
केजरीवाल ने आज प्रेस कांफ्रेस के दौरान कहा कि अगर किसी पार्टी का गठबंधन ‘INDIA’ बन जाता है तो वे (भाजपा) देश का नाम बदल देंगे? देश 140 करोड़ लोगों का है, किसी एक पार्टी का नहीं। केजरीवाल ने आगे कहा कि अगर कल INDIA गठबंधन का नाम बदलकर भारत रख लिया जाता तो क्या वे (भाजपा) भारत का नाम भी बदल देंगे? भाजपा के वोट कम ना हो जाएं इसलिए वे ऐसा कर रहे हैं। यह देश के साथ गद्दारी है।
अगर किसी पार्टी का गठबंधन 'INDIA' बन जाता है तो वे (भाजपा) देश का नाम बदल देंगे? देश 140 करोड़ लोगों का है, किसी एक पार्टी का नहीं। अगर कल INDIA गठबंधन का नाम बदलकर भारत रख लिया जाता तो क्या वे (भाजपा) भारत का नाम भी बदल देंगे? भाजपा के वोट कम ना हो जाएं इसलिए वे ऐसा कर रहे हैं।… pic.twitter.com/eCW2GjYMhE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 5, 2023
इससे पहले कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने भी ‘भारत’ देश के नाम को लेकर सवाल किए। जयराम रमेश का कहा कि G20 बैठक के लिए जो न्यौता भेजा गया है, उसमें ‘President of India’ की जगह ‘प्रेसीडेंट ऑफ भारत’ लिखा गया है। जयराम रमेश ने ट्वीट करके कहा कि पहले ऐसे राजकीय निमंत्रण पर ‘प्रेसीडेंट और इंडिया’ लिखा होता था। यानी इशारों में अब ये सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या देश का नाम बदलने वाला है? क्या भारत से हट जाएगा INDIA?