Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724
देशफीचर्ड

मुंबई फिर शर्मसार! चलती टैक्सी में मानसिक रूप से बीमार 14 साल की लड़की के साथ रेप

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक बार फिर से मानवता को शर्मसार करने वाली न्यूज़ सामने आई है। दक्षिण मुंबई में चलती टैक्सी में 14 साल की लड़की के साथ बलात्कार किया गया है। सूत्रों ने बताया कि लड़की मानसिक रूप से बीमार है और लड़की का अपहरण कर उसके साथ चलती टैक्सी में बलात्कार हुआ है। इस मामले में पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है मासूम के साथ रेप के मामले में सूत्रों ने यह भी बताया कि लड़की पर अत्याचार करने के बाद आरोपियों में उसे वकोला इलाक़े में लाकर छोड़ दिया था। इस मामले में सलमान शेख और टैक्सी चलाकर प्रकाश पांडे को गिरफ़्तार किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि पीड़ित लड़की के बयान के मुताबिक़ वो दक्षिण मुंबई में स्थित उसके घर के पास से रात ढाई बजे के क़रीब टैक्सी में बैठी, जिसके बाद टैक्सी ड्राइवर पांडे उसे दादर ले गया। सूत्रों ने आगे बताया कि दादर में आरोपी सलमान जो कि एक लॉज चलाता है, वो टैक्सी में बैठ गया जिसके बाद उसने लड़की का बलात्कार किया। पीड़ित को मालाड मालवनी स्थित अपनी चचेरी बहन के पास जाना था, जिसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को वकोला इलाक़े में छोड़ दिया। पुलिस ने टेकनिकल हेल्प और सीसीटीवी की मदद से आरोपियों का पता लगाया और उन्हें गिरफ़्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि टैक्सी चालक ने आरोपी सलमान को वारदात को अंजाम देने में मदद की इस वजह से पुलिस ने उसे भी गिरफ़्तार किया है। आरोपियों के ख़िलाफ़ IPC की धारा 376 और संबंधित पॉक्सो की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724