By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: खनन क्षेत्र का विकास भारतीय अर्थव्यवस्था को सही गति देता है : प्रल्हाद जोशी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > खनन क्षेत्र का विकास भारतीय अर्थव्यवस्था को सही गति देता है : प्रल्हाद जोशी
देशफीचर्ड

खनन क्षेत्र का विकास भारतीय अर्थव्यवस्था को सही गति देता है : प्रल्हाद जोशी

Rajesh Dabral
Last updated: March 20, 2022 3:24 pm
Rajesh Dabral
Published: March 20, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली में 36वीं अंतर्राष्ट्रीय भू-वैज्ञानिक कांग्रेस (आईजीसी) का उद्घाटन हुआ

भारत 58 साल बाद आईजीसी की मेजबानी कर रहा है

आईजीसी “भू-विज्ञान: सतत भविष्य के लिए बुनियादी विज्ञान”विषय पर आधारित है

केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान खनन के तहत भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र में काफी वृद्धि हुई है और यह क्षेत्र प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से देश भर में 1.2 करोड़ लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान कर रहा है। आज 36वें अंतर्राष्ट्रीय भू-वैज्ञानिक कांग्रेस के उद्घाटन सत्र को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए मंत्री श्री जोशी ने कहा कि वर्तमान सरकार में खनिज अन्वेषण की गति कई गुना बढ़ गई है। भारतीय अर्थव्यवस्था को सही गति प्रदान करने वाले खनन क्षेत्र में किए गए हाल के सुधारों पर प्रकाश डालते हुए श्री जोशी ने उत्कृष्टता में नई ऊंचाइयों को हासिल करने के लिए नवीनतम तकनीकों का उपयोग करने में भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) द्वारा किए गए उल्लेखनीय कदमों की प्रशंसा की। 36वीं अंतर्राष्ट्रीय भू-वैज्ञानिक कांग्रेस के महत्व को समझाते हुए मंत्री ने कहा कि 58 साल के बाद भारत द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम सतत विकास के क्षेत्र में अधिक प्रभावी उपकरण तैयार करने के लिए दुनिया भर के भू-वैज्ञानिकों को सही मंच प्रदान करेगा।
कोयला, खान और रेल राज्य मंत्री श्री रावसाहेब पाटिल दानवे, संचार राज्य मंत्री श्री देवुसिंह चौहान और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम को संबोधित किया। समारोह में अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों में खान मंत्रालय के सचिव डॉ. आलोक टंडन, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव डॉ. एम. रविचंद्रन, जीएसआई के डीजी श्री राजेंद्र सिंह गरखल भी उपस्थित रहे।
36वीं अंतर्राष्ट्रीय भू-वैज्ञानिक कांग्रेस “भू-विज्ञान: सतत भविष्य के लिए बुनियादी विज्ञान”विषय पर आधारित है। आईजीसी खान मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी और बांग्लादेश, नेपाल तथा श्रीलंका की विज्ञान अकादमियों का एक संयुक्त प्रयास है। भू-विज्ञान के ओलंपिक के रूप में चर्चित आईजीसी को आईजीसी के वैज्ञानिक प्रायोजक इंटरनेशनल यूनियन ऑफ जियोलॉजिकल कांग्रेस (आईयूजीएस) के तत्वावधान में हर चार साल में एक बार आयोजित किया जाता है। तीन दिवसीय इस आयोजन में दुनिया भर से 5000 – 7000 प्रतिनिधि भाग लेंगे।

यह आयोजन भू-विज्ञान और पेशेवर नेटवर्किंग के क्षेत्र में ज्ञान तथा अनुभव साझा करने के लिए एक अनूठा मंच प्रदान करेगा। यह खनन, खनिज अन्वेषण और जल प्रबंधन, खनिज संसाधन और पर्यावरण में नवीनतम प्रौद्योगिकियों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी देगा। आईजीसी के उद्घाटन दिवस पर स्मारक डाक टिकट, प्रथम दिवस कवर और जियो टूरिज्म हॉटस्पॉट पर बहुरंगी कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया गया।

भारत ने अपने क्षेत्रीय भागीदारों का नेतृत्व करते हुए वर्ष 2020 में भारत में 36वें आईजीसी की मेजबानी करने के लिए 2012 में ब्रिस्बेन में आयोजित 34वीं अंतर्राष्ट्रीय भू-वैज्ञानिक कांग्रेस में बोली लगाई थी। वर्तमान भू-वैज्ञानिक कांग्रेस, जो मूल रूप से 2-8 मार्च, 2020 के दौरान आयोजित होने वाली थी, को कोविड महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था। भारत ने 58 साल पहले आईजीसी के 22वें सत्र की मेजबानी की थी जो एशियाई धरती पर आईजीसी का पहला आयोजन था।

You Might Also Like

नई दिल्ली : समाज के साथ विश्वास को मजबूत करने के लिये हमें वैश्विक उत्कृष्ट व्यवहारों से सीखने की जरूरत है – प्रधानमंत्री मोदी
NET और NEET पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, ‘PM मोदी पेपर लीक नहीं रोक पा रहे’
उत्तराखण्ड : देहरादून फायरिंग कांड, रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को अंतिम विदाई, सीएम धामी ने परिजनों से मिलकर दिया न्याय का भरोसा
उत्तराखंड: महिला आरक्षण बिल पर सियासी संग्राम तेज, देहरादून में कांग्रेस का जोरदार धरना
ऑपरेशन सिंदूर जारी रहेगा’: भारतीय वायुसेना का बड़ा ऐलान, आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकेत
TAGGED:developmentimpetusIndian economyminingPralhad Joshi
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

राष्ट्रपति मुर्मु का उत्तराखंड दौरा: ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम डॉ. आशीष चौहान, विभागों से मांगा क्लियरेंस सर्टिफिकेट

The Hill India News
The Hill India News
June 11, 2026
धामी सरकार की बड़ी कड़ाई: उत्तराखंड में अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट माफिया पर कसेगा शिकंजा, ‘रेरा’ में आमूलचूल सुधारों की तैयारी
देहरादून में ‘अंधविश्वास’ का खूनी खेल: तांत्रिक बाबा ने तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर हड़पा 65 तोला सोना, पुलिस ने दबोचा
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: हरिद्वार के भगवानपुर में किन्नर समाज के दो पक्षों में ‘जजमानी’ विवाद, अदालत ने पुलिस को दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश
गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग से सनसनी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, सलमान खान से नजदीकी बताई वजह
वैभव सूर्यवंशी आज करेंगे धमाका या फिर बढ़ेगी चिंता? पिछली 5 पारियां बता रही हैं युवा बल्लेबाज का असली फॉर्म
BSF-BGB में सीमा पर टकराव: बांग्लादेशी घुसपैठिए को वापस लेने से इनकार, ‘नो मैन्स लैंड’ में फंसा शख्स बना विवाद की वजह
पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर क्यों रह गया पिछड़ा? बेरोजगारी, गरीबी और राजनीतिक नियंत्रण की कहानी बयां करते हैं आंकड़े
काशीपुर में डिजिटल डकैती: फर्जी बैंक अधिकारी बन वृद्ध को भेजा ‘व्हाट्सएप लिंक’, दो दिन में 9 ट्रांजेक्शन कर उड़ाए ₹29 लाख, रुद्रपुर साइबर सेल में मुकदमा दर्ज
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की चिंगारी: 6 नागा नागरिकों के शव मिलने के बाद इंफाल में भारी बवाल, अस्पताल के बाहर हिंसक झड़प, दागने पड़े आंसू गैस के गोले
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?