाबालिग के माता-पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी उस्मान को हिरासत में लेकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है।

You Might Also Like

उत्तराखंड हाईकोर्ट का कड़ा रुख: उपनल और वन विभाग के दैनिक श्रमिकों के नियमितीकरण पर सरकार को घेरा, 8 मई तक मांगा ठोस जवाब
उत्तराखंड में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर की गई फायरिंग – हालत नाजुक
उत्तराखण्ड : राज्य में प्रवासी उत्तराखंड परिषद् का गठन किया जायेगा- मुख्यमंत्री धामी
देहरादून में एक करोड़ का दुर्लभ ‘दोमुंहा’ सांप बरामद, तांत्रिक क्रिया के लिए बेचने ला रहे थे तस्कर
उत्तराखंड: गौमुख ट्रैक फिलहाल बंद, भारी बर्फबारी बनी बड़ी वजह, यात्रियों को करना होगा इंतजार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

UKSSSC वाहन चालक भर्ती विवाद: मेरिट लिस्ट में ‘अजीबो-गरीब’ नामों और जेंडर पर घमासान, आयोग ने कहा- ‘अभिलेख सत्यापन में सीधे होंगे बाहर’

The Hill India News
The Hill India News
June 21, 2026
12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड से पीएम मोदी ने किया वैश्विक आंदोलन का नेतृत्व, दिया ‘हेल्दी एजिंग’ का मंत्र
कर्णप्रयाग में निहंग-व्यापारी टकराव के बाद चमोली में धारा 163 लागू, अफवाह फैलाने वालों को सरकार की सख्त चेतावनी
सीजफायर पर संकट: लेबनान में इजरायल के नए हमले, 7 की मौत, मध्य पूर्व में शांति प्रयासों पर मंडराया खतरा
देहरादून के नशा मुक्ति केंद्रों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गंभीर खामियां मिलने पर केंद्र सील
20 साल बाद आया फैसला: पूर्व गृह मंत्री पर हत्या की साजिश का आरोप, 128 गवाहों की गवाही के बावजूद सभी आरोपी बरी
नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, वर्षों तक ब्लैकमेल कर करता रहा शोषण, हरिद्वार से गिरफ्तार हुआ आरोपी
ऋषिकेश में बड़ा हादसा: पशुलोक बैराज से मिले तीन लापता लोगों के शव, SDRF के रेस्क्यू अभियान से खत्म हुई परिजनों की तलाश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT की जांच तेज, चंपत राय के करीबी टिन्नू यादव पर गिरफ्तारी की तलवार
अब सिर्फ एक ही शिवसेना है : अमित शाह के बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में बढ़ी हलचल, उद्धव गुट पर साधा निशाना
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?